एसडीएम की अध्यक्षता में महतोष मोड़ स्थित नहर के किनारे का हटाया गया अतिक्रमण -पूर्व में सिंचाई विभाग द्वारा 105 दुकानदारों को खाली स्थान करने के नोटिस जारी किये गये थे
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में महतोष मोड़ में निचली भखड़ा की पटरी पर अवैध रुप से काबिज दुकानों का अतिक्रमण हटया गया। जिससे दुकानदारों मे हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार विभागीय सम्पत्तियों पर अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में तहसील गदरपुर अंतर्गत महतोष बाजार क्षेत्र में निचली भाखड़ा नहर की पटरी पर अवैध रूप से काबिज दुकानों पर जाकर निरीक्षण किया गया। उक्त 105 अवैध दुकानों को सिचाई विभाग द्वारा पूर्व में ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। अवैध दुकान स्वामियों से तत्काल अपना सामान हटाने को कहा गया। निरीक्षण में कई दुकानों में बिजली का तार डाल कर विद्युत चोरी के मामले भी दिखाए दिए जिस पर तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तार कटवाया गया। तथा सिचाई विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह तक मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए। जिसके पश्चात उक्त अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा। उक्त कार्यवाही उपजिलाधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह की अध्यक्षता में तहसीलदार श्रीमती लीना चन्द्रा, अपर अभियंता सिचाई विभाग श्री हरीश चंद्र जोशी, श्री पी एल शाह, एस डी ओ, विद्युत विभाग, कनिष्ठ अभियंता एवं राजस्व उपनिरीक्षक महतोष श्री सरताज अली द्वारा की गई।





