पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का उपवास -देर सायं पूजा अर्चना व कथा को श्रवण कर, चन्द्रमां को अग्र देकर व्रत का किया समापन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर/गदरपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में करवाचौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखा और सायं को मंदिरों एवं कई स्थानों पर सामूहिक रुप से पूजा कर कथा को श्रवण किया। गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने तड़के करीब चार बजे उठकर करवाचैथ का व्रत रखा। महिलाओं ने पूरे दिन पति की दीर्घायु के लिए बिना पानी पीये उपवास रखे रखा। सायं को महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों के अलावा कई स्थानों पर सामूहिक रुप से पूजा अर्चना करते हुए कथा को श्रवण किया। रुद्रपुर में पांच मंदिर में महिला मंडल द्वारा सुहागिन महिलाओं को कथा का श्रवण रवाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष शशी अरोरा, आकांक्षा अनेजा, सीमा जुनेजा, सुदेश ढींगरा, राज वर्मा, कंचन ग्रोवर आदि। इसके अतिरिक्त गदरपुर में मुख्य बाजार स्थित पुरातन श्री सनातन धर्म मंदिर में पं. विजय शास्त्री द्वारा सुहागिन महिलाओं को पूजा अर्चना के साथ करवाचौथ व्रत की कथा का श्रवण करवाया। आवास विकास स्थित शिव पार्ववती मंदिर में राजीव गौताम आचार्य द्वारा सुहागिन महिलाओं को पूजा अर्चना करवाते हुए करवाचौथ व्रत की कथा का श्रवण करवाया। बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, अद्धैत स्वरुप अनन्त आश्रम सहित अन्य मंदिरों में भी महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ करवाचौथ व्रत की कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। देर सायं सुहागिन महिलाओं ने चन्द्रमां के दर्शन कर एवं अग्र देकर व पति के दर्शन कर उपवास तोड़ा और बुजुर्गो का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।




