28 फरवरी हो होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित -भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पालिकाध्यक्ष ने लोगों से इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोगों से पहुंचने की अपील
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। नगर पालिका कार्यालय में आगामी 28 फरवरी हो होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नगरपालिका कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना और संघ संचालक दीपक सुधा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस भव्य सम्मेलन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के लिए दो महान विभूतियां मुख्य वक्ता के रूप में पधार रही हैं। जिसमें पूज्य संत शिवानंद जी महाराज, पीठाधीश्वर श्री दूधिया बाबा मंदिर, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। महंत विक्रमजीत सिंह लाल, भजनगढ़, आश्रम रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर श्मिंटू ने बताया कि संगठित हिन्दू, समर्थ भारत के ध्येय के साथ यह सम्मेलन दिनांक 28 फरवरी 2026, दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार, गदरपुर में होगा। मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना और संघ संचालक दीपक सुधा ने संयुक्त रूप से अपील की है कि सभी नगरवासी और धर्मप्रेमी बंधु भारी संख्या में श्री सनातन धर्म मंदिर पहुँचकर पूज्य गुरुजनों के प्रवचनों का लाभ उठाएं और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। बैठक में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इस आयोजन में अपनी पूर्ण सहभागिता का आश्वासन दिया।







