गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-दो नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार
सिटी मॉडल इण्टर कॉलेज का गृह परीक्षा का परीक्षाफल घोषित
गदरपुर। सिटी मॉडल इण्टर कॉलेज का वर्ष 2025-26 गृह परीक्षाफल बड़े ही उल्लास पूर्वक घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सतीश बत्रा तथा पालिकाध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर एंव समाजसेवी मोहन लाल अरोरा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्राथमिक वर्ग में कक्षा एल.के.जी. मंे सृष्टि कक्षा यू.के.जी. में रिया कक्षा 1 में नैतिक पाल, कक्षा 2 मे अंकित, कक्षा 3 मे सरवेश दिवाकर, कक्षा 4 मे ऋषि पाल, कक्षा 5 मंे अभी कक्षा 6 मे कु0 लिपिका, कक्षा 7 मे कु० उन्वा नूर कक्षा 8 में कु० अंशिका, कक्षा 9 मे कु० खुशप्रीत द्य कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग में अयान एंव वाणिज्य वर्ग में दक्ष बजाज एंव मानविकी वर्ग मे कु० मंजु नें प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्र छात्राओं को आगन्तुक गणमान्य व्यक्तियों एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश बत्रा, पालिकाध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर, अध्यापक अध्यापिकाओ एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो ने सफल छात्र-छात्राओ एवं उनके अभिभावको को हार्दिक बधाई देकर उनके सफलतम एवं यशस्वी जीवन की कामना की ।





