बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर नर हाथी की मौत, छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक पर हादसा
स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया जागरूक -गुड टच-बैड टच, महिला हिंसा और साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। ऊधम सिंह नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्रीमती ममता पंत ने मंगलवार को रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल और सेंट मैरी स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बचपन अभियान के प्रति जागरूक किया। शिविर में उन्होंने बच्चों को यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), 2012 की जानकारी देते हुए गुड टच-बैड टच, महिला हिंसा तथा विभिन्न अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार के प्रति सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम में रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मुस्कान गोस्वामी, सेंट मैरी स्कूल के फादर वीजोए, छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा पीएलवी इल्मा बी, संगीता सरदार, राजकुमारी और गोपाल सिंह गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




