सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

जिला गंगा समिति की बैठक लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निकायों को निर्देश दिये कि जनपद में शतप्रतिशत सरकारी व निजी सीवर टैंक वाहनों में जीपीएस अवश्य लगवाये व उनकी निगरानी भी करें

Share on:

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने नगर निकायों को निर्देश दिये कि जनपद में शतप्रतिशत सरकारी व निजी सीवर टैंक वाहनों में जीपीएस अवश्य लगवाये व उनकी निगरानी भी करें। उन्होने कहा कि जो निजी सीवर टैंक वाहन पंजीकरण न कराकर कार्य कर रहे है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हे सीज किया जाये। उन्होने कहा कि सीवर टैंक वाहन एसटीपी प्लांट में ही सीवर डालें, अन्य जगह सीवर डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा को एक माह के भीतर कूड़ा निस्तारण कराने फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि लिगेसी वेस्ट को नियमित निस्तारण कराते रहे, कही भी कूड़ा डम्प न किया जाये। उन्होने खटीमा में एफएसटीपी प्लांट लगाने हेतु अधिशासी अभियंता पेयजल निगम स्टीमेट बनाकर शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतो में कूड़ा निस्तारण हेतु 15 दिन के भीतर नगर निकायों से ओएमयू कराकर अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतो से निकलने वाले कूड़े को नजदीकी निकायो में भेजने के निर्देश डीपीआरओ को दिये। उन्होनेे क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को निर्देश दिये कि औद्योगिक संस्थानों में नियमित निरीक्षण करें व बिना ट्रीट किये पानी यदि कोई नदी, नालों में पानी डालता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने प्राइवेट व सकारी चिकित्सालयों से प्रतिदिन निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट का मानकों के अनुसार निस्तारण कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को नमामि गंगे व एनजीटी के गाइड लाइनों का अनुपालन करने के निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ यूसी तिवारी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुनील जोशी, एसीएमओ डाॅ0 डीपी सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सिंह, सहायक नगर आयुक्त काशीपुर शालनी नेगी, राजू नबियाल, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय गुरमीत सिंह, प्रियंका रैकवाल, प्रतिभा कोहली, एके गुप्ता, दीपक कुमार शर्मा, मनोज दास, राकेश कोटिया, संजय कुमार, राजकुमार भारती, नामित सदस्य डॉ0 आशुतोष पंत आदि मौजूद थे।
 
खबरें

गदरपुर पुलिस ने झगड़ा फसाद व मारपीट में शामिल दो अभियुक्तों को चाकू के साथ किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
कोतवाली गदरपुर पुलिस की कार्यवाही झगड़ा फसाद कर मारपीट करने तथा लोगो में अपना भय दिखाने  वाले 02 अभियुक्तों को  घटना में शामिल एक अदद नाजायज चाकू  के साथ किया गिरफ्तार।  दिनांक 11/05/2026 को वादी  गुरदेव सिंह पुत्र स्व० रतन सिंह निवासी ग्राम- इटव्वा, थाना-बाजपुर जिला उधम सिंह नगर के द्वारा थाना गदरपुर में दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0 थ्प्त् छ0. थ्प्त् छव्- 130 ध् 2026 धारा  115 (2)/126 (2)/351 (2)/352 बी0एन0एस0 बनाम जगमीत सिंह व जिम्मी निवासीगण ग्राम डलपुरा, थाना-गदरपुर ने गूलरभोज पंजीकृत किया गया। उक्त  प्रकरण में एक विडियो सोसल मिडिया पर वायरल हो रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा अभियुक्त गण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्गत किए गए थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक  काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते आज दिनांक 12-05-2026 को पुलिस टीम द्वारा नाम 1-जगमीत सिंह पुत्र सुखवंत सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी-डलपुरा गूलरभोज कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर , 2- जिम्मी उर्फ रमन कपूर पुत्र कुलदीप कुमार उम्र 33 वर्ष निवासी- खेमपुर सेठवाला गदरपुर जिला उधमसिंह नगर  को घटना में प्रयुक्त एक एदद नाजायज चाकू के साथ अन्तर्गत धारा 115(2)-126(2)-351(2)-352- 3(5)बी-एन-एस व 4-25 आयुध अधिनिय  में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कराया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियोग में अन्य अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्ष कमेघा शर्मा (प्रभारी चौकी गूलरभोज), कानि. रघुवर सिंह, कानि. लक्ष्मण कुमार शामिल थे। 

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को निर्धारित स्वास्थ्य पोषण व शिक्षा एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्य संचालन से संबंधित विषयों पर बैठक

रुद्रपुर (सू.वि.) । उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय सदस्य श्री योगेश सिंह रजवार जी द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को निर्धारित स्वास्थ्य पोषण व शिक्षा एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्य संचालन से संबंधित विषयों पर बैठक की गई।तथा साथ ही  सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त  योजनाओं के विषय में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। श्री रजवार द्वारा निर्देश दिए गए। कि गांव में हर वर्ग के  लाभार्थीयो तक स्कीम को पहुंचाने के लिए एक रोस्टर भी बनाए जाने व आधार कैंप लगाये जाने एवं बाल श्रम को रोकने, भिक्षा वृत्ति को रोकने ऐसे निराश्रित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े जाने के लिए  निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी  श्री मुकुल चैधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर शहर आशा नेगी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर ग्रामीण हेमा कांडपाल,बाल विकास परियोजना अधिकारी गदरपुर बीना भंडारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी सितारगंज शोभा जनोटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी काशीपुर शहर मोहिनी बिष्ट, बाल विकास परियोजना अधिकारी काशीपुर ग्रामीण विमल बाराकोटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी जसपुर शहर एवं जसपुर ग्रामीण इंदिरा बरगली, समस्त सुपरवाइजर,  सखी वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक कविता बडोला,  एवं जिला कार्यक्रम कार्यालय से नीमा बिष्ट,कमला अधिकारी, सोनाली जौहरी, दीक्षा कुमारी ठाकुर, अंकित कुमार उपस्थित रहे।
 
जिला गंगा समिति की बैठक लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निकायों को निर्देश दिये कि जनपद में शतप्रतिशत सरकारी व निजी सीवर टैंक वाहनों में जीपीएस अवश्य लगवाये व उनकी निगरानी भी करें

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने नगर निकायों को निर्देश दिये कि जनपद में शतप्रतिशत सरकारी व निजी सीवर टैंक वाहनों में जीपीएस अवश्य लगवाये व उनकी निगरानी भी करें। उन्होने कहा कि जो निजी सीवर टैंक वाहन पंजीकरण न कराकर कार्य कर रहे है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हे सीज किया जाये। उन्होने कहा कि सीवर टैंक वाहन एसटीपी प्लांट में ही सीवर डालें, अन्य जगह सीवर डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा को एक माह के भीतर कूड़ा निस्तारण कराने फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि लिगेसी वेस्ट को नियमित निस्तारण कराते रहे, कही भी कूड़ा डम्प न किया जाये। उन्होने खटीमा में एफएसटीपी प्लांट लगाने हेतु अधिशासी अभियंता पेयजल निगम स्टीमेट बनाकर शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतो में कूड़ा निस्तारण हेतु 15 दिन के भीतर नगर निकायों से ओएमयू कराकर अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतो से निकलने वाले कूड़े को नजदीकी निकायो में भेजने के निर्देश डीपीआरओ को दिये। उन्होनेे क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को निर्देश दिये कि औद्योगिक संस्थानों में नियमित निरीक्षण करें व बिना ट्रीट किये पानी यदि कोई नदी, नालों में पानी डालता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने प्राइवेट व सकारी चिकित्सालयों से प्रतिदिन निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट का मानकों के अनुसार निस्तारण कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को नमामि गंगे व एनजीटी के गाइड लाइनों का अनुपालन करने के निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ यूसी तिवारी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुनील जोशी, एसीएमओ डाॅ0 डीपी सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सिंह, सहायक नगर आयुक्त काशीपुर शालनी नेगी, राजू नबियाल, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय गुरमीत सिंह, प्रियंका रैकवाल, प्रतिभा कोहली, एके गुप्ता, दीपक कुमार शर्मा, मनोज दास, राकेश कोटिया, संजय कुमार, राजकुमार भारती, नामित सदस्य डॉ0 आशुतोष पंत आदि मौजूद थे।
 
धार्मिक गतिविधियों के लिए भूमि उपयोग बदलने पर प्रशासन का नोटिस जारी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
तहसील गदरपुर क्षेत्र में कृषि/आवासीय भूमि के कथित गलत उपयोग के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस न्यायालय सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी/परगनाधिकारी कैंप गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर की ओर से जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार राज्य सरकार बनाम सुरेंद्र सागर पुत्र महावीर सागर निवासी मजराशीला तथा सुनील कश्यप पुत्र दुखीराम निवासी इंदानगर, देहरादून के विरुद्ध उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि सुधार अधिनियम की धारा 167 के अंतर्गत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। प्रशासनिक अभिलेखों के अनुसार गदरपुर तहसील क्षेत्र की संबंधित भूमि को आवासीय प्रयोजन हेतु क्रय किया गया था, लेकिन आरोप है कि उक्त भूमि पर बिना अनुमति धार्मिक प्रार्थना सभा हॉलध्अतिथि गृह का निर्माण एवं संचालन किया जा रहा है। नोटिस में कहा गया है कि भूमि का उपयोग निर्धारित प्रयोजन से भिन्न तरीके से किया जाना नियमों का उल्लंघन माना गया है। 
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन

रुद्रपुर (सू.वि.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र रुद्रपुर मे किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (त्ठैज्ञ) के अंतर्गत आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा चंदन हॉस्पिटल के सहयोग से हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गंभीर हृदय रोगों के उपचार हेतु विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर की मुख्य विशेषताएं-बच्चों की सहभागितारू शिविर में  जनपद के कुल 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों को आर.बी.एस.के. की मोबाइल हेल्थ टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चिन्हित किया गया था। विशेषज्ञों द्वारा स्क्रीनिंगरू चंदन हॉस्पिटल से आए वरिष्ठ कार्डियक सर्जन (ब्ंतकपंब ैनतहमवदे) डॉ. विकास सिंह द्वारा सभी बच्चों का गहन परीक्षण एवं स्क्रीनिंग की गई। निशुल्क सर्जरी हेतु चयनरू जांच के उपरांत जिन बच्चों में गंभीर समस्या पाई गई और जिन्हें सर्जरी (शल्य चिकित्सा) की आवश्यकता है, उन्हें आगे के उपचार और निशुल्क ऑपरेशन के लिए चंदन हॉस्पिटल हेतु रेफर किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का समय पर पता लगाना और उनका उपचार करना विभाग की प्राथमिकता है। चंदन हॉस्पिटल के विशेषज्ञों के सहयोग से इन बच्चों को अब उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी, जिससे उन्हें नया जीवन मिल सकेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डी पी सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मुस्यूनी, श्रवण कुमार, जावेद, पूरन, आमिर, आजम अंसारी, बी पी जोशी, संजय, पारुल, प्रियंका, प्रेमा और चंदन हॉस्पिटल का स्टाफ उपस्थित रहा।
 
गदरपुर पुलिस  ने  एक नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने वर्तमान में  वारण्टी/वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये ऑपरेशन प्रहार के तहत एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार भेजा जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में वारण्टी/वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये  ऑपरेशन अभियान व आदेश निर्देशों के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्रों की तामीली करते हुए आज दिनांक 11-05-2026  को दया सिंह पुत्र स्व0 बलवीर सिंह निवासी दलपुरा गूलरभोज थाना गदरपुर उ0सि0नगर संबन्धित फौजदारी वा0 सं0 4865/2022 धारा 138 एन0आई0 एक्ट की तामीली करते हुए गिरफ्तार किया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेघा शर्मा प्रभारी चौकी गूलरभोज, कानि. लक्ष्मण कुमार, कानि. रघुवीर सिंह शामिल थे।
 
जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत सभागार में आहूत की गयी -बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया

रूद्रपुर (सू.वि.)। मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत सभागार में आहूत की गयी। उन्होने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को भी लेकर जनता जनप्रतिनिधियों के पास आती और जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को अवगत कराते है। इसलिए जनता की जो भी समस्या है उसे सम्बन्धित अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षणध्जांच कर समाधान किया जाये। बैठक का प्रारम्भ करते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा मा० अध्यक्ष के अनुमति से सदन के सम्मुख पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं बजट सम्बन्धी जानकारी दी गयी तथा उन्होने बताया कि जिला पंचायत हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में आय पक्ष हेतु रु० 1,03,07,08,139.00 एवं व्यय पक्ष हेतु रू0 1,02.15.58.139.00 प्राविधान रखा गया है। मा० सदस्य भाष्कर सम्मल द्वारा मा0 सदस्यों को प्रति बैठक मिलने वाले भत्ते की बढोतरी किये जाने एवं विधायकों की तरह जिला पंचायत सदस्यों को भी निधि दिये जाने हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जाने की मांग रखी। चर्चा के दौरान मा० सदस्य चरन्जीत सिंह, सूरज नारायण, भाष्करण सम्मल,  नईम अहमद व रीता कफल्टिया आदि सदस्यों द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विद्युत, शिक्षा, जलापूति, सिचाई, चिकित्सा आदि विषयों पर अपनी समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि बैठक में जो भी जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्याएं रखी है उसे प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं उठायी गयी है उन समस्याओं के सामाधान हेतु स्थानीय स्तर पर भ्रमण कर समाधान किया जाये। अन्त में मा0 अध्यक्ष द्वारा सभा में उपस्थित मा० सदस्यों एवं अधिकारिगणों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की गयी। बैठक में जिला पंचायत सदस्या शिल्की खेड़ा, हीरा देवी, रीता कफल्टिया, संगीता राणा, अनिमा सिंह, मधु राणा, आशा देवी, सूरज नारायन, सदफ मलिक, भाष्कर सम्भल, गुरदास कालडा, प्रेम प्रकाश, रेनु गंगवार, दीपा, भावना कोरंगा, रेखा रानी, सुषमा हलदार,  मौ० फुरकान, जितेन्द्र शर्मा, सीमा कौर, योगेन्द्र सिंह ढोबाल, कैलाश रानी शर्मा, बीनू, रुकमणी, सुरेन्द्र कौर, रजनी, नईम अहमद, कामिनी सिंह, मौ0 हसन, चरनजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केके अग्रवाल, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीसी भट्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।