सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

बीएलओ सुपरवाइजर, पदाभिहित अधिकारियों एवं आईटी कार्मिकों को तीन पालियों में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया

Share on:

रूद्रपुर (सू0वि0)।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण ;ैप्त्द्ध कार्यक्रम को पूरी तरह त्रुटिरहित, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में द्वितीय चक्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम विधानसभा रूद्रपुर, नानकमत्ता व काशीपुर में आयोजन किया गया। बुधवार को विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर का जिला सभागार में एसएलएमटी उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, डीएलएमटी विनय कुमार द्वारा बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, पदाभिहित अधिकारियों एवं आईटी कार्मिकों को तीन पालियों में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी जानकारिया दी जा रही है, उसे अच्छी तरह समझ ले ताकि फिल्ड में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होने कहा कि यदि कोई चीज समझ में नही आ रही है जो प्रशिक्षण के दौरान ही ट्रेनरों से पुरी जानकारी प्राप्त कर लें। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान गणना प्रपत्रों को निर्वाचकों को समय पर वितरित करने और मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना प्रपत्रों को मोबाइल ऐप के जरिए सफलतापूर्वक डिजिटाइज करने की पूरी कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया साथ ही जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र वापस प्राप्त नहीं हो पाए हैं, उनके प्रपत्रों को डिजिटाइज करने की विशेष प्रक्रिया को भी डिजिटल प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्तहसीलदार दिनेश कुटौला पदविहीत अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी एवं आईटी कार्मिक आदि उपस्थित थे। 

खबरें

डॉ. शाहीन को कदाचार का दोषी पाए जाने पर उनकी ओपीडी सेवाओं पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश जारी किए गए

रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. शाहीन को कदाचार का दोषी पाए जाने पर उनकी ओपीडी सेवाओं पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल द्वारा प्रेषित आदेश के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उधम सिंह नगर को भी निर्देशित किया गया है कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उधम सिंह नगर द्वारा संबंधित चिकित्सक एवं संस्थान को परिषद के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही आदेश के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकीय नैतिकता एवं मरीजों के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

बीएलओ सुपरवाइजर, पदाभिहित अधिकारियों एवं आईटी कार्मिकों को तीन पालियों में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया

रूद्रपुर (सू0वि0)।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण ;ैप्त्द्ध कार्यक्रम को पूरी तरह त्रुटिरहित, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में द्वितीय चक्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम विधानसभा रूद्रपुर, नानकमत्ता व काशीपुर में आयोजन किया गया। बुधवार को विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर का जिला सभागार में एसएलएमटी उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, डीएलएमटी विनय कुमार द्वारा बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, पदाभिहित अधिकारियों एवं आईटी कार्मिकों को तीन पालियों में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी जानकारिया दी जा रही है, उसे अच्छी तरह समझ ले ताकि फिल्ड में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होने कहा कि यदि कोई चीज समझ में नही आ रही है जो प्रशिक्षण के दौरान ही ट्रेनरों से पुरी जानकारी प्राप्त कर लें। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान गणना प्रपत्रों को निर्वाचकों को समय पर वितरित करने और मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना प्रपत्रों को मोबाइल ऐप के जरिए सफलतापूर्वक डिजिटाइज करने की पूरी कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया साथ ही जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र वापस प्राप्त नहीं हो पाए हैं, उनके प्रपत्रों को डिजिटाइज करने की विशेष प्रक्रिया को भी डिजिटल प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्तहसीलदार दिनेश कुटौला पदविहीत अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी एवं आईटी कार्मिक आदि उपस्थित थे। 

साईकिल दिवस के अवसर पर साईकिल रैली/रेस को जिलाधिकारी द्वारा साइकिल रैली/रेस को हरी झण्डी देकर रवाना किया

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
रूद्रपुर (सू0वि0)।
स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुनिवेशन ऑथोरिटी के तत्वाधान विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर खेल विभाग व समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित साईकिल रैली/रेस को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा साइकिल रैली/रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया व ’’जल उत्सव सप्ताह’’ (1 जून से 15 जून 2026) का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से पानी को अनावश्यक नुकसान न करने, नदियों, जल स्रोतों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होने आमजन को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होने प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम में लगभग कुल 235 प्रतिभागी उपस्थित थे जिसमें से 200 प्रतिभागियों ने साईकिल रेस में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में 6 बालक एवं 6 बालिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें से बालक वर्ग में अपूर्व बिष्ट प्रथम, देव समजदार द्वितीय, वेदान्स तृतीय एवं बालिकाओं में पल्लवी प्रथम, नीलम द्वितीय व साक्षी तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इनके साथ ही 3 बालक एवं 3 बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार भेंट स्वरुप दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी नगर, मुख्य कोषाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार शुक्ल, सदस्य सचिव साराध्अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई सुशील कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की आदि उपस्थित थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

धर्म परिवर्तन के मामले में कमेटी ने लोगों के बयान लेकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
वीडियो देखने लिए लिंक पर क्लिक करें-
गदरपुर।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा धर्मान्तरण के संबंध में अपर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है, जिसके संबंध में पूर्व में अपर जिलाधिकारी महोदय के साथ टीम द्वारा ग्राम रामजीवनपुर में अवैध तरीके से चल रहे चर्च को सीज किया गया है। तथा दिनांक 11.05.2026 को अपर जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति चर्च के पास्टर सुरेन्द्र सागर द्वार बुढिया कालौनी शीला मजरा रामजीवनपुर में आवासीय भूमि पर इसाई धर्म का प्रार्थना सभ का अवैध रूप से निर्माण किया गया है, जिसके संबंध में राज्य सरकार में निहित किये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी थी । तथा धर्मान्तरण के संबंध में पुनः श्वेता नाम की लडकी द्वारा उप जिलाधिकारी गदरपुर के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की गयी है कि रोहित नाम के लडके द्वारा ईसाई धर्म के रीति रिवाज के अनुसार (बतस्मा) कराकर धर्म परिवर्तन कराया गया, तथा उसके बाद उससे ईसाई धर्म के रीति रिवाज के तहत शादी करवायी गयी। तथा अब उसे प्रताडित किया जा रहा है, जिसके संबंध में आज दिनांक 02.06. 2026 को अपर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा ग्राम चकरपुर में जाकर शिकायत की जाँच की गयी, जो सही पायी गयी। जॉच के दौरान श्वेता के बयान दर्ज किये गये, बयानो से प्रथम दृष्टया संज्ञान में आया, जिसमें श्वेता का बतस्मा (ईसाई धर्म के रीति रिवाज) के माध्यम से ईसाई धर्म परिवर्तन करवाया गया है। तथा उसे अब प्रताडित किया जा रहा है कि अब वह अपने माता पिता एवं भाई को भी ईसाई धर्म अपनाये जाने के लिए डराया धमकाया जा रहा है । इसके अतिरिक्त अन्य ग्राम रतनपुरा एवं रामजीवनपुर का भी निरीक्षण किया गया जिसमें गाँव के लोगों से बातचीत की गयी है, जिसमें गॉव के लोगो द्वारा बताया गया कि हमारे गाँव भी जगह-जगह धर्म सभाएं की जा रही है तथा हमें डराया धमकाया जा रहा है कि ईसाई धर्म अपना लो वरना हम आपको गाव में रहने नहीे देंगे। प्रथम दृष्टया कमेटी को कमेटी को धर्मान्तर के मामले निरीक्षण के दौरान सही पाये गये, जिस पर विस्तृत जांच आख्या पृथक से जिलाधिकारी महोदय को प्रषित की जा रही है ।
वीडियो देखने लिए लिंक पर क्लिक करें-


 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सभागार में तहसील दिवस आयोजित हुआ -115 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 47 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

किच्छा (सू0वि0) । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सभागार में तहसील दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि  जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी समस्याओं को संवेदनशील होकर सुने व गम्भीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।       तहसील दिवस में समाज कल्याण, विद्युत, पेयजल, भूमि, सीसी मार्ग, सड़क मार्ग, सिंचाई गूल, राजस्व विभाग, पुलिस, नगर पालिका, गैस आदि से सम्बन्धित 115 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 47 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में सिरौलीकला निवासी मो0 ताहिर ने कृषि भूमि के शामिल खाते का बटवारे का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कराकर समाधान करने के निर्देश दिये। आदर्श नगर बंडिया निवासी सुरेश प्रसाद चैहान ने आदर्श नगर में मंदिर चैराहे से कालोनी चैराहे तक 20 मीटर सड़क बनाने व कमलानगर चुटकी देवरिया निवासियो ने 50 फिट कच्चे रास्ते को पक्का रास्ता बनवाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निरीक्षण कर सड़क निर्माण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इन्दरपुर निवासी रामचीज ने ग्राम प्रतापपुर में अपनी खेती की भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम आनंदपुर निवासियों ने नाला को सफाई कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिये। निर्वतमान सभासद लियाकत अली ने वार्ड नं.3 किशनपुर सिसई में खुले विद्युत तार की जगह इन्सुलेटेड विद्युत लाइन लगाने व सिसई बंडिया में पाहा नहर की सफाई कराने व नहर की कवरिंग कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सफाई कराने एवं अधिशासी अभियंता को निरीक्षण कर नहर कवरिंग डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। पंत कालोनी निवासी चंद्रकला ने नगर पालिका द्वारा लगाये गये समर्सिबल पम्प से कनेेक्शन दिलाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कनेक्शन देने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तहसील दिवस में विधायक तिलक राज बेहड, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला,महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ वी के एस यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एस के शर्मा,अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार,विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, पेयजल निगम सुनील जोशी, आरडब्लूडी अमित भारती, डीपीओ मुकुल चैधरी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नंदनी तोमर, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी,बीडीओ असित आनंद आदि मौजूद थे।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

जनपद के सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों का परीक्षण हेतु सयुक्त सुरक्षा ऑडिट कराया जाना अत्यन्त आवश्यक: डीएम

रूद्रपुर (सू.वि.) । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 20 मई 2026 को देहरादून हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड के एसी में आग लग जाने से आगजनी की घटना के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न स्थानों में घटित घटनाओं एवं सम्भावित जोखिमो के दृष्टिगत जनपद के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एंव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, निजी सरकारी नर्सिंग होम, क्लीनिक एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा, भवन सुरक्षा, आपदा निवारण उपायों के परीक्षण हेतु सयुक्त सुरक्षा ऑडिट कराया जाना अत्यन्त आवश्यक हैं। जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट हेतु निरीक्षण दल का गठन किया है। उन्होने बताया कि निरीक्षण दल में सम्बन्धित नगर मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी/तहसीलदार, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सम्बनिधत अधिशासी अभियन्ता लोनिवि, सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान, सहायक नगर आयुक्त नगर निगमध्सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाध्नगर पंचायत, सचिव जिला विकास प्राधिकरण द्वारा नामित सहायकध्अवर अभियन्ता शामिल रहेगें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि गठित संयुक्त निरीक्षण समिति अपने क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों-निजी/सरकारी, नर्सिंग होम, क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों को संयुक्त निरीक्षण कर निर्धारित बिन्दुओं की जॉच सुनिश्चित करेगी। उन्होने निर्देश दिये है कि चिकित्सा परिसरों/संस्थानों में अग्निशमन विभाग द्वारा निर्धारित सभी अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन किया जा रहा है अथवा नहीं। सभी संस्थानों में फायर एनओसी वैधता, अग्निशमन यंत्र, फायर आलर्म सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर, आपाताकलीन निकास द्वार सुलभता व साइनेज प्रदर्शन, विद्युत सुरक्षा उपकरण, एम्बुलेंस/वाहन की कार्यशीलता की जांच, विद्युत वायरिंग सुरक्षा एवं आपातकालीन जल आपूर्ति व्यवस्था, उपलब्धता एवं क्रियाशीलता का निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित बिन्दुओं पर कमेटी से समन्वय बनाकर किया जाये। संस्थानों में भवन संरचनात्मक सुरक्षा हेतु भवन मानचित्र की स्वीकृति/पंजीकरण विवरण एवं वास्तविक निर्माण की स्थिति, अवस्थित पांर्किंग, बेसमेंट पार्किंग विवरण, अवैध अतिक्रमण विवरण एवं जोखिमपूर्ण संरचनाएँ हेतु सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन। आपदा प्रबन्धन उपायों अन्तर्गत एमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान का निर्माण, ऑक्सीजन सप्लाई, व्यवस्था व ऑक्सीजन सिलेंडर एवं ज्वलनशील पदार्थों का सुरक्षित भण्डारण, कार्यरत अस्पताल स्टाफ को फायर एवं आपदा सुरक्षा में प्रशिक्षण, सीसीटीवी, कन्ट्रोल रूम व्यवस्था विवरण। वैधानिक अभिलेख जैसे पंजीकरण प्रमाण पत्र, प्रदूषण नियन्त्रण एवं विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र तथा अग्निशमन विभाग के पूर्व निर्देशो का अनुपालन। उन्होने निर्देश दिये है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा सुरक्षा मानकों के उल्लघंन की स्थिति में सम्बन्धित संस्थान के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाए। उन्होने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों व अनियमिताओं का तत्काल निराकरण तथा सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जीवन एवं जनसुरक्षा हेतु अत्यधिक जोखिम पाए जाने पर नियमानुसार सीलिंग/संचालन प्रतिबंध की कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। उन्होने निर्देश दिये है कि संयुक्त निरीक्षण उपरान्त टीम अपनी विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट, कमियों एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के सुझाव सहित संलग्न प्रारूप में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें। उन्होने कहा कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिला सभागार में आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया -किसानो से कहा कि संतुलित उर्वरक का उपयोग करते हुए खेती करें ताकि मिट्टी उर्वरता बनी रहे

रूद्रपुर (सू.वि.) । जिला सभागार में आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होने किसानो से कहा कि संतुलित उर्वरक का उपयोग करते हुए खेती करें ताकि मिट्टी उर्वरता बनी रहे। उन्होने कहा कि टिकाऊ खेती और बेहतर कल के लिए हम सबकों मिलकर काम करना होगा। उन्होने कहा कि खेतो में गोबर व हरी खाद का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि मिट्टी उर्वरता बनी है। उन्होने कहा कि अधिक मात्रा में रसायनिक खाद् उपयोग करने से मिट्टी उर्वरता भी खत्म होती है व अनाज व सब्जी के सेवन से स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी यही विजन है कि ऑर्गेनिक खेती को अधिक से अधिक अपनाया जाये। उन्होने कहा कि ऑर्गेनिक खेती से भी अच्छी फसल प्राप्त होती है और किसी प्रकार का स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव भी नही पड़ता है। उन्होने किसान भाईयों से कहा कि हमे अपने व मिट्टी स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीकेएस यादव ने बताया कि खेती बचाओ अभियान 01 जून से 30 जून तक जनपद के सभी विकास खण्डों में जन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होने किसानो से कहा कि मिट्टी की जांच कराकर ही उर्वरक व दवाईयों का उपयोग करें ताकि आने वाले समय में मिट्टी उर्वरता बनी रहे। उन्होने कहा कि खेतो की मिट्टी का परीक्षण कराने से उर्वरक शक्ति का पता चल सकता है। इसलिए किसान भाई खेतों की मिट्टी का परीक्षण अवश्य कराये। इस दौरान पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा रसायनिक उर्वरक व दवाईयों के उपयोग व दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गयी। इस दौरान कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, रेशन के क्षेत्र में जिला स्तर व विकास खण्ड स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ती पत्र व अंगवस्त देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायाण, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीकेएस यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा, किसान ठा0 जगदीश सिंह, कमल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, कुवंर सिंह, उमाशंकर, रीना देवी, छोटे सिंह, राजपाल सिंह, प्रांजल त्रिपाठी, ज्ञान सिंह चैहान, उमेश सिंह, हरीश सिंह, शशांक चन्द्र, निदेश सिंह, माया देवी आदि किसान बन्धु उपस्थित थे। 

Most Viewed