सत्यमेव जयते

उत्तर प्रदेशसाहित्य

हिंदी दिवस पर 6 घंटे चला मैराथन काव्य पाठः साहित्य अर्पण मंच का भव्य आयोजन

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रामपुर।
14 सितंबर 2024 को साहित्य अर्पण अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मंच की संस्थापक और सीईओ, नेहा शर्मा, जो दुबई से हिंदी साहित्य के वैश्विक प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, ने इस आयोजन की अगुवाई की। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुधीर अधीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पूरे समय उपस्थित रहकर सभी रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें ‘नवीन अवचेतन साहित्य सुमन’ नामक हिंदी दिवस विशेष साझा संग्रह के मुखपृष्ठ का डिजिटल अनावरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में अशोशीला प्रकाशन के प्रतिनिधि शोभित गुप्ता सहित देश के नौ राज्यों के 50 से ऊपर रचनाकार शामिल हुए। कार्यक्रम 6 घंटे तक लगातार चलता रहा, जिसमें कई साहित्यिक हस्तियों ने अपने काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध किया। संचालन की जिम्मेदारी शिप्रा ज्ञानेंद्र इरम, नयना कक्कड़ गुप्ता, विनीता लवानियाँ, हेमा आर्या श्शिल्पीश्, स्मिता, सपना व्यास और ऋषिकेश खोडके ने बखूबी निभाई। पूर्वी उत्तर प्रदेश से कलीम जाफरी, शिवा प्रभारन, कंचन पाण्डे, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद महताब नार्वी और मुख्य अतिथि सुधीर अधीर की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी ऊँचाइयाँ दीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रिया तायल, सुमन मलिक, शबनम यादव, वर्षा अग्रवाल और शोभित गुप्ता की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। इसी तरह, कर्नाटक से भगवती सक्सेना गौड़, प्रबल प्रताप सिंह राणा प्रबल, अनुराधा के, त्रिशला मिश्रा और संदीप उपाध्याय सरल की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को लुभाया। राजस्थान से मुकेश हर्ष भारत, सारिका बिस्सा, मुकेश कुमावत, रीता पालीवाल एवं विशाखा तिवारी, दुर्गेश पांडेय और उत्तराखंड से संगीता वर्मानी, अंशु जैन, शोभा पाराशर, सौ सिंह सैनी एवं सीमा शर्मा एवं अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी रचनाओं से सभी को प्रभावित किया। झारखंड शाखा से डॉ अनंग मोहन मुखर्जी, सत्या सिन्हा ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाए. हरियाणा शाखा से अजय कुमार नवोदय, पूनम पुष्करणा शर्मा, भारती कौशिक एवं हेमंत अग्रवाल जुड़े। महाराष्ट्र शाखा से लक्ष्मी यादव, अभिलाष अरुण, वैदेही संचेती, ज्योति नायक, नयन भादुले, पल्लवी रानी ने आयोजन में अपनी रचना पाठ किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य को प्रोत्साहन देना था। इस आयोजन में न केवल साहित्यिक रचनाएँ प्रस्तुत की गईं, बल्कि समाज में महिलाओं की स्थिति और हिंदी भाषा के महत्व पर भी गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि हिंदी केवल एक दिन की भाषा नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे हमारे दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस आयोजन में हिंदी के साथ-साथ समाज के अन्य समस्याओं पर भी विचार किए गए। वक्ताओं ने महिलाओं की स्थिति को दर्शाते हुए कहा कि वह अब अबला नहीं मानी जाती बल्कि सक्षम और समर्थ हो गई हैं। हिंदी भाषा का महत्व सिर्फ एक दिन ही सीमित ना रहे इस पर भी सभी रचनाकारों ने सहमति दर्शायी। प्रतिभागियों ने हिंदी को अपनाने की आवश्यकता पर चर्चा की और यह सुझाव दिया कि जब हम हिंदी में बात करेंगे, तो अन्य लोग भी हिंदी में जवाब देने के लिए प्रेरित होंगे, साथ ही हर दिन को हिन्दी दिवस के तौर पर मनाने की हमारी सोच होनी चाहिए। विशेष रूप से ऋषिकेश खोडके ने सुझाव दिया कि श्नवीन अवचेतन साहित्य सुमनश् संग्रह को विभिन्न शहरों की लाइब्रेरी में रखा जाए। नयना कक्कड़ ने बताया हिंदी को 14 सितंबर 1949 को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया और पल्लवी रानी  ने बताया कि 1950 में भारतीय अकादमी भाषा का दर्जा भी मिला। इसलिए इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम की विविधता की झलक इस बात से झलकती है कि साहित्यकारों ने शहीदों के शहादत को याद किया और नदियों के महत्व को अपनी रचना के माध्यम से बताया। कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि हिंदी भाषा का संरक्षण और विस्तार हम सभी का कर्तव्य है, और इसके प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। अंत में, यह कामना की गई कि हिंदी का कोई एक दिन न हो, बल्कि हमारे हर दिन में हिंदी समाहित हो।
 

खबरें

मत्स्य विभाग द्वारा जन संवादध्मत्स्य किसान गोष्ठी का सफल आयोजन 

रूद्रपुर (सू0वि0)।मत्स्य विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में मत्स्य कृषकों के लिए जन संवाद/मत्स्य किसान गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं, आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों तथा स्वरोजगार के नवीन अवसरों की जानकारी प्रदान करना एवं उनकी समस्याओं का समाधान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड मत्स्य पालक विकास अभिकरण उत्तम दत्ता व सीमा चैहान रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार मत्स्य पालन को एक लाभकारी एवं रोजगारपरक व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मत्स्य पालकों से विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष सीमा चैहान ने महिला मत्स्य पालकों एवं युवा उद्यमियों को मत्स्य पालन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। गोष्ठी में विषय विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र, काशीपुर द्वारा आधुनिक मत्स्य पालन, जल गुणवत्ता प्रबंधन, रोग नियंत्रण, संतुलित आहार एवं वैज्ञानिक तकनीकों पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। उन्होंने मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु वैज्ञानिक उपायों पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान प्रावधानों एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक किसानों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन मत्स्य निरीक्षक अमित कुमार कुशवाहा, द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक संजीव कुमार सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गोष्ठी के दौरान मत्स्य पालकों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों एवं समस्याओं का विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। कार्यक्रम में जनपद के बड़ी संख्या में मत्स्य पालकों, प्रगतिशील किसानों एवं विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने सहभागिता कर मत्स्य पालन क्षेत्र की नवीनतम जानकारियाँ प्राप्त कीं।
 

आबकारी​​​​​​​ टीम द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों पर छापेमारी की, अवैध शराब बरामद

रुद्रपुर (सू.वि.)। आबकारी आयुक्तएवं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के आदेशानुसार रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में शास्त्रीनगर गड्ढाकालोनी में अवैध कच्ची शराब निर्माण, भण्डारण व बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-01 रुद्रपुर की आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के लिए क्षेत्रान्तर्ग छापेमारी के दौरान शास्त्रीनगर गड्ढाकालोनी में अभियुक्ता गुरनाम कौर पत्नी प्रेम सिंह के घर से 24 पॉच धारिता 500एमएल कुल मात्रा 12 लीटर अवैध शराब खाम बरामद हुई एवं अभियुक्ता रूपिंदर कौर पत्नी किशन सिंह के घर से 42 पाउच धारित 500 एमएल के कुल बरामद मात्रा 21 लीटर लगभग अवैध शराब खाम बरामद किया। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इस कार्यवाही में क्षेत्र -01 रुद्रपुर के आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में प्रधान आब0 सिपाही दीपक, संतोष, विकास व आबकारी सिपाही राजेंद्र, वीरेंद्र, रोशनी आदि स्टाफ मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिला प्रोबेशन अधिकारी, ऊधमसिंहनगर की अध्यक्षता में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलाई माह के दौरान चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 के माध्यम से प्राप्त विभिन्न प्रकरणों एवं उनके निस्तारण की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि 24 जुलाई 2026 तक चाईल्ड हेल्प लाइन 1098 पर कुल 30 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें गुमशुदा बच्चों, मारपीट, बाल श्रम, कांउसिलिंग, विद्यालय से संबंधित समस्याओं, बाल विवाह, पोक्सो अधिनियम तथा अन्य बाल संरक्षण सु जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया गया। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने चाईल्ड हेप्ल लाइन टीम को निर्देशित किया कि बच्चों के अधिकारों, बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो अधिनियम तथा चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 की सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह दो दिन नियमित रूप से जागरूकता शिविर आयोजित किए जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा कहा गया कि अधिक से अधिक लोगों तक चाइल्ड हेल्पलाईन 1098 की जानकारी पहुँचाकर जरूरतमंद बच्चों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होने चाईल्ड हेल्पलाईन टीम को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा प्रत्येक प्रकरण में बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 की टीम उपस्थित रहीं तथा सभी सदस्यों ने बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प किया।
 

जिलाधिकारी के निर्देश पर गदरपुर तहसील में विशेष वसूली अभियान  -तहसीलदार के नेतृत्व में दो बकायेदार गिरफ्तार, 8 लाख रुपये की गयी वसूली

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील गदरपुर क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार लीना चन्द्रा के नेतृत्व में  विशेष वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं संबंधित बैंकों की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मोतियापुर, गिरधरनगर, रोशनपुर एवं कनकटा में बकायेदारों के आवासों पर पहुंचकर बकाया ऋण की वसूली हेतु नियमानुसार कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान गिरफ्तारी वारंटों के अनुपालन में दो बकायेदारों को गिरफ्तार कर तहसील कारागार भेजा गया। प्रभावी प्रशासनिक कार्यवाही के परिणामस्वरूप अब्दुल अजीज, निवासी मसीत एवं अब्दुल हबीब, निवासी मोतियापुरा ने संबंधित बैंक के साथ एकमुश्त समझौता (वन टाईम सेटलमेंट) करते हुए तत्काल 8 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई। तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया राजस्व एवं बैंक ऋण की वसूली के लिए विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। जानबूझकर बकाया राशि का भुगतान न करने वाले देनदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी, जबकि स्वेच्छा से भुगतान करने वाले बकायेदारों को नियमानुसार उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
 

जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत बैठक हेतु किये नोडल अधिकारी नामित

रूद्रपुर  (सू0वि0) । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शासन के निर्देशों के क्रम में विकाखण्डवार नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित करते हुए क्षेत्र पंचायतों का रोस्टर जारी किया है। उन्होने बताया कि 25 जुलाई, 13 अक्टूबर 2026 व 20 जनवरी 2027 को विकास खण्ड सितारगंज में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की जायेगी। विकास खण्ड सितारगंज हेतु सहायक निदेशक मत्स्य नोडल अधिकारी व कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रूद्रपुर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। इसी तरह 29 जुलाई, 07 अक्टूबर व 05 जनवरी 2027 को विकास खण्ड रूद्रपुर की क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की जायेगी, जिसके लिए मुख्य कृषि अधिकारी नोडल व जिला पर्यटन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी रहेगें। विकास खण्ड काशीपुर की क्षेत्र पंचायत बैठक 05 अगस्त, 21 अक्टूबर 2026 व 29 जनवरी 2027 को आयोजित की जायेगी, जिसके लिए महाप्रबंधक उद्योग नोडल व कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी काशीपुर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किये गये है। विकास खण्ड जसपुर की क्षेत्र पंचायत की बैठक 12 अगस्त, 03 नवम्बर 2026 व 03 फरवरी 2027 को आयोजित की जायेगी, जिसके लिए जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति नोडल व जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नमित किया है। विकास खण्ड खटीमा क्षेत्र पंचायत की बैठक 21 अगस्त, 30 नवम्बर 2026 व 17 फरवरी 2027 को आयोजित की जायेगी, जिसके लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी को नोडल व मुख्य उद्यान अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। विकास खण्ड गदरपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक 09 सितम्बर, 07 दिसम्बर 2026 व 12 मार्च 2027 को आयोजित की जायेगी। जिसके लिए परियोजना निदेशक जि.ग्रा.वि.अभिकरण को नोडल व जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। विकास खण्ड बाजपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक 23 सितम्बर, 22 दिसम्बर 2026 व 17 मार्च 2027 को आयोजित की जायेगी। जिसके लिए जिला विकास अधिकारी को नोडल व जिला पंचायतराज अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित रोस्टर की तिथियों में अपरिहार्य कारणवश कोई राजकीय अवकाश घोषित होता है तो सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी अवकाश के अगले कार्य दिवस को बैठक आयोजित कर बैठक की सूचना अपने स्तर से प्रसारित करेगें। उन्होने लोक निर्माण विभा, जल संस्थान, पेयजल निमग, विद्युत, शिक्षा, समाज कल्याण, राजस्व, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज, खाद्य आपूर्ति एवं अन्य विभागों के सक्षम अधिकारी निर्धारित की गयी क्षेत्र पंचायत की बैठक में अवश्य रूप से स्वंय प्रतिभाग करेगें। उन्होने कहा है कि क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में किसी भी पंचायत सदस्य के स्थान पर उपके परिवार के सदस्यों को बैठक कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा।

हरेला पखवाड़े के अंतर्गत सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्परू गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित

खटीमा, (सू०वि०)। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पखवाड़े के अंतर्गत खटीमा के ग्राम खेलड़िया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनोज शाही ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन एवं उसकी ट्रस्टी गीता धामी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से आये डॉ अजय प्रभाकर ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों के कल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जनभागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रहा है। हरेला पर्व पर आयोजित यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। साथ ही सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सनकेशी, इंदु देवी, पूर्व ग्राम प्रधान हिर्दयानन्द, रामायण राम श्रीकांत, महेश जोशी,शंकर दत्त जोशी, रामदरस, राजू, सतीश, दयानन्द सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जनता मौजूद थी।

गदरपुर पुलिस ने मंदिर में सामान व नगदी चोरी करने वाले नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए  मंदिर (धार्मिक स्थल ) से सामान व नगदी चोरी करने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 22-07-2026 को वादी मुकदमा जगदीश गुप्ता पुत्र स्व० श्री राम भरोसे लाल निवासी वार्ड नं 7 शिव मंदिर गदरपुर तह० गदरपुर उधम सिंह नगर  की तहरीरी सूचना बाबत दिनांक 19-07-2026 को  मंदिर के अन्दर से  राहुल नाम के व्यक्ति द्वारा मंदिर का कलश, व तावे के नाग देवता तावे के पूजा के वर्तन, व मंदिर की अलमारी में लगभग 5000 रू0 चोरी कर लेने के आधार पर कोतवाली गदरपुर पर  मु0 एफआईआर नंबर 203/ 2026 धारा-305 (डी) बी0,न0,स0 बनाम राहुल कपकोटी ’ पंजीकृत  किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   जनपद उधमसिंह नगर  अतिशीघ्र उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण कर माल मुल्जिमान की बरामदगी करने हेतु कड़े निर्देश गदरपुर पुलिस को दिये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधी{ाक अपराध/पुलिस अधी{ाक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा एसएचओ गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम  दिनांक 22-07-2026 को  मंदिर परिसर पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद अभियुक्त  राहुल कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी सिनेमा लाईन, वार्ड नं0 03 थाना गदरपुर, जिला ऊधमसिहनगर उम्र 35 वर्ष को अभियोग में चोरी हुई, मंदिर के सामान 01 अदद गुलाबी-नारंगी रंग का कलश, 01 अदद धातु का नाग 02 भाग में, 01 अदद अगरबत्ती जलाने का स्टैंड व एक सफेद रंग के थैले में नगद धनराशि 922/रू0  साथ  धारा 305 (ए)/331 (डी)/317 (2) बी0,न0,स0 में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोगों में जेल जा चुका है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रदीप शर्मा, कानि. मोहन ंिसह बोरा, कानि. रविन्द्र सिंह मौजूद थे।