मनरेगा कार्यों में हीलाहवाली पर भड़के प्रधान, धरना दिया -ब्लॉक प्रमुख ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। मनरेगा योजना समेत अभिन्न विकास कार्यों में लापरवाही रही। लाहवाली का आरोप लगाते शुक्रवार को ग्राम प्रधानों नेविकासखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक प्रमुख के आश्वासन पर प्रधानों ने आन्दोलन समाप्त कर दिया। ग्राम प्रधान संघ की अध्यक्ष मीना रारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधान धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि पंचायत गठन के नौ माह बाद भी मनरेगा के तहत ग्राम सभाओं में कोई निर्माण कार्य शुरू नहीे हो सका। उन्होंने अधिकारियों पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी करने और विकास कार्यों मंे उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। प्रधानों ने कहा कि क्षेत्र में कई निर्माण और विकास कार्य ऐसे कराए जा रहे हैं जिनकी जानकारी तक संबंधित ग्राम प्रधानों को नहीं दी जा रही। धरना शुरू होने से पहले ग्राम प्रधानों की बीडीओ अतिया परवेज से तीखी नोकझोंक भी हुई। बीडीओ अतिया परवेज ने कहा कि मनरेगा के तहत बड़े निर्माण कार्य उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कराए जा रहे हैं। वहीं, प्रधानों ने जिला स्तरीय अधिकारी के मौके पर पहुंचने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इसकी सूचना पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर और सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वार्ता कर समस्याओं के आश्वासन दिया। इसके बाद प्रधानों ने धरना समाप्त कर दिया। वहां पर गीता देवी, क्रांति देवी, संजय चैधरी, राम सिंह ग्राम प्रधान अमरपुर, प्रेमवती सैनी, प्रधान नंदपुर, अफसाना बी, मयंक कालरा धनपुर विजयपुर, शिवम गंभीर ग्राम प्रधान भैंसिया, मौसमी ग्राम प्रधान कोपा, पूजा राजपूत धीमरी ब्लॉक राहुल प्रधान गदरपुरी, गीता रानी ग्राम प्रधान कुल्हा, आयुष कोचर प्रधान बरखेड़ा, गुरजीत सिंह ग्राम प्रधान कनकटा, चंचल चैधरी प्रधान आनंद खेड़ा आदि मौजूद थे। ं




