सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप प्रधान ग्राम पंचायतों के पदों पर सामान्य निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित किया गया है

Share on:

रूद्रपुर (सू0वि0)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में उप प्रधान ग्राम पंचायतों के पदों पर सामान्य निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि 15 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जायेगा, 11 बजे से 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी, 12 बजे से 12.30 बजे तक नाम वापसी, 12.30 बजे से 01 बजे तक निर्वाचन चिन्ह आवंटन, अपराह्न 01.30 बजे से 03.30 बजे तक मतदान व अपरान्ह 04 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 08 जुलाई से 14 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से 05 बजे तक क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा तदोपरान्त 15 जुलाई को पूर्वाहन 08 बजे से 09.30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत में निर्दिष्ट स्थान पर की जायेगी एवं नामांकन पत्रों को दाखिल करने, प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रों की जॉच, नाम वापसी, निर्वाचन प्रतीक आवंटन, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा आदि की कार्यवाही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी ।
 

खबरें

अपर सचिव आयुष विभाग उत्तराखण्ड ने किच्छा पहुंचकर सेटेलाईट एम्स के निकट प्रस्तावित आॅल इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ आयुर्वेदा के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया

रूद्रपुर (सू0वि0)। अपर सचिव आयुष विभाग उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदण्डे किच्छा पहुंचकर सेटेलाईट एम्स के निकट प्रस्तावित आॅल इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ आयुर्वेदा के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिशासी अभियंता लोनिवि को चिन्हित भूमि से राष्ट्रीय राजमार्ग, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन की दूरी सहित पूरी डिटेल बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत की उपलब्धता व भविष्य में विद्युत सब स्टेशन बनाने का क्या प्लान है रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को शहर की जनसंख्या, कूड़ा निस्तारण आदि की स्थिति व भविष्य में कूड़ा निस्तारण हेतु क्या प्लान है उसकी डिटेल शीघ्र भेजने के निर्देश दिये। निरीक्षण से पूर्व जिला सभागार में बैठक कर भूमि, पेयजल, ड्रेनेज प्लान, क्षेत्र में स्थित शिक्षण स्थानों आदि की सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को पूरी रिपोर्ट बनाकर शीघ्र भेजने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, अधिशासी अभियंता विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, लोनिवि गजेन्द्र सिंह, तहसीलदार किच्छा गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 दीपक सरकार आदि मौजूद थे।
 

अपर सचिव ने लालपुर स्थित आयुषमान आरोग्य मंदिर (आयुष) केन्द्र का निरीक्षण कर दवाईयां, उपकरण आदि की विस्तृत जानकारियां ली

रूद्रपुर (सू0वि0)। अपर सचिव आयुष विभाग उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदण्डे ने लालपुर स्थित आयुषमान आरोग्य मंदिर (आयुष) केन्द्र का निरीक्षण कर दवाईयां, उपकरण आदि की विस्तृत जानकारियां ली। उन्होने निर्देश दिये कि केन्द्र में आने वाले मरीजो का जांच कर अच्छी तरह उपचार करे व उनका डिटेल भी रजिस्टर में अकिंत करें और उनसे उपचार से सम्बन्धित फिडबैक भी लिया जाये। उन्होने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिये कि आयुर्वेद उत्कर्ष केन्द्र के बारे में प्रचार-प्रसार करें ताकि लोगों को पता चल सकें कि केन्द्र में नियमित उपचार भी किया जा रहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार किच्छा गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 दीपक सरकार आदि मौजूद थे।
 

गदरपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
क्षेत्र में समाज सेवा की एक सराहनीय पहल के तहत सहोता हॉस्पिटल, काशीपुर एवं वरुण कपूर द्वारा एक निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर श्री बापू जी महाराज मंदिर परिसर, गदरपुर में आयोजित हुआ। शिविर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक हुआ। शिविर में क्षेत्र में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गयी। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, जिसमें ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और हृदय रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांचें जैसे स्पाइरोमेट्री (फेफड़ों की जांच), बीएमडी (हड्डियों की जांच), ईसीजी, ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट भी पूरी तरह निरूशुल्क की गयी इसके साथ ही, जरूरतमंद मरीजों को निरूशुल्क दवाइयां भी वितरित की गयी। यह शिविर “स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन” के उद्देश्य के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सेवा सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष ने फीता काटकर किया

(आकाश कोचर)
गदरपुर
। सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गदरपुर में आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ गदरपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर (मिन्टू) जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर (मिन्टू) जी ने कहा कि जनसेवा ही सर्वोच्च धर्म है तथा ऐसे चिकित्सा शिविर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभासद अश्वनी कुमार, रमन छाबड़ा, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा, दीपक ग्रोवर, आकाश कोचर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्त चिकित्सक टीम एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में आए चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए समस्त चिकित्सा टीम को शुभकामनाएं दीं।
 

सांसद अजय भट्ट ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
रूद्रपुर (सू0वि0)।
मा0 सांसद अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजना कार्यो को गम्भीरता से लेते हुए कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारें ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। उन्होने इएसआईसी चिकित्सालय के डाॅक्टरोें द्वारा मरीजों के प्रति लापरवाही बरतने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि चिकित्सालय में मरीजो को अच्छी तरह देखे यदि चिकित्सालय में पर्याप्त चिकित्सक व उपकरण नही है तो उनको रेफर कर दे ताकि समय से अन्य जगह अपना ईलाज करा सकें। उन्होने कहा कि मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नही की जायेगी। उन्होने अधिशासी अभियंता विद्युत रूद्रपुर व काशीपुर डिविजन द्वारा समिति की बैठक न कराये जाने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को स्पष्टीकरण लेने व केन्द्र सरकार योजनाओं की जांच कराने के निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अभियंता विद्युत काशीपुर व रूद्रपुर द्वारा किये जा रहे कार्यो की पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मा0 सांसद श्री भट्ट ने जल जीवन मिशन कार्यो की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता पेयजल निगम, जलसंस्थान को निर्देश दिये कि जहां भी पाईप लाइनो में लिकेज की शिकायत आती है उसे तत्काल ठीक कराने ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकें। उन्होेने जनप्रतिनिधियों से कहा कि यदि कही भी पेयजल लाईन लिकेज है तो उसकी सूची बनाकर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराये ताकि सम्बन्धित विभाग द्वारा तत्काल ठीक करा सकें। उन्होने कहा कि पेयजल योजना के तहत जो कार्य चल रहे है उन कार्यो में तेजी लाते हुए समय से पूर्ण करें। उन्होने कहा कि जिन ठेकेदारो द्वारा पेयजल योजना कार्यो में कोताही बरती जा रही उनके खिलाफ कार्यवाही करने व भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश भी दिये। अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि पेयजल से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या हेतु टोल फ्री नम्बर 18001804100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। मा0 सांसद ने नैनीताल हाईवे डीडी चैक से परशुराम चैक के बीच पुटओवर ब्रीज बनाने व हल्द्वानी रोड पर टांडा रेंज में रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिये। उन्होने बाजपुर में लेवड़ा नदी बनाये जा रही पुल को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। विश्वविद्यालय भवन निर्माण  किच्छा में 38 एकड़ भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। समीक्षा दौरान उन्हांेने निराश्रित गोवंशीय पशुओं के आश्रय हेतु गौशालाओं की समीक्षा की जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि खटीमा में गौशाला निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है, रूद्रपुर में नगर निगम द्वारा गौशाला का निर्माण किया जा रहा व अन्य गौशाला निर्माण हेतु डीपीआर शासन को प्रेषित की गयी है। मा0 सांसद ने संजय वन में सौन्दर्यकरण, मनरेगा, एनआरएलएम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रा.कृषि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, रूद्रपुर सर्किट हाउस, मेडिकल कालेज, किच्छा एम्स, जिला चिकित्सालय, किच्छा बस अड्डा, अमृत योजना, अमृत सरोवर, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, रा. क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, पीएम पोषण योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान, सांसद निधि, पीएमजीएसवाई, पीएम उज्जवला योजना-3.0, किसान सम्मान निधि, जनमन योजना, आकांक्षी जनपद व ब्लांक, पंतनगर एयरपोर्ट आदि की भी समीक्षा की। उन्होने कहा सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है इसलिए हम सभी मिलकर जनपद, प्रदेश व देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी अधिकारियों को बैठक में मा. सांसद जी द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, आदेश सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व दर्जामंत्री मुकेश कुमार, ब्लाॅक प्रमुख रीना गौतम, चेयरमैन नगर पालिका गदरपुर मनोज गुम्बर, समिति के सदस्य व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, एसपी सिटी डाॅ0 उत्तम सिंह नेगी, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सीएमओ डॉ0 केके अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक ईएसआईसी डाॅ0 प्रवीण वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पीके दीक्षित, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल, डीडीएमओ उमाशंकर नेगी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण प्रतिबद्ध-डॉ. सुरजीत सिंह गांधी उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की बैठक में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करने पर दिया गया विशेष बल

रूद्रपुर (सू0वि0)। विकास भवन सभागार में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों एवं पूर्व में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद में पंजीकृत मदरसों के संचालकों एवं प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। मा0 अध्यक्ष ने बताया कि बैठक का उद्देश्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण तथा शिक्षा विभाग के नियमानुसार मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक मानकों एवं उससे संबंधित व्यवस्थाओं के विषय में विस्तृत जानकारी, तथा प्राधिकरण की मान्यता को बढावा देना एवं संचालकों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनना था। मदरसा संचालकों एवं अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का उद्देश्य किसी भी संस्था पर अनावश्यक बोझ डालना नहीं, बल्कि उन्हें विधिसम्मत रूप से स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली से जोड़ना है ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण प्रत्येक मदरसा एवं अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। संस्थानों को मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया के दौरान आने वाली प्रशासनिक एवं तकनीकी कठिनाइयों के समाधान हेतु प्राधिकरण हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने सभी संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप अपने संस्थानों को विकसित करने तथा समयबद्ध रूप से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने का आह्वान किया।मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधम सिंह नगर हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में मदरसा शिक्षा परिषद से संबद्ध रहे मदरसों सहित सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सर्वप्रथम शिक्षा विभाग के प्रचलित नियमों के अनुसार मान्यता प्राप्त करने हेतु आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त होने के उपरांत संस्थानों को विभिन्न शैक्षिक व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। इसके पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संस्थान उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता हेतु आवेदन कर सकेंगे। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए मदरसा संचालकों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा मान्यता प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों, भवन मानकों, शिक्षकों की नियुक्ति, पाठ्यक्रम, विद्यार्थियों के पंजीकरण तथा अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे गए। अध्यक्ष एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया तथा प्रतिभागियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग का उद्देश्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मुख्यधारा की शिक्षा व्यवस्था से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करना है। आधुनिक शिक्षा और धार्मिक शिक्षा के समन्वय से ही समाज एवं राष्ट्र के विकास में अल्पसंख्यक समुदाय की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, सदस्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण प्रो० गुरमीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों, मदरसा संचालकों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
 

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप प्रधान ग्राम पंचायतों के पदों पर सामान्य निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित किया गया है

रूद्रपुर (सू0वि0)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में उप प्रधान ग्राम पंचायतों के पदों पर सामान्य निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि 15 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जायेगा, 11 बजे से 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी, 12 बजे से 12.30 बजे तक नाम वापसी, 12.30 बजे से 01 बजे तक निर्वाचन चिन्ह आवंटन, अपराह्न 01.30 बजे से 03.30 बजे तक मतदान व अपरान्ह 04 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 08 जुलाई से 14 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से 05 बजे तक क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा तदोपरान्त 15 जुलाई को पूर्वाहन 08 बजे से 09.30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत में निर्दिष्ट स्थान पर की जायेगी एवं नामांकन पत्रों को दाखिल करने, प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रों की जॉच, नाम वापसी, निर्वाचन प्रतीक आवंटन, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा आदि की कार्यवाही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी ।
 

Most Viewed