सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

राजस्व विभाग व पूर्ति विभाग ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की -छापेमारी में सात गैस सिलेण्डर में रिफीलिंग करते पकड़ा गया

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। आज दिनांक 01/04/2026 को तहसील रुद्रपुर के रेसम बाड़ी क्षेत्र में राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग एवम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई । तौफीक पुत्र रईस अहमद आयु 26 वर्ष गैस सिलेंडर में रिफीलिंग करता हुआ पाया गया । मौके से 7 गैस सिलेंडर, नोजल, रीफिल पाइप एवम रीफिलिंग का अन्य सामान जब्त किया गया। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
 

खबरें

राजस्व विभाग व पूर्ति विभाग ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की -छापेमारी में सात गैस सिलेण्डर में रिफीलिंग करते पकड़ा गया

रुद्रपुर (सू.वि.)। आज दिनांक 01/04/2026 को तहसील रुद्रपुर के रेसम बाड़ी क्षेत्र में राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग एवम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई । तौफीक पुत्र रईस अहमद आयु 26 वर्ष गैस सिलेंडर में रिफीलिंग करता हुआ पाया गया । मौके से 7 गैस सिलेंडर, नोजल, रीफिल पाइप एवम रीफिलिंग का अन्य सामान जब्त किया गया। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
 

जिलाधिकारी ने गैस एजेन्सी प्रबन्धकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

रूद्रपुर (सू.वि)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में गैस एजेन्सी प्रबन्धकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने सख्त निर्देश दिये कि किसी भी गैस एजेन्सी द्वारा गैस डिलीवरी में लापरवाही या गलत तरीके से गैस डिलिवरी करायी गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि यदि किसी भी गैस एजेन्सी के ऑपरेटर द्वारा किसी भी गैस उपभोक्ता के मोबाईल पर बिना गैस सिलेंडर डिलीवर हुए गलत तरीके से गैस डिलिवरी का मैसेज भेजा गया तो सम्बन्धित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जायेगा। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि पूर्ति निरीक्षको के माध्यम से गैस गोदामो स्टाक की नियमित जांच कराना सुनिश्चित करें। उन्होने गैस एजेन्सी प्रबंधको को निर्देश दिये कि गैस बुकिंग होने के उपरांत निर्धारित समय पर होम डिलीवरी किया जाये। उन्होने कहा कि गैस गोदामध्एजेन्सी से किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेण्डर न दिया जाये। उन्होने कहा कि पुरी पारदर्शिता के साथ गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी किया जाये। उन्होने लोगों से कहा है कि किसी भी प्रकार के अफवाहो पर ध्यान न दे। गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कोई भी घरेलू अथव व्यावसायिक गैस की कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी ने बताया कि घरेलू एवं व्यवसायिक गैस उपलब्धता पर रखी जा रही है। उन्होने बताया कि सभी गैस एजेन्सियो को केवल होम डिलिवरी के माध्यम से ही गैस वितरित करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि जनपद में 31 मार्च तक घरेलू गैस दैनिक वितरण 11616 अवशेष 9392 व व्यवसायिक गैस वितरण 404 अवशेष 1366 है। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, गैस एजेन्सी प्रबंधक रीतु नेगी, वर्तिका सिंह, प्रमोद पाण्डे, लाल कृष्ण, विनोद कुमार, आशा पाण्डे, रिंकी, करन कुमार आदि मौजूद थे व इण्डियन गैस आयल के प्रतिनिधि हरीश पंत, भारत पेट्रोलियम के मनीष कुमार व हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के महेश मीणा वर्चुल माध्यम से जुड़े थे।  
     
 

गदरपुर के ग्राम बकैनिया में जमीनी विवाद में भाई ने भाई की जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा -दो नामजद अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया, लाईसेंसी रिवाल्वर भी बरामद

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर
। सकैनिया के ग्राम बकैनिया में जमीनी विवाद के चलते भाई ने भाई की हत्या के मामले पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जघन्य हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। प्रयोग में लायी गयी लाईसेंसी रिवाॅल्वर 32 बोर मय एक कारतूस व पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किये है। यहां बता दे कि  दिनांक 30-03-2026 को वादी मुकदमा श्रीमति उर्मिला सिंह पत्नी स्व0 श्री सर्वेश्वर सिंह निवासी ग्राम बकैनिया कोतवाली गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर कोतवाली हाजा आकर एक किता तहरीर बाबत दिनांक 29-03-2026 को समय 08.30 बजे उसके पति सर्वेश्वर सिंह को जमीन विवाद के कारण रंजिशन अभियुक्त सर्वजीत सिंह, पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र, रविशंकर उर्फ गुड्डू पुत्र रामअयोध्या, गौरव पुत्र रवि शंकर, आदि निवासीगण उपरोक्त के द्वारा वादिनी के घर के बाहर रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी, संबंधित लाकर दाखिल की। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध सं0 101/2026 धारा 103(1)/115(2)/351(2) . बी0एन0एस0 बनाम सर्वजीत सिंह आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया। हत्या जैसे जघन्य अपराध की घटना के दृष्टिगत अभियोग से संबन्धित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा उक्त अभियोग सफल जल्द अनावरण हेतू कडाई से दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल .पर्यवेक्षण मे तथा विवेचक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गदरपुर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही कर सुरागरसी पतारसी, मोबाईल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर मुखबिर खास की सूचना पर कुईखेड़ी तिराहे के पास सकैनिया मे 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर नाम पता पूछते हुए क्रमशः सर्वजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र, रविशंकर उर्फ गुड्डू पुत्र रामअयोध्या निवासीगण ग्राम बकैनिया कोतवाली गदरपुर को हिरासत पुलिस लिया गया व विधिविवादित किशोर को नियमानुसार अपने संरक्षण में लिया गया। घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर मय 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर व 05 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर को बरामद कर सील सर्वे मोहर किया गया। अभियुक्त गण क्रमशः 01. सर्वजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र उपरोक्त को धारा 103 (1)/115(2)/351(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 30 आर्म्स एक्ट, 02 रविशंकर उर्फ गुड्डू पुत्र रामअयोध्या निवासीगण ग्राम बकेनिआ कोतवाली गदरपुर को उनके जुर्म धारा 103 (1)/115 (2)/ 351(2)/3(5) बी0एन0एस0 में नियमानुसार हिरासत पुलिस लिया गया व विधि विवादित किशोर को धारा 103 (1) /115(2)/351(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 27 आर्म्स एक्ट में संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा व विधि विवादित किशोर को सम्बन्धित न्यायालय पेश किया जायेगा। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
शेष अभियुक्तगणो की तलाश की जा रही है। आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा (चौकी प्रभारी महतोष), उपनिरीक्षक विजय कुमार (चौकी प्रभारी सकैनिया), कानि0 जीवन फुलेरा, कानि0 राजेन्द्र बिष्ट, कानि0 उमेश जोशी शामिल थे।
 

गदरपुर व रुद्रपुर में सीएम का किया गया जोरदार स्वागत गदरपुर में सीएम को लड्डुओं से तोला गया, रुद्रपुर व गदरपुर में भी पीतल की गदा भेंट की गयी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर/रुद्रपुर।
काशीपुर से खटीमा जाते समय सरकार के चार वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण करने के पश्चात प्रथम बार गदरपुर में बलराम नगर मोड़   (हाईवे) पर प्रदेश मंत्री गुंजन सु,खीजा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के  प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मु,यमंत्री को लड्डुओं से तोला गया। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा पीतल की गदा भी भेंट की गयी। इस मौके प्रमुख रुप से पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर, ब्लाक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, सुरेश खुराना, काबल सिंह, मुनि भुसरी, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। वही जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया। मुख्यमंत्री का काफिला स्थानीय त्रिशूल चैक पर पहुंचा, पूरा क्षेत्र आतिशबाजी की गूंज और पुष्प वर्षा से सराबोर हो उठा। गाजे-बाजों के साथ उमड़े कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह ने स्वागत समारोह में भाग लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल के नेतृत्व में सीएम को पीतल की गदा भेंट की गयी। इस माकें पर  काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

एस0 एस0 पब्लिक स्कूल, गदरपुर का वार्षिक अंक पत्र वितरण समारोह आयोजित -स्कूल का परीक्षफल शतप्रतिशत रहा, मेधावी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं मैडल देकर पुरस्कृत किया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
एस. एस. पब्लिक स्कूल  में अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के चैयरमैन श्री डी0पी0 सिंह ,प्रधानाचार्य एवं अभिभावक ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभिभावकों और बच्चों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने मंच से उपस्थित सभी आदरणीय अभिभावकगण को शुभकामनाएं दी तथा कक्षा नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों के उच्च स्तर के वार्षिक परीक्षा फल का  अंक-पत्र एवं प्रमाण-पत्र  का वितरण किया गया।
कक्षा  NC A                    कक्षा  NC B
प्रथम - दैविक                  प्रथम – इवान
कक्षा  LKG A                  कक्षा  LKG B
प्रथम – गुर्मेहर कौर           प्रथम – पार्थ गोले
कक्षा  UKG A                  कक्षा  UKG B
प्रथम – इशिता रावत          प्रथम – दक्षिता चंद
कक्षा  1A                         कक्षा  1B
प्रथम – सुहानी बठला         प्रथम – मनन चंद
कक्षा  2A 
प्रथम - इनाया                
कक्षा  3A                         कक्षा  3B
प्रथम - दिविशा अरोरा         प्रथम – वंशिका
कक्षा  4A                         कक्षा  4B
प्रथम – आयशा अहमद       प्रथम – अनुज 
कक्षा  5A                         कक्षा  5B
प्रथम – लेबा नूर                 प्रथम – यश राज
कक्षा  6A                         कक्षा  6B
प्रथम - ख़ुशी                    प्रथम – स्मृति सचान
कक्षा  7A                         कक्षा  7B
प्रथम - मिनाक्षी                  प्रथम – तनीष
कक्षा  8A                         कक्षा  8B
प्रथम – ख़ुशी वरमानी          प्रथम – निकुंज मेलकानी
कक्षा  9A                         कक्षा  9B
प्रथम - कृतिका                  प्रथम – जानवी
कक्षा  9C                         कक्षा  11 आर्ट
प्रथम - ब्रह्म्जोत                  प्रथम – सुहानी वर्मा
कक्षा  11 विज्ञानं                 कक्षा  11 वाणिज्य
प्रथम – सुम्बुल                    प्रथम – जसंदीप सिंह
प्रथम, दुतीय एवं तृतीय  स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्रों के साथ मैडल पहनाया गया। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और सभी को बधाई दी । विद्यालय का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा।

माननीय मुख्यमंत्री ने चेती मेला कोष की धनराशि से माॅ बाल सुंदरी मंदिर का सौंदर्यीकरण एवम् मंदिर परिसर विकास करने की घोषणा की

काशीपुर (सू.वि.)। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की चहुमुंखी विकास व सुख शांति की कामना की। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी ने मन्दिर प्रांगड़ में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लख्खा के भजनों का आनंद लिया।माननीय मुख्यमंत्री ने चेती मेला कोष की धनराशि से मा बाल सुंदरी मंदिर का सौंदर्यीकरण एवम् मंदिर परिसर विकास करने की घोषणा की। माननीय मुख्यमंत्री ने चैती मेले में सभी श्रद्धांलुओं स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं सभी को चैती मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने माता बाल सुंदरी से प्रार्थना की कि माता सभी प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये अत्यंत हर्ष का विषय है कि मुझे इस पावन और ऐतिहासिक मेले के समापन कार्यक्रम में आप सभी के बीच उपस्थित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। क्योंकि ये केवल एक मेले का आयोजन नहीं बल्कि, हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत महोत्सव है। उन्होंने कहा कि इस मेले में हमारे पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल्स तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ इस मेले को और भी अधिक आकर्षक बनाती हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि चैती मेले का ये भव्य आयोजन क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और स्थानीय विकास को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में हमारी सरकार काशीपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा काशीपुर में 133 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क को विकसित किया जा रहा है। इसमें 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है, जो आने वाले समय में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा। इसी प्रकार, काशीपुर-रामनगर राजमार्ग को चार लेन में उन्नत करने के लिए 494 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही, यहां 3 किलोमीटर लंबा मिनी बाईपास भी प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ रुपए की लागत से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का निर्माण भी किया गया है और 7 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से काशीपुर, हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 1,950 करोड़ रुपए की लागत से काशीपुर में पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे महत्वपूर्ण कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 1100 करोड़ रुपए की औद्योगिक हब परियोजना तथा 100 करोड़ रुपए की अरोमा पार्क परियोजना पर भी कार्य चल रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कहा कि शहर में बहुमंजिला पार्किंग और नए तहसील कार्यालय का निर्माण कार्य भी जारी है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी सरकार चैती मंदिर को मानसखंड कॉरिडोर से जोड़कर इसे एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी तेजी से कार्य कर रही है। क्योंकि हमारा लक्ष्य है कि काशीपुर औद्योगिक नगर के साथ-साथ आस्था और श्रद्धा की नगरी के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की पहचान, संस्कृति और सामाजिक संतुलन की रक्षा करना भी है, और इस दिशा में हम लगातार ठोस कदम उठा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने एक तरफ जहां प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू करने का काम किया है। वहीं, लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसी विकृतियों के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि हमने ऑपरेशन कालनेमि के तहत राज्य में सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की है। आज उत्तराखंड को ये गौरव प्राप्त है कि ये देश का पहला ऐसा राज्य है, जहाँ समान नागरिक संहिता लागू की गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार सिर्फ बातें नहीं करती, बल्कि कड़े ष्एक्शनष् भी लेती है। हमने प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त छोटी मछलियों को ही कांटे में नहीं फंसाया, बल्कि ष्भ्रष्टाचार के विशालकाय मगरमच्छोंष् को भी सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमने ष्देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानूनष् लागू किया। और इसी का परिणाम है कि पिछले साढे चार वर्षों में राज्य में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, जो पिछली सरकारों के मुकाबले ष्चार गुनाष् से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार काशीपुर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए ओवरब्रिज बना रही है, सड़कों का चौड़ीकरण कर रही है और उद्योगों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार कर रही है। कार्यक्रम में केबिनेट/जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, बलराज पासी, विनय रुहेला, फरजाना बेगम, शंकर कोरंगा, मंजीत सिंह राजू, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल, राजेश कुमार, ऊषा चौधरी, सतीश भट्ट जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वी सी प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व जनता मौजूद थे।
 

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जसपुर पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज पाल के आवास पर उनकी पूजनीय माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

जसपुर (सू0वि0)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जसपुर पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री मनोज पाल के आवास पर उनकी पूजनीय माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।