डीएम के आदेश पर प्रशासन ने फर्जी चल रहे अस्पताल को किया सीज
(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर। जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में प्रशासन ,चिकित्सा विभाग और पुलिस की टीम के साथ लाइफलाइन हॉस्पिटल डॉ असगर अली के क्लीनिक में आकस्मिक जांच की गई जिलाधिकारी महोदय को अवैध रूप से अस्पताल संचालित किए जाने एवं इस अस्पताल में बिना महिला चिकित्सक के अवैध रूप से गर्भपात कराए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, क्षेत्रीय पटवारी को पेशेंट बनाकर अस्पताल में भेज कर उक्त शिकायतों की पुष्टि के उपरांत जब टीम ने जाँच की तो मौके पर उक्त अस्पताल का कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाया गया डॉक्टर असगर अली के पास ठ।डै की डिग्री थी जबकि मौके पर हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था अस्पताल में ओटी और अन्य एलोपैथिक दवाई भी पाई गई जबकि कोई भी महिला डॉक्टर वहां नहीं मिली ऑपरेशन एवं गर्भपात किए जाने संबंधी समस्त दवाएं उक्त व्ज् में पाई गई निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि उपरोक्त चिकित्सालय में Midazolam,mephenfine, tab mesoprot,epidosin,metharein, fetal doppler machine, dustbin..cotton blood mixed swab,BST,consent आदि पाए गए। मौके पर निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ मधु माथुर, जिला चिकित्सालय डॉ अंजनी कुमार, राजस्व विभाग से उप जिलाधिकारी गदरपुर, तहसीलदार महोदय गदरपुर रा उ निरीक्षक नरेंद्र कुमार व इंदु भट्ट तथा पुलिस विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे, उक्त हॉस्पिटल को अवैध रूप से संचालित किए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।.




