श्री रामलीला अनाज मंडी का शुभारंभ मंत्रोच्चारण एवं मंगल कामना के साथ हुआ -मंचन के पहले दिन सीता जन्म की लीला आकर्षण का केन्द्र बनी, दर्शकों को किया मंत्र मुग्ध
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। पुरानी अनाज मंडी में श्री रामलीला का शुभारंभ पंडित विजय शास्त्री द्वारा करवाये मंत्र उच्चारण एवं मंगल कामना किये जाने के उपरांत किया गया। सर्व प्रथम श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा ने फीता काटा, महामंत्री अशोक धीर द्वारा दीप प्रज्जवलित किया व कोषाध्यक्ष अनिल सुधा द्वारा नारियल फोड़ा गया। वही रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष इन्द्रजीत डावर, अजय खेड़ा, विजय सुखीजा, अशोक पोपली, सतीश छाबड़ा, रविन्द्र वीर सिंह बड़े, निर्मल नारंग द्वारा रामलीला मंचन के स्टेज का पर्दा खींचकर मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। इसके उपरान्त गणपति वंदना, श्रीकृष्ण के समक्ष आरती नाट्य कला परिषद के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गयी। श्रीरामलीला मंचन के पहले दिन कलाकारों ने सीता जन्म की संजीव प्रस्तुति की जो कि आकर्षण का केन्द्र बनी जिसको दर्शकों द्वारा काफी प्रशंसा की गयी। मंचन से पूर्व श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियांे को श्री राम नाट्य कला परिषद के पदोधिकारियों निर्देशक सिद्धार्थ भुसरी (डायरेक्टर), क्लब अध्यक्ष अशोक सुधा, उप निर्देशक राजकुमार भुड्डी, उपनिर्देशक जगदीश भुड्डी, उपाध्यक्ष प्रवीण गिल्होत्रा, उपाध्यक्ष गुलशन शर्मा द्वारा कमेटी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, उपाध्यक्ष इन्द्रजीम डाबर, अजय खेड़ा, विजय सुखीजा, अशोक पोपली, सतीश छाबड़ा, रविन्द्रवीर सिंह, निर्मल नारंग, सचिव में मुलखराज अरोरा, धीरज इश्पुजानी, प्रवीन गगनेजा, डा. गणपति विश्वास, अनिल बत्रा, सक्षम ग्रोवर, श्याम सुन्दर कालड़ा, ऋषि भुसरी, कपिल छाबड़ा, उप कोषाध्यक्ष अनमोल भुड्डी, पारस धवन, अंकुर चावला, अनमोल बजाज, आॅडीटर कृष्ण लाल बत्रा, सुभाष खुराना, मंच संचालन सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल, आदित्य सुखीजा, सोशल मीडिया शुभम बत्रा, प्रिंट मीडिया में मान्यता प्राप्त सम्पादक विनोद वार्ता विनोद कुमार, उप सचिव आशीष अनेजा, चिराग मुरादिया, संजय डंग, संजीव गाबा, सागर अनेजा, संरक्षक मंडल में हरिचन्द छाबड़ा, महेन्द्र इश्पुजानी, धर्मचन्द खेड़ा, श्याम लाल सुखीजा, वेदराज बजाज, तिलकराज भुसरी, पवन बजाज, अशोक हुड़िया, अशोक भुड्डी, लेखराज भुड्डी, अजीत भुसरी, विजय छाबड़ा, रविन्द्र बजाज को बैच लगाकर सम्मातिन किया गया। इसके अलावा गणमान्य व्यक्तियों हरिचन्द छाबड़ा, नरेश हुड़िया, टीकम खेड़ा, भूपेन्द्र कुमार अनेजा, रमेश अनेजा, राहुल अनेजा, सुभाष अनेजा, प्रमोद बजाज, सागर गण्डा, गौरव मदान आदि को श्री राम का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके उपरान्त नाट्य कला परिषद के कलाकारों सहित श्री महाबीर दल के अध्यक्ष अमित भुड्डी, महासचिव अनमोल भुड्डी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश छाबड़ा को भी सम्मानित किया गया।





