सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं एवं शहीद सैनिकों के आश्रितों और वीरांगनाओं की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण परिषद की समीक्षा करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों,वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है,जो समस्याएं उजागर हुई है उनका हर संभव निस्तारण किया जाएगा।जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों से जुड़े संगठनात्मक व व्यक्तिगत भूमि विवादों के मामलों को लेकर एडीएम तथा संबंधित एसडीएम को 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।तथा प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित पक्षों के साथ वर्चुअल बैठक भी आयोजित करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त बैठक में एक वीरांगना से जुड़े भूमि धोखाधड़ी के मामले में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भूतपूर्व सैनिकों की सैनिक मिलन केंद्र की मांग को लेकर जिलाधिकारी ने जसपुर,बाजपुर और काशीपुर में एसे सरकार भवन जो उपयोग में नहीं है का चिन्हीकरण करते हुए उनका प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।पूर्व सैनिकों की गदरपुर में सैनिक ग्राम की माँग पर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को गांव का भ्रमण कर वहाँ की मूलभूत सुविधाओं एवं आवस्थापना संरचनाओं की पड़ताल करने के निर्देश दिए,ताकि तदनुसार आगे की कार्यवाई की जा सके। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में करीब 13 हजार भूतपूर्व सैनिक हैं। जिसमें अधिकतम सैनिक खटीमा में और न्यूनतम सैनिक जसपुर में है। जनपद में करीब 18 हजार आश्रित है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों के आश्रितों एवं वीर नारियों के सशक्तिकरण के लिए काशीपुर में कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही भर्ती पूर्व प्रशिक्षण भी 24 अगस्त से 18 अक्तूबर तक निःशुल्क दिया जा रहा है। बैठक में पूर्व सैनिकों के द्वारा खटीमा में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने एवं रुद्रपुर में सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग पर भी जोर दिया। बैठक में दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी,एडीएम पंकज उपाध्याय,सीओ डीआर वर्मा,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी,ईई विद्युत राजीव चक्रवर्ती,एलडीएम कमल कुमार,सूबेदार धनसिंह सामंत,देवेंद्र सिंह,केप्टन बचन सिंह,सूबेदार मेजर केएस कार्की,त्रिलोक सिंह नेगी सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें

उत्तराखंड: एसआईआर की तिथि बढ़ी, अब 28 तक सुनवाईय तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची

देहरादून (संवाद-सूत्र)। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तीन अक्तूबर कर दी है, जो कि पहले 15 सितंबर थी। उत्तराखंड में चल रहे चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तिथि बढ़ गई है। अब आपत्तियों का निपटारा 11 सितंबर के बजाए 28 सितंबर तक किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तीन अक्तूबर कर दी है, जो कि पहले 15 सितंबर थी। इसी प्रकार, एसआईआर की आपत्तियों का निपटारा करने की तिथि भी 11 सितंबर से बढ़ाकर 28 सितंबर कर दी है। इसके बाद तीन अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है। इसके साथ ही फार्म 6, 7 और 8 की 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।

देहरादून : माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोही रियांश और प्रिशा पहुंचे दून, सीएम से मिले

देहरादून (संवाद-सूत्र)। नौ वर्षीय मास्टर रियांश पंत अल्मोड़ा के चीनाखान और 10 वर्षीय प्रिशा रावत नैनीताल जनपद के बैलपड़ाव की निवासी हैं। दोनों ने 22 अगस्त 2026 को 5,895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया था। आज दोनों ने सीएम से भेंट की। अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हें पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। दोनों बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के बच्चों और युवाओं में प्रतिभा, साहस और सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के युवा पर्वतारोहण, खेल एवं अन्य साहसिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
 
ऊधम सिंह नगर मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेगी एमआरआई की सुविधा

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)।  ऊधमसिंह नगर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में जल्द एमआरआई जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है। अभी तक एमआरआई के लिए मरीजों को हल्द्वानी एसटीएच, बरेली या निजी अस्पताल में जाना पड़ता था जहां लंबी वेटिंग और भारी खर्च उठाना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित कर दी गई है। ट्रायल रन पूरा हो चुका है और रेडियोलॉजी विभाग के टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया गया है। जल्द मरीजों की एमआरआई जांच शुरू कर दी जाएगी। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क रहेगी जबकि अन्य मरीजों के लिए सरकारी रेट पर जांच होगी जो निजी लैब की तुलना में आधी होगी। एमआरआई के साथ मेडिकल कॉलेज की लैब और इमरजेंसी व्यवस्थाओं को भी अपडेट किया जा रहा है। पैथोलॉजी लैब में ऑटो एनालाइजर मशीनें बढ़ाई गई हैं जिससे अब खून, यूरिन और अन्य सैंपल की रिपोर्ट दो घंटे के अंदर मिल जाएगी।
 
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची की समय-सारिणी जारी

रूद्रपुर (सू.वि.)। जनपद ऊधमसिंहनगर में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत तथा नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेटध्रिटर्निंग ऑफिसर (जिला योजना समिति) नितिन सिंह भदौरिया ने निर्वाचन हेतु उपयोग में लाई जाने वाली अन्तिम मतदाता सूची के प्रकाशन की समय-सारिणी निर्धारित की। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन 08 सितम्बर, 2026 को किया जाएगा। जबकि निरीक्षण एवं दावाध्आपत्ति दाखिल करने की अवधि 10 सितम्बर, 2026 और दावाध्आपत्ति का निस्तारण 12 सितम्बर, 2026 को किया जाएगा। वहीं अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितम्बर 2026 को किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि दावाध्आपत्ति दाखिल करने तथा उनके निस्तारण का स्थान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय होगा।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं एवं शहीद सैनिकों के आश्रितों और वीरांगनाओं की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण परिषद की समीक्षा करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों,वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है,जो समस्याएं उजागर हुई है उनका हर संभव निस्तारण किया जाएगा।जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों से जुड़े संगठनात्मक व व्यक्तिगत भूमि विवादों के मामलों को लेकर एडीएम तथा संबंधित एसडीएम को 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।तथा प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित पक्षों के साथ वर्चुअल बैठक भी आयोजित करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त बैठक में एक वीरांगना से जुड़े भूमि धोखाधड़ी के मामले में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भूतपूर्व सैनिकों की सैनिक मिलन केंद्र की मांग को लेकर जिलाधिकारी ने जसपुर,बाजपुर और काशीपुर में एसे सरकार भवन जो उपयोग में नहीं है का चिन्हीकरण करते हुए उनका प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।पूर्व सैनिकों की गदरपुर में सैनिक ग्राम की माँग पर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को गांव का भ्रमण कर वहाँ की मूलभूत सुविधाओं एवं आवस्थापना संरचनाओं की पड़ताल करने के निर्देश दिए,ताकि तदनुसार आगे की कार्यवाई की जा सके। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में करीब 13 हजार भूतपूर्व सैनिक हैं। जिसमें अधिकतम सैनिक खटीमा में और न्यूनतम सैनिक जसपुर में है। जनपद में करीब 18 हजार आश्रित है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों के आश्रितों एवं वीर नारियों के सशक्तिकरण के लिए काशीपुर में कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही भर्ती पूर्व प्रशिक्षण भी 24 अगस्त से 18 अक्तूबर तक निःशुल्क दिया जा रहा है। बैठक में पूर्व सैनिकों के द्वारा खटीमा में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने एवं रुद्रपुर में सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग पर भी जोर दिया। बैठक में दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी,एडीएम पंकज उपाध्याय,सीओ डीआर वर्मा,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी,ईई विद्युत राजीव चक्रवर्ती,एलडीएम कमल कुमार,सूबेदार धनसिंह सामंत,देवेंद्र सिंह,केप्टन बचन सिंह,सूबेदार मेजर केएस कार्की,त्रिलोक सिंह नेगी सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले भर में हुई भारी अतिवृष्टि के कारण नदियां उफान पर आ गईं और जसपुर, बाजपुर व गदरपुर में जलभराव होने की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारीएवं उप जिलाधिकारी तहसील की टीमें मौके पर पहुँची

रुद्रपुर (जि.सू.)। जिले भर में हुई भारी अतिवृष्टि के कारण नदियां उफान पर आ गईं और जसपुर,बाजपुर व गदरपुर में जलभराव होने की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय एवं उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, डॉ अमृता शर्मा तहसील की टीमें मौके पर पहुँची। तथा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और राहत सामग्री का वितरण किया। जसपुर में उफनती फीका नदी में फंसे दो बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जसपुर के ग्राम हजीरों में फीका नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से विद्यालय जा रहे दो बच्चे नदी पार नहीं कर सके। सूचना मिलते ही राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 14 वर्षीय निमरत कौर और 15 वर्षीय अवतार सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। वर्तमान में जसपुर में स्थिति सामान्य है। बाजपुर लेवड़ा नदी के पानी से 300 घर प्रभावित हुए है राहत कार्य जारी है।तहसील बाजपुर के चकरपुर क्षेत्र में लेवड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने से इंदिरा कॉलोनी, खमरिया, यादव कॉलोनी, झारखण्डी और गोबरा क्षेत्र के रिहाइशी इलाकों में पानी घुस गया। इस जलभराव से लगभग 300 आवासीय घर प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। और जेसीबी मशीन एवं अन्य संसाधनों की मदद से जल निकासी कराई जा रही है तथा प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। एडीएम ने राजस्व टीम को क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए। लगातार बारिश से तहसील गदरपुर के गूलरभोज क्षेत्र (वार्ड संख्या 01, 04, 05, 06 और 07) में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे घरेलू सामग्री को भारी नुकसान पहुंचा। उप जिलाधिकारी गदरपुर ने राजस्व टीम के साथ जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जलभराव से प्रभावित लगभग 40 परिवारों के 100 से 150 लोगों को नगर पंचायत गूलरभोज और जनसमुदाय भवन में शिफ्ट कराया गया है। उनके लिए भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला आपात परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो रही है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा राजस्व उप निरीक्षकों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत उच्च अधिकारियों और जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

फॉर्म-7 की सुनवाई में 2,560 मतदाता हुए उपस्थित, 284 रहे अनुपस्थित

गदरपुर। 65 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, गदरपुर के अंतर्गत भाग संख्या 101 से 195 तक के कुल 2,847 मतदाताओं के फॉर्म-7 से संबंधित सुनवाई आज तहसील गदरपुर परिसर के अंतर्गत चयनित 09 सुनवाई स्थलों पर आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान कुल 2,560 मतदाता अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित हुए, जबकि 284 मतदाता अनुपस्थित रहे। उपस्थित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। वहीं, अनुपस्थित मतदाताओं के संबंध में संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से जांच कराई जाएगी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सुनवाई प्रक्रिया के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए 09 एईआरओ (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) को 09 सुनवाई स्थलों पर तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त संबंधित बूथों के सुपरवाइजर एवं बीएलओ को भी सुनवाई स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे।
 
Most Viewed