सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-दो नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

Share on:

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने वारण्टी/वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत दो नफर वारण्टी गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में वारण्टी/वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान व आदेश निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मंे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्रों की तामीली करते हुए  दिनांक 02/04/2026  को महिला वारण्टी (01) श्रीमती प्रतिभा शर्मा पत्नी आदेश शर्मा निवासी जी0-8 ग्राउण्ड फ्लोर सरयू अपार्टमेनन्ट बी0 196 कालिन्दी सामिया लेक सिटी रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर (02) वारण्टी आदेश शर्मा पुत्र तुलसी राम निवासी  उपरोक्त संबन्धित संबन्धित  केस नं0 5208/2019 धारा 420/406/408/120 बी0 भा0द0वि0 की तामीली करते हुए गिरफ्तार किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष  पेश किया जा रहा है । पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा (प्रभारी चैकी महतोष), कानि. उमेश जोशी, कानि. कुन्दन सिंह, महिला कानि. 
 

खबरें

सिटी मॉडल इण्टर कॉलेज का गृह परीक्षा का परीक्षाफल घोषित

गदरपुर। सिटी मॉडल इण्टर कॉलेज का वर्ष 2025-26 गृह परीक्षाफल बड़े ही उल्लास पूर्वक घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सतीश बत्रा तथा पालिकाध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर एंव समाजसेवी मोहन लाल अरोरा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्राथमिक वर्ग में कक्षा एल.के.जी. मंे सृष्टि कक्षा यू.के.जी. में रिया कक्षा 1 में नैतिक पाल, कक्षा 2 मे अंकित, कक्षा 3 मे सरवेश दिवाकर, कक्षा 4 मे ऋषि पाल, कक्षा 5 मंे अभी कक्षा 6 मे कु0 लिपिका, कक्षा 7 मे कु० उन्वा नूर कक्षा 8 में कु० अंशिका, कक्षा 9 मे कु० खुशप्रीत द्य कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग में अयान एंव वाणिज्य वर्ग में दक्ष बजाज एंव मानविकी वर्ग मे कु० मंजु नें प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्र छात्राओं को आगन्तुक गणमान्य व्यक्तियों एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश बत्रा, पालिकाध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर, अध्यापक अध्यापिकाओ एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो ने सफल छात्र-छात्राओ एवं उनके अभिभावको को हार्दिक बधाई देकर उनके सफलतम एवं यशस्वी जीवन की कामना की ।
 

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने के उपरांत कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के आवास पर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ममता रानी ने कहा कि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी। ममता रानी ने कहा कि अनुभवी नेताओं के साथ आने से जमीनी स्तर पर पार्टी का जनाधार और अधिक व्यापक होगा। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। ठुकराल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान धर्मपाल सागर, अनुज, बाबू विश्वकर्मा, ललित बिष्ट, चमन, उमा, ज्योति टम्टा, नरेश सागर, रंजीत सागर, माया देवी, आनंद शर्मा, देवेन्द्र कुमार, महेश उपाध्याय, सुदीप ठाकुर, बंटी मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर आरओबी व छतरपुर-मटकोटा मार्ग पर आरओबी निर्माण हेतु लोनिवि, एनएच को धनराशि रेलवे को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये

रूद्रपुर (सू.वि)। जलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने रेेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों की जिला सभागार में बैठक लेते हुए भुरारानी अण्डरपास कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही काशीपुर-रामनगर आरओबी व छतरपुर-मटकोटा मार्ग पर आरओबी निर्माण हेतु लोनिवि, एनएच को धनराशि रेलवे को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये ताकि दोनों आरओबी कार्य को प्रारम्भ किया जा सकें। जिलाधिकारी द्वारा छतरपुर गुड शेड निर्माण की प्रगति पुछे जाने पर प्रबंधक सिडकुल पंतनगर ने अवगत कराया कि शेड निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि में 4.5 एकड़ भूमि टाटा कम्पनी व 4.5 एकड़ भूमि सिडकुल की है, इस तरह 9 एकड़ भूमि पर गुड शेड निर्माण हेतु 114 करोड़ की धनराशि की लागत से किया जाना प्रस्तावित है, भूमि को रेलवे के नाम पर हस्तान्तरित किये जाने हेतु प्रस्ताव सिडकुल मुख्यालय को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने खटीमा से मझोल के मध्य रेलवे फाटक 18 सी खोलने, किच्छा गल्लामंडी के पास व किच्छा-पंतनगर रेलवे लाइन में अण्डर पास बनाये जाने हेतु उप जिलाधिकारी, रेलवे व सड़क महकमे को संयुक्त निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होने बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे फाटक 21 व 22 में पानी भर जाता है इसलिए जनहित में सुरक्षा की दृष्टि से आरओबी अथवा एलिवेटेड सड़क का निर्माण हेतु रेलवे व लोनिवि को संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसी तरह रेलवे स्टेशन काशीपुर के सामने बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या रेलवे अधिकारियों द्वारा उठायी गयी थी। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी काशीपुर, रेलवे, नगर आयुक्त काशीपुर, अधिशासी अभियंता लोनिवि व सिचाई को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। जिसपर रेलवे अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि संयुक्त रिपोर्ट आ गयी है, बर्षाकाल से पूर्व कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने रूद्रपुर- टाण्डा- हल्द्वानी सड़क मार्ग पर दो रेलवे फाटक पड़ते है जहां पर रेलवे क्रासिंग के दोनो ओर टूटी सड़क को ठीक करने हेतु रेलवे को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के साथ ही अधीक्षण अभियंता लोनिवि को सड़क मरम्मत करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता लोनिवि नीरज कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत राजीव चक्रवर्ती, रेलवे के अभियंता अखिलेश कुमार, मुन्ना लाल, प्रवीन कुमार, प्रभात कुमार आदि मौजूद थे व उप जिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, बाजपुर डॉ0 अमृता शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

जिलाधिकारी नितिन ने पशु रोग निदान/टीकाकरण प्रचार-प्रसार वाहन को कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

रूद्रपुर (सू.वि)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पशु रोग निदान/टीकाकरण प्रचार-प्रसार वाहन को कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि खुरपका, मुहपका रोग के नियंत्रण हेतु 45 दिवसीय अभियान चलाकर जनपद के सभी विकास खण्ड क्षेत्रों में पशु चिकित्सको द्वारा पशुओं का टीकाकरण किया जायेगा। म्ुाख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी ने बताया कि 45 दिवसीय अभियान में 22 राजकीय पशु चिकित्सालयों अन्तर्गत 122 एफएमडी वैक्सिनेशन टीम द्वारा 2,20,000 मवेशियों का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि टीकाकरण अभियान की मॉनिट्रिगं  हेतु जनपद अन्तर्गत राजकीय चिकित्सालयों के चिन्हित ग्रामों में निर्धारित अनुपात में पशुओं के टीकाकरण से पहले तथा टीकाकरण के 28 से 30 दिन बाद पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के माध्यम से रक्त के नमूनों का परीक्षण किया जायेगा। उन्होने बताया कि पिछले चार वर्षो से पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रत्येक छः माह के अन्तराल पर मवेशियों (गाय, भैस, भेड़, बकरियों) में खुरपका, मुॅहपका रोग टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। चार वर्षो में अब तक सात चक्रों में बृहद स्तर पर टीकाकरण किये जाने के कारण मवेशियों में अब इस रोग के प्रकरण लगभग समाप्त हो चुके हें टीकाकरण अभियान के कारण मवेशियों के मुख एवं खुरों में छाले पड़ने, तीव्र ज्वर, गर्भपात, दुग्ध उत्पादन में अत्यधिक कमी तथा कुछ प्रकरणों में मवेशियों की मृत्यु के प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी आयी है। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीके यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी आदि मौजूद थे।      
 

गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-दो नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने वारण्टी/वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत दो नफर वारण्टी गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में वारण्टी/वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान व आदेश निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मंे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्रों की तामीली करते हुए  दिनांक 02/04/2026  को महिला वारण्टी (01) श्रीमती प्रतिभा शर्मा पत्नी आदेश शर्मा निवासी जी0-8 ग्राउण्ड फ्लोर सरयू अपार्टमेनन्ट बी0 196 कालिन्दी सामिया लेक सिटी रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर (02) वारण्टी आदेश शर्मा पुत्र तुलसी राम निवासी  उपरोक्त संबन्धित संबन्धित  केस नं0 5208/2019 धारा 420/406/408/120 बी0 भा0द0वि0 की तामीली करते हुए गिरफ्तार किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष  पेश किया जा रहा है । पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा (प्रभारी चैकी महतोष), कानि. उमेश जोशी, कानि. कुन्दन सिंह, महिला कानि. 
 

राजस्व विभाग व पूर्ति विभाग ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की -छापेमारी में सात गैस सिलेण्डर में रिफीलिंग करते पकड़ा गया

रुद्रपुर (सू.वि.)। आज दिनांक 01/04/2026 को तहसील रुद्रपुर के रेसम बाड़ी क्षेत्र में राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग एवम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई । तौफीक पुत्र रईस अहमद आयु 26 वर्ष गैस सिलेंडर में रिफीलिंग करता हुआ पाया गया । मौके से 7 गैस सिलेंडर, नोजल, रीफिल पाइप एवम रीफिलिंग का अन्य सामान जब्त किया गया। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
 

जिलाधिकारी ने गैस एजेन्सी प्रबन्धकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

रूद्रपुर (सू.वि)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में गैस एजेन्सी प्रबन्धकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने सख्त निर्देश दिये कि किसी भी गैस एजेन्सी द्वारा गैस डिलीवरी में लापरवाही या गलत तरीके से गैस डिलिवरी करायी गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि यदि किसी भी गैस एजेन्सी के ऑपरेटर द्वारा किसी भी गैस उपभोक्ता के मोबाईल पर बिना गैस सिलेंडर डिलीवर हुए गलत तरीके से गैस डिलिवरी का मैसेज भेजा गया तो सम्बन्धित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जायेगा। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि पूर्ति निरीक्षको के माध्यम से गैस गोदामो स्टाक की नियमित जांच कराना सुनिश्चित करें। उन्होने गैस एजेन्सी प्रबंधको को निर्देश दिये कि गैस बुकिंग होने के उपरांत निर्धारित समय पर होम डिलीवरी किया जाये। उन्होने कहा कि गैस गोदामध्एजेन्सी से किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेण्डर न दिया जाये। उन्होने कहा कि पुरी पारदर्शिता के साथ गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी किया जाये। उन्होने लोगों से कहा है कि किसी भी प्रकार के अफवाहो पर ध्यान न दे। गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कोई भी घरेलू अथव व्यावसायिक गैस की कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी ने बताया कि घरेलू एवं व्यवसायिक गैस उपलब्धता पर रखी जा रही है। उन्होने बताया कि सभी गैस एजेन्सियो को केवल होम डिलिवरी के माध्यम से ही गैस वितरित करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि जनपद में 31 मार्च तक घरेलू गैस दैनिक वितरण 11616 अवशेष 9392 व व्यवसायिक गैस वितरण 404 अवशेष 1366 है। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, गैस एजेन्सी प्रबंधक रीतु नेगी, वर्तिका सिंह, प्रमोद पाण्डे, लाल कृष्ण, विनोद कुमार, आशा पाण्डे, रिंकी, करन कुमार आदि मौजूद थे व इण्डियन गैस आयल के प्रतिनिधि हरीश पंत, भारत पेट्रोलियम के मनीष कुमार व हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के महेश मीणा वर्चुल माध्यम से जुड़े थे।