सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 समापन

Share on:

रुद्रपुर (सू०वि०)। उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 समापन दिवस पर आयोजित बॉलीवुड उत्तराखंड संध्या में उत्तराखंड के एम टीवी वाइड गुरूप द्वारा आधुनिक संगीत से मेले में पहुंचे जनसमूह को गायन से मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर किया। इसके उपरांत उत्तराखंड की मिट्टी से जुड़े और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले पांडवाज बैंड ने  गाने गाकर व धुनों से दर्शकों को नाचने को मजबूर किया साथ ही मंच पर धरोहर थीम पर साड़ी व पहाड़ी पिछौडा,पंजाबी परिधानो के संकलन पर बेहतरीन फैशन शो का आयोजन किया गया जो दर्शकोंध्जनता  ने बहुत सराहा। समापन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों  ने सभी  कलाकारों का स्वागत किया तथा अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया।सभी को सरस मेले की बधाई दी । उन्होंने  उत्तराखंड सरकार ,भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे पांडवाज बैंड ने अपनी धुनों व गानों से संध्या की शुरूआत की तथा दर्शकों को  झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया, उपस्थित युवा संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। सरस आजीविका मेला 2026 ने न केवल ग्रामीण उत्पादों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का मंच बना बल्कि सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का एक बेहतरीन संगम बनकर समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समापन दिवस पर सरस मेले आयोजन में भूमिका निभाने वाले अधिकारियों ध् कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर  महापौर विकास शर्मा,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, कुलपति जी बी पंत विश्वविद्यालय डॉ मनमोहन सिंह चैहान,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय मुख्य कोषाधिकारी डॉ पंकज शुक्ल,पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त शिप्रा,जोशी,उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, गौरव पांडे , डॉ अमृता शर्मा,मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत,जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ महेश जोशी, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, विधुत उमाकांत चतुर्वेदी,तहसीलदार दिनेश कुटौला, गिरीश त्रिपाठी ,जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल,सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिम्वाल, डीओपीआरडी बी एस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी,प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारी  संख्या में दर्शक मौजूद थे।

खबरें

खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा) जनपद उधम सिंह नगर के नेतृत्व मे गदरपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया


ग्दरपुर (सू.वि.)। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड श्री सचिन कुर्वे द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में आगामी होली त्यौहर के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु व खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु ललित मोहन पाण्डे, सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा) जनपद उधम सिंह नगर के नेतृत्व मे गदरपुर शहर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, ऊधम सिंह नगर की टीम द्वारा गदरपुर स्थित मिष्ठान भंडारों (काठपाल स्वीट्स एवं अशोका स्वीट्स), इंडियन बेकरी एवं न्यू ओमकार डेयरी से गुजिया का 01, रसगुल्ले का 01, वनस्पति घी का 01 एवं दूध का 01 नमूना लेकर मौके पर सील मोहर बंद किया गया। इस प्रकार प्रवर्तन टीम द्वारा कुल 04 नमूने लिये जिनको परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तथा नमूने मानकों के अनुरूप सही न पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। टीम में ललित मोहन पाण्डे, सहायक आयुक्त, (खाद्य संरक्षा) जनपद ऊधम सिंह नगर, श्रीमती आशा आर्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रूद्रपुर एवं पंकज कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप खाद्य एवं पेय पदार्थों का निर्माण, संग्रहण, वितरण व विक्रय करने के निर्देश दिये गये निर्देशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी प्रतिष्ठानों के स्वामी/विक्रेताओं को संदिग्ध खाद्य पदार्थों को विक्रय नहीं करने के निर्देश दिये गये। निर्देशों का अनुपालन न करने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।         
 

उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 समापन

रुद्रपुर (सू०वि०)। उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 समापन दिवस पर आयोजित बॉलीवुड उत्तराखंड संध्या में उत्तराखंड के एम टीवी वाइड गुरूप द्वारा आधुनिक संगीत से मेले में पहुंचे जनसमूह को गायन से मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर किया। इसके उपरांत उत्तराखंड की मिट्टी से जुड़े और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले पांडवाज बैंड ने  गाने गाकर व धुनों से दर्शकों को नाचने को मजबूर किया साथ ही मंच पर धरोहर थीम पर साड़ी व पहाड़ी पिछौडा,पंजाबी परिधानो के संकलन पर बेहतरीन फैशन शो का आयोजन किया गया जो दर्शकोंध्जनता  ने बहुत सराहा। समापन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों  ने सभी  कलाकारों का स्वागत किया तथा अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया।सभी को सरस मेले की बधाई दी । उन्होंने  उत्तराखंड सरकार ,भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे पांडवाज बैंड ने अपनी धुनों व गानों से संध्या की शुरूआत की तथा दर्शकों को  झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया, उपस्थित युवा संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। सरस आजीविका मेला 2026 ने न केवल ग्रामीण उत्पादों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का मंच बना बल्कि सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का एक बेहतरीन संगम बनकर समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समापन दिवस पर सरस मेले आयोजन में भूमिका निभाने वाले अधिकारियों ध् कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर  महापौर विकास शर्मा,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, कुलपति जी बी पंत विश्वविद्यालय डॉ मनमोहन सिंह चैहान,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय मुख्य कोषाधिकारी डॉ पंकज शुक्ल,पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त शिप्रा,जोशी,उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, गौरव पांडे , डॉ अमृता शर्मा,मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत,जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ महेश जोशी, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, विधुत उमाकांत चतुर्वेदी,तहसीलदार दिनेश कुटौला, गिरीश त्रिपाठी ,जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल,सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिम्वाल, डीओपीआरडी बी एस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी,प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारी  संख्या में दर्शक मौजूद थे।

महामहिम श्री राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पंतनगर विश्वविद्यालय में 04 दिवसीय उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर व मशाल प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया


पंतनगर (सू.वि.)। महामहिम श्री राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पंतनगर विश्वविद्यालय में 04 दिवसीय उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर व मशाल प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। महामहिम राज्यपाल ने 800 मीटर पुरुष, महिला वर्ग रेस के विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। 800 मीटर रेस पुरुष वर्ग में एस एस जे अल्मोड़ा के अंकित नाथ प्रथम,श्रीदेव सुमन टिहरी गढ़वाल के आसिफ द्वितीय, एसएस जे अल्मोड़ा के ललित सिंह तृतीय स्थान पर रहे जबकि महिला वर्ग 800 मी0 रेस में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की नीतू प्रथम,संस्कृति वि वि हरिद्वार की चांदनी द्वितीय व एसएस जे अल्मोड़ा की शीतल भट्ट तृतीय स्थान पर रही। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल ने कहा उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में आप सभी प्रिय छात्र-छात्राओं और देवभूमि उत्तराखंड की उज्ज्वल युवा शक्ति के मध्य उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और आत्मगौरव का विषय है। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाशक्ति, अनुशासन, संकल्प और राष्ट्रभावना का उत्सव है। उन्होंने कहा उत्तराखंड को हम देवभूमि कहते हैं यह आस्था की भूमि है, तप की भूमि है, त्याग और पराक्रम की भूमि है। परंतु आज मैं इसे युवाशक्ति की भूमि के रूप में देख रहा हूँ। हिमालय की ऊँचाइयाँ हमें ऊँचा लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा हमारी मूल भावना है,कृ“राष्ट्र सर्वोपरि”। खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन हैं। मैदान में जो अनुशासन, समर्पण और टीम भावना विकसित होती है, वही आगे चलकर राष्ट्र प्रथम की चेतना को सुदृढ़ करती है। जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है, तो वह केवल स्वयं का नहीं, बल्कि अपने राज्य और अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है। विश्वविद्यालय जीवन केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए। शिक्षा और खेलकृदोनों का संतुलित विकास ही संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। जो विद्यार्थी पढ़ाई में उत्कृष्ट है और खेल में सक्रिय है, वही आत्मविश्वासी, संतुलित और नेतृत्व क्षमता से युक्त नागरिक बनता है। महामहिम ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि समग्र विकास करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया है कि खेल और सह-पाठ्य गतिविधियों को मुख्यधारा में स्थान देकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व को विकसित करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। यह महोत्सव उसी भावना का सशक्त उदाहरण है। महामहिम राज्यपाल ने कहा “फिट युवा, सशक्त भारत” का संकल्प तभी साकार होगा जब हमारे विश्वविद्यालय खेलों को प्राथमिकता देंगे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में फिट  इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया जैसे अभियानों ने देश में जनभागीदारी से खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा जो युवा खेल के मैदान में पसीना बहाता है, वह जीवन में कभी गलत दिशा की ओर नहीं जाता। आज समाज के समक्ष एक बड़ी चुनौती नशे की प्रवृत्ति है। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम खेल है। खेल ऊर्जा देता है, आत्मविश्वास देता है और जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाता है। महामहिम ने कहा आज हमारे बीच बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं। यह अत्यंत हर्ष का विषय है। “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” केवल एक विचार नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का आधार है। जब बेटियाँ खेल में आगे बढ़ती हैं, तब समाज की सोच नहीं, राष्ट्र की दिशा बदलती है।

गदरपुर पुलिस ने गुम हुए 011 फोन सहित 16 मोबाईल फोन बरामद किये -गुम हुए मोबाईलों को स्वामियों को सौंपने पर उनके चेहरे खिले,

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत गुम हुए 011 फोन  सहित 16 मोबाईल फोन बरामद किये है। जिनकी कीमत लगभग  2,75000 रुपये (दो लाख, पिछत्तर हजार रुपये) आंकी गयी है। पुलिस ने गुम हुए मोबाईलों को एक माह के भीतर बरामद कर एवं फोन स्वामियों के सपुर्द कर  उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आयी है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में गुम होने वाले मोबाईल फोन को ब्म्प्त् (बमदजतंस मुनपचउमदज पकमदजपलि तमहपेजमत) च्वतजंस के माध्यम से बरामद करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन मे ब्म्प्त् पोर्टल के माध्यम से गुम हुऐ मोबाईल फोन का डाटा पोर्टल में अपलोड कर ब्म्प्त् पोर्टल पर निगरानी रखते हुए, विभिन्न कम्पनियों के मो0 फोन जो थाना क्षेत्रान्तर्गत से  भिन्न-भिन्न तिथियों को गुम हुए थे, एक आई0फोन सहित 16 मोबाईल फोन कीमत लगभग 2,75000 रुपये (दो लाख, पिछत्तर हजार रुपये) को विगत एक माह के अन्दर बरामद कर 23-02-2026 को मोबाईल फोन के स्वामियों/आवेदकों को सुपुर्द किये गये। फोन प्राप्त कर उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की  व आभार व्यक्त किया। बरामद मोबाईल फोन का विवरण- 1-नावेद पुत्र मौ0 इस्लाम निवासी महेशपुरा दोहरा कोतवाली बाजपुर जनपद उधमसिंहनगर, 2- अर्जुन पुत्र रामपाल निवासी रामजीवनपुर नं0 03 कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर। 3- हरपाल सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी धीमरखेड़ा कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर। 4- कमलजीत सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी मोतियापुरा कोतवाली गदरपुर, 5- धीरेन्द्र पाल सिंह पुत्र गिरीराज सिंह निवासी ग्राम मुकन्दपुर नारायणपुर दोहरिया कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर।6- राजू सरकार पुत्र कीनू सरकार निवासी मुकन्दपुर कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर। 7- अजय सिंह पुत्र सतवीर सिंह निवासी राजपुर फतेहगंज कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर। 8- शंकर मधु पुत्र कमल मधु निवासी खानपुर नं0 01 कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर। 09- लेखराज पुत्र मिलखाराम निवासी फतेहगंज कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर। 10- सतविन्दर सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी करतारपुर रोड कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर। 11- रुबीना सुनब्बर पत्नी सनब्बर निवासी वार्ड नं0 03 कतोवाली गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर।                             12- मौ0 मुस्तकीम पुत्र हसीटा निवासी ग्राम मजराशीला कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर।  13- मनोज शाही पुत्र मोती शाही निवासी ग्राम गुमच्ईया कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर। 14-  सोनल कालरा पत्नी सुनील कालरा निवासी वार्ड नं0 07 कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिहंनगर। 15- रितिक मिगलानी पुत्र विनोद कुमार निवासी चकरपुर कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर। 16- कृष्णा हालदार पुत्र किरन हालदार निवासी ग्राम संजयनगर कोतवाली गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, हे.कानि. हरीश वर्मा, कानि. सआदत अली, कानि. लक्ष्मण कुमार, कानि. रवीन्द्र बिष्ट, कानि. उमेश जोशी, कानि. कुन्दन सिंह, म. कानि. जानकी बुढलाकोटी, एचजी गिरीश कुमार शामिल थे।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

 

कांग्रेस सेवा दल सदस्यों का एक दिवसीय संगठन सृजन निर्माण सहयोगी का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पंक्तिबद्ध होकर वंदे मातरम गया और राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया उसके बाद कांग्रेस सेवा दल के गीत को गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की संगठन सृजन निर्माण से होगी प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पणता सेवा निष्ठा भावना के साथ चुनाव में अपनी सकरी भूमिका का निर्वाह करना है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश और देश में कांग्रेस मजबूत पार्टी के रूप में उभर कर आएगी उन्होंने कहा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का आक्रोश चरम पर है और जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है भाजपा को उसकी गलतियों का खामियाजा भुगतान के लिए तैयार रहना पड़ेगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अनुशासन सबसे अति महत्वपूर्ण है विष्णु शर्मा का कहना था कि आपको भाजपा सरकार की वह कर नीति का विरोध करना है जो जन कल्याण के विरुद्ध है चाहे वह व्यापार हो आर्थिक व्यवस्था हो कानून व्यवस्था हो इस प्रदेश और देश के निर्माण में जो भी बाहरी लोग किसी भी रूप से अपनी घुसपैठ कर रही है उसका मुंह तोड़ जवाब देना होगा इसके लिए हमें धरना प्रदर्शन हड़ताल भी करना पड़ेगा तथा हर संभव प्रयास किया जाएगा इस मौके पर प्रेमानंद महाजन पूर्व विधायक श्री शाकिर अली ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, श्रीमती अल्का पाल महानगर अध्यक्ष काशीपुर, श्री चंदन नयाल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस गदरपुर, त्रिनाथ विश्वास, श्री वरुण कपूर, श्री सुमित्र भुल्लर प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, श्री भीम ठुकराल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, गुलाम गौस पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका गदरपुर, सत्यजीत गुलाटी, श्री राम विलास साद, श्री किशोर सामंत, श्रीमती ममता हलदार, किशोर हालदार आदि सम्मिलित रहे।
 

राष्ट्रीय सेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गदरपुर में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन  -हिंदू समाज का संगठित होना समय की मांग हैरू आचार्य देशमुख वशिष्ठ

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
राष्ट्रीय सेवक संघ आरएसएस के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गदरपुर के हेड गवार पार्क आवास विकास में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस भव्य समागम में गदरपुर एवं आसपास के ग्रामीण से भारी संख्या में श्रद्धालुओं समाजसेवियों गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस समागम में अपनी संस्कृति को एकजुट का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारम मुख्य वक्ता आचार्य देशमुख वशिष्ठ ब्रह्म कुमारी संस्थान एवं ज्योति और एकल विद्यालय क्षेत्र के संगठन मंत्री अरविंद एवं बंटी छाबड़ा द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। सबसे पहले वैदिक मंत्रों के बीच हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्र के सुख समृद्धि की कामना की गयी। इसके पश्चात विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा एवं कलाकारों  द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रस्तुत करते हुए उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता सहारनपुर के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य देशमुख वशिष्ठ ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का संगठित होना समय की मांग है। नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोना ही हमारी असली पहचान है। उन्होंने आह्वान किया कि जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होंगे, तभी एक सशक्त और वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। उन्होंने कहा कि हम हिंदुओं को अपने सभी देवी देवताओं को पूजना चाहिए। कार्यक्रम के प्रबुद्ध सत्र में अन्य वक्ताओं ने भी हिंदू जागरण और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन का समापन सामूहिक समरसता भोज के साथ हुआ। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक महिलाएं व पुरुषों ने सहभाग किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल रावत एवं धीरज पंत द्वारा संयुक्त रुप से किया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक बंटी छाबड़ा, सह-संयोजक प्रमोद नेगी, पंकज कांडपाल, कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह नेगी, महिला सहसंयोजक पूनम कौशिक नगर प्रवाहक जीवन जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, अशोक कुमार हुड़िया, डा. विनीत अरोरा, कश्मीर कंबोज सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, राकेश भुड्डी, सोनू गुंबर अंजू भूड्डी, ज्योति ग्रोवर, ब्लाक प्रमुख पूनम ग्रोवर, सौम्या, शीतल छाबड़ा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
 

स्थायी लोक अदालत उधम सिंह नगर ने बीमा कमपनी को दिया 05 लाख क्षतिपूत्रि का आदेश 

रूद्रपुर (सू0वि0)। अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत बृजेनद्र सिंह ने बताया कि प्राािी्र दश्रन सिंह, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर द्वारा सािायी लोक अदालत. ऊधम सिंह नगर में आइ्रसीआइ्रसीआइ्र लोमबाउ्र के विरूद्ध मामले के निसतारण हेतु प्राा्रिना पत्र दाखिल किया था जिसमें वादी द्वारा अवगत कराया गया कि प्राािी्र की कार को 20 दिसमबर, 2023 को वादी का भतीजा विरेनद्र अजीत एवं रविनद्र के सााि रूद्रपुर से किचदा बाजार के लिए जा रहे ोिं समय करीब 01 बजे से 01.30 बजे के मध्य जब वह मुमताज गेअ, शिमला पिसतोर के पास पहुंचे तो उनकी कार का बाया टायर फट गया, टायर ुअने से कार अनयंत्रित होकर उिवाइ्रउर के दूसरी तरु चली गयी ओर सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रसत हो गयीं यह एक इùोुाकिया घ्ज्ञअना थी, जिसकी सूचना वादी द्वारा ततकाल विपक्षी बीमा कंपनी के कसअमर केयर नमबर पर दे दी गयी ािीं जिनके निदे्रशानुसार प्राािी्र द्वारा क्षतिग्रसत कार को क्रेन की मदद से विपक्षी द्वारा बताये गये संबंधित के प्रतिष्ठान में दिखाया गया जिनहोंने कार को पूण्र रूप से क्षतिग्रसत बताया तािा कार क्लेम ुाम्र भरकर बीमा कंपनी को भेज दिया गयां जिसके बाद बीमा कंपनी आइ्रसीआइ्रसीआइ्र लोमबाउ्र द्वारा उªाइ्रवर के पास वेध लाइ्रसेंस ना होना व उªाइ्रवर प्रतिसािापित करने की बात कहकर क्लेम देने से मना कर दिया गयां वाद की सुनवाइ्र उपरांत सािायी लोक अदालत, ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष  बृजेंद्र सिंह व सदसय अबदुल नसीम एवं सदसया अच्रना पीयूष पंत की पीइ द्वारा बीमा कंपनी आइ्रसीआइ्रसीआइ्र लोमबाउ्र को कार की क्षतिपूत्रि के रूप में 05 लाख रूपये (पांच लाख रूपये) देने का आदेश सुनाया गया हें