ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की शिकायतों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी
गदरपुर पुलिस ने भैस चोरी का किया खुलासा -75000 हजार रुपये की नगदी व घटना में प्रयुक्त एक पिकप वाहन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 75,000 रुपये नदगी व घटना में प्रयुक्त एक पिकप वाहन के साथ 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 16-05-2026 को वादी मुकदमा राजेन्द्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी-ग्राम बमनपुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिहं नगर की तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोरो द्वारा आंगन में बांधी 03 भैंसे चोरी कर ले जाने के आधार पर कोतवाली गदरपुर पर मुकदमा एफआईआर-135/2026 धारा-303(2) बी0एन0एस0 के तहत पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा अतिशीघ्र उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण कर माल मुल्जिमान की शीघ्र बरामदगी करने हेतु कड़े निर्दिश गदरपुर पुलिस को दिये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा कोतवाली प्रभारी गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम व एस0ओ0जी0 काशीपुर की टीम द्वारा वर्तमान में मोबाइल सर्विलांस और नवीन तकनीकी प्लेटफॉर्म व सीसीटीवी कैमरो की सहायता से दिनांक 21-05-2026 की रत्रि पुलिस टीम द्बारा अब्दुल्ला नगर रामपुर बॉर्डर पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर चैकिंग की जा रही थी पूर्व से मामूरा मुखविर की सूचना पर रामपुर की ओर से आ रहे एक पिकप वाहन संख्या यूपी 25जीटी-5930 को रोका गया वाहन में बैठे चालक व साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो चालक व साथ बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम (01)-साईन खान उम्र 23 वर्ष पुत्र श्री कल्लू खान निवासी- जामा मस्ज्जिद के सामने पटवाई थाना पटवाई जिला रामपुर उत्तर प्रदेश व (02)- छुन्नन उम्र 48 वर्ष पुत्र मुन्नन निवासी ग्राम खाई खेडा थाना मुंडा पांडे जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल पता नाला पार थाना कोतवाली रामपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बतााया गया। सीसीटीवी कैमरों में उपरोक्त वाहन पिकप वाहन संख्या यूपी 25जीटी-5930 से ही वादी मुकदमा के घर से भैंसे चोरी होना प्रकाश में आया था। वाहन को भली भांति तस्दीक करने के उपरान्त पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से भैंस चोरी के संबन्ध में पूछा गया तो बताया कि दिनांक 22-04-2026 की रात्रि में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इसी पिकप वाहन में ग्राम बमनपुरी एक घर के आंगन में बांधी तीन भैंसे चोरी करके अगले दिन उन तीनों भैंसो को हमने जयंतीपुर मुरादाबाद बाजार में 95 हजार रुपये में बेच देना बताया।पकड़े गये अभियुक्त गण के मोबाईल नं0 को लोकेशन व सी0डी0आर0 का विश्लेषण करने पर घटना की तिथि को घटना स्थल पर आया है। दोनों अभियुक्त गण की जामा तलाशी में कुल 75,000 हजार रुपये व एक अदद कुल्हाड़ी, दो अदद छुरी, भैस के गले में बाँधी जाने वाले तीन अदद रस्सिया मय तीन घंटी, खूटे से बाँधी तीन अदद भैंस के मुँह में बाँधने वाला मुहरा रंग सफेद मटमैला, एक घटना में प्रयुक्त दो अदद मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गण को धारा 303 (2)/317 (2)/3 (5) बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। ’ अभियुक्त को आज नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई विजय कुमार चौकी प्रभारी सकैनिया), उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी ( प्रभारी एसओजी) काशीपुर, कानि0 लक्ष्मण कुमार, कानि0 जीवन फुलेरा, कानि. कुन्दन सिंह, कानि. गिरीश सिंह, कानि. कैलाश तोमक्याल (एसओजी काशीपुर) शामिल रहे।




