पांच दिवसीय स्व0 श्री धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ
रूद्रपुर (सू.वि.)। ऑल इण्डिया शतरंज फैडरेशन व उत्तराखण्ड शतरंज फैडरेशन के तत्वाधान में देवभूमि शतरंज एसोसिएशन द्वारा भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल लालपुर, रूद्रपुर में पांच दिवसीय स्व0 श्री धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व अध्यक्ष फैन्सिंग फैडरेशन एशिया राजीव मेहता, अध्यक्ष शतरंज फैडरेशन इण्डिया भरत सिंह चैहान ने दीप प्रज्जलित कर शुभारम्भ किया। इस ऑल इण्डिया ओपन शतरंज प्रतियोगिता मंे देश 260 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जिसे कोई भी, कभी भी, कही भी खेल सकते है। शतरंज खेल की सभी जानकारियां इंटरनेट पर मौजूद है, जिससे बच्चे आसानी से सीख सकते है। उन्होने कहा शतरंज खेल दिमाग को तेज बनाता है व इस खेल को खेलने वालों को बुढ़ापे में मनोअवसाद भी नही होता है। उन्होने इस शतरंज प्रतियोगिता को रूद्रपुर में कराने के लिए ऑल इण्डिया शतरंज फैडरेशन व उत्तराखण्ड शतरंज फैडरेशन को बधाई दी। उन्होने खिलाड़ियों से कहा कि खेलो को लक्ष्य बनाकर खेले व नियमित अभ्यास करें ताकि ऑल इण्डिया में अच्छी रंेक हासिल करते हुए ओलम्पिक में भी प्रतिभाग कर सकें। कार्यक्रम में देवभूमि एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चड्डा, महासचिव मनोज खेड़ा, महासचिव ओलम्पिक एसोसिएशन डॉ0 डीके सिंह, संजवी चैधरी, सीमा सिंह, प्रधानाचार्य भातीय इंटरनेशनल स्कूल रश्मि आनंद सहित शतरंज फैडरेशन के अनेक पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद थे।






