गदरपुर में श्री शिव मंदिर रामलीला का विधिवत शुभारंभ, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने किया उद्घाटन -रामलीला के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और सद्भावना का संदेश पहुंचाने का आह्वान
(आकाश कोचर)
गदरपुर। नगर में श्री शिव मंदिर रामलीला का विधिवत शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर मिंटू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसके माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और आपसी सद्भावना का संदेश पहुंचता है। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में रामलीला संरक्षक जयकिशन अरोड़ा, वेद भगत, रामलीला अध्यक्ष नवीन सुखीजा, वार्ड नंबर 7 के सभासद मुकेश चावला, सोनू गुम्बर, रितु गुम्बर, वार्ड नंबर 3 के सभासद सचिन गुप्ता, सुखदेव ढींगरा, राकेश गुम्बर, अभिषेक गुम्बर, भूपेंद्र विर्क, दीपक ग्रोवर, राहुल भाटिया, सन्नी चैधरी, संतोष श्रीवास्तव, मोहित अरोड़ा, आकाश कोचर, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा, मिक्की भगत, नरेंद्र ग्रोवर, केशव गुम्बर, कुणाल ग्रोवर, सोना सिंह, पंकज सेतिया एवं संजीव नागपाल सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने रामलीला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को रामलीला के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सफल आयोजन की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के साथ ही नगर में रामलीला मंचन को लेकर धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।





