माननीय प्रधानमंत्री जी जागो, कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री को भी पीछे छोड़ दिया है: गणेश उपाध्याय
किच्छा। प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस डॉ गणेश उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के सबसे बड़े जुमलेबाज, कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री को भी पीछे छोड़ दिया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वे किसानों की समस्याओं को समझेंगे और समाधान निकालेंगे। महंगाई बढ़ने से किसानों की जुताई-बुवाई से लेकर सब चीजों की लागत बढ़ गई है, जिससे उनकी आय आधी से कम हो गई है। महाराज, किसानों की हकीकत जानना आपका कर्तव्य है। आपके पास भत्ते, पेंशन और महीने का वेतन सब सुविधाएं हैं, लेकिन आपको जानना चाहिए कि किसानों की स्थिति क्या है। देश के अन्नदाता, जो 60ः से अधिक आबादी है, उनके लिए कुछ करने का समय आ गया है।





