जनपद ऊधम सिंह नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार को मिली एसओजी प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी -थानाध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा अपराध नियंत्रण में निभाई गई अहम भूमिका
राजेश पसरीचा
नानकमत्ता। उत्तराखंड पुलिस में सैकड़ों पुलिस अधिकारी कर्मचारी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अपने फर्ज को निभाते हुए बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। वहीं जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता थानाध्यक्ष के पद पर सेवाएं प्रदान करने वाले उप निरीक्षक उमेश कुमार द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई गई है। जो वास्तव में जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव की बात है। वहीं उमेश कुमार द्वारा अपनी सेवाओं के दौरान नानकमत्ता थाना क्षेत्र में विशेष रूप से अवैध नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए गए जिसमें कई बड़े नशे कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की गई। आपको बता दें उमेश कुमार द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ पुलिस सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। वहीं जनपद ऊधम सिंह नगर में अपराध मामले में शातिर अपराधियों तक पहुंचने में जिले के उच्च अधिकारीयों द्वारा थानाध्यक्ष उमेश कुमार पर भरोसा जताया गया जिस पर नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा उच्च अधिकारीयों के भरोसे पर खरा उतरने में अपनी जान की परवाह किए बिना कई बड़े अपराधियों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं। वहीं कार सेवा डेरे के प्रमुख सेवादार बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के 02 लाख रुपए का ईनामी मुख्य आरोपी अभियुक्त सरबजीत सिंह जिसकी गिरफ्तारी हेतु कई राज्यों की पुलिस तलाश में जुटी थी। जिसमें नानकमत्ता थाना पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को तारांतरण पंजाब से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की गई थी। इसी के साथ ही नानकमत्ता बाजार में हुई डकैती कीघटना का सफल खुलासा किया गया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में कई बड़े मामलों के खुलासे किए गए हैं। जबकि नानकमत्ता थाना क्षेत्र एक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। जहां आए दिन अवैध नशे कारोबार की खबरें एवं अन्य विवादित मामलों की खबरें आम बात रही है। जहां पुलिस के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में बड़ी चुनौती बनी रहती है। लेकिन उमेश कुमार द्वारा नानकमत्ता थानाध्यक्ष पद पर रहते हुए क्षेत्र में अवैध नशे की रोकथाम हेतु कड़े कदम उठाए गए। जिससे नानकमत्ता थाना क्षेत्र में काफी हद तक सुधार देखने को मिला। वहीं क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में थानाध्यक्ष उमेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी करते देखे गए। वहीं थाने में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों को स्वयं सुनते हुए निष्पक्ष जांच कर तत्काल मदद कर न्याय दिलाने का प्रयास किया गया। फिलहाल उमेश कुमार को रुद्रपुर एसओजी प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा नानकमत्ता थाना में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान करने पर स्थानीय व्यापारियों, गणमान्य लोगों एवं आम जनता द्वारा खूब सराहना की गई।





