गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही- 219 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
(पुलिस एण्ड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 219 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा प्रचलित अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर के निर्देश में 01-04-2026 से एनडीपीएस से सम्बंधित मादक पदार्थों की रोकथाम व बरामदगी व अन्य अवैध नशे का ब्यापार करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यंवेक्ष्यन में तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में चैकी गूलरभोज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये 05-04-2026 को शिव मंदिर तिराहे के पास ठंडा नाला को जाने वाले रास्ते पर से चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल में अभियुक्त धर्मेंद्र पुत्र दिनेश राजभर निवासी ग्राम मालपार बेनुपुर थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ हाल निवासी महतोष कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 219 ग्राम चरस बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली गदरपुर में प्र0सू0रि0स0- 105/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक दीवान बिष्ठ प्रभारी चौकी गूलरभोज, हेड कानि. दयाल गिरी, कानि. रघुवर सिह शामिल थे।





