जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची की समय-सारिणी जारी
उत्तराखंड: एसआईआर की तिथि बढ़ी, अब 28 तक सुनवाईय तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची
देहरादून (संवाद-सूत्र)। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तीन अक्तूबर कर दी है, जो कि पहले 15 सितंबर थी। उत्तराखंड में चल रहे चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तिथि बढ़ गई है। अब आपत्तियों का निपटारा 11 सितंबर के बजाए 28 सितंबर तक किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तीन अक्तूबर कर दी है, जो कि पहले 15 सितंबर थी। इसी प्रकार, एसआईआर की आपत्तियों का निपटारा करने की तिथि भी 11 सितंबर से बढ़ाकर 28 सितंबर कर दी है। इसके बाद तीन अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है। इसके साथ ही फार्म 6, 7 और 8 की 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।











