सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

एसडीएम एवं मुख्य कृषि अधिकारी के साथ राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा ग्रीष्मकालिन धान की पौध को नष्ट कराया गया 

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में तहसील गदरपुर के ग्राम खटोला में 0.100 हेक्टेयर में बिना अनुमति लगायी गई ग्रीष्मकालीन धान की पौध को उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह एवं मुख्य कृषि अधिकारी के साथ राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा नष्ट कराया गया। कतिपय लोगो द्वारा विरोध करने पर उनसे ग्रीष्मकालीन धान से प्रकृति को होने वाले नुकसान एवं फसल के अन्य विकल्पों हेतु सहायता दिए जाने के संबंध में भी प्रेरित किया गया। वही तहसील गदरपुर में ग्रीष्मकालीन धान लगाने हेतु कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है जिनमे से 25 पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा जांच कर रिपोर्ट अग्रेषित कर दी गई है। उक्त 25 आवेदनों में मात्र 4 आवेदन ही दलदली भूमि होने के कारण उपयुक्त पाए गए। अवशेष 35 पर जांच की जा रही है।

खबरें

काशीपुर रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी -होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान-मुख्यमंत्री -होली मिलन समारोह में जनता ने पुष्पवर्षा कर किया मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत

काशीपुर (सू.वि.)। काशीपुर नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली, भजन गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने समरोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज होली महोत्सव के माध्यम से आप सभी के बीच आकर इस पावन पर्व को मनाने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए काशीपुर नगर निगम की पूरी टीम को बधाई व होली की शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम का आयोजन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजकर उन्हें नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता होती है जब ऐसे आयोजनों में हमारी माताएं, बहनें, युवा साथी और सभी नागरिक बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और मिलजुलकर इस पर्व को उत्साह और आनंद के साथ मनाते हैं। क्योंकि, होली मात्र रंग लगाकर धूम मचाने का का ही त्यौहार नहीं है, बल्कि ये परस्पर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि ये रंगो का त्यौहार हमें याद दिलाता है कि जीवन की सच्ची खुशीयां अपनापन बढ़ाने में ही है। माननीय मुख्यमंत्री ने अपने बाल्यकाल की होली की यादें साझा करते हुए कहा कि मुझे आज भी याद है कि मैं, बचपन में होली का कितनी उत्सुकता से इंतजार किया करता था। रंगों का उत्साह तो होता ही था, लेकिन इस समय घर में बनने वाले पकवानों से जो खुशबू आती थी, उसकी बात ही कुछ निराली होती थी। विशेषकर गुजिया का वो स्वाद, आज भी मुझे रोमांचित कर देता है। उन्होंने कहा कि गांव की वो सामूहिक होली, जहाँ न ऊँच-नीच का भेद होता था और न ही छोटे-बड़े का अंतर। सब एक साथ, एक रंग में रंग जाते थे। जब ढोल-दमाऊँ की गूंज उठती थी और हुड़के और ढोलक की थाप पर होली के गीत शुरू होते थे, तो पूरा वातावरण भक्ति और उमंग के अद्भुत मिश्रण से भर जाता था। उन्होंने कहा कि आज इस महोत्सव में वही अटूट एकता, वही प्रेम और वही आपसी भाईचारा देखकर मेरा मन प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि जब भी मैं, अपनी माता-बहनों और युवा साथियों को अपनी लोक-संस्कृति का गौरव बढ़ाते हुए देखता हूँ, तो मेरा ये विश्वास दृढ़ हो जाता है कि हमारी संस्कृतिक जड़ें आज भी बहुत गहरी हैं और बदलते हुए समय के साथ ये खत्म नहीं हो रही बल्कि नई पीढ़ी तक भी पहुंच रही हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व और उत्सव केवल परंपराएँ नहीं हैं, ये हमारी पहचान हैं। यही हमें हमारी मिट्टी और हमारी संस्कृति से जोड़कर रखते हैं। इसी भावना से हमारी सरकार देवभूमि की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक सुरक्षित पहुँचाने के लिए अपने ष्विकल्प रहित संकल्पश् के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज जब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा विश्व भारत की प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और जीवंत परंपराओं की ओर आकर्षित हो रहा है, तब ऐसे समय में हमारा दायित्व और भी अधिक बढ़ जाता है कि हम अपनी लोकसंस्कृति को केवल उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने विशेष रूप से युवा साथियों से ये करते हुए कहा कि आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखें। अपने लोकगीतों, त्योहारों और परंपराओं को जानें, समझें और गर्व के साथ उन्हें आगे बढ़ाएँ। क्योंकि जो समाज अपनी संस्कृति को संजोकर चलता है, वही सच्चे अर्थों में मजबूत और समृद्ध बनता है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार काशीपुर के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विकास केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीन पर दिखाई दे और हर नागरिक को उसका लाभ मिले। इसी दिशा में काम करते हुए काशीपुर में 133 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है, जो आने वाले समय में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा। इसी प्रकार, काशीपुर, रामनगर राजमार्ग को चार लेन में उन्नत करने के लिए 494 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है, साथ ही, 3 किलोमीटर लंबा मिनी बाईपास भी प्रारंभ हो चुका है। इसके अलावा, 4 करोड़ रुपए की लागत से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का निर्माण किया गया है, और 7 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से काशीपुर, हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की सुविधा शुरू की गई है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 1950 करोड़ रुपए की बड़ी फंडिंग से काशीपुर में पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे महत्वपूर्ण कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि मूलभूत सुविधाओं के मामले में काशीपुर किसी भी अन्य क्षेत्र से पीछे न रहे। रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 1100 करोड़ रुपए की औद्योगिक हब परियोजना तथा 100 करोड़ रुपए की अरोमा पार्क परियोजना पर भी कार्य चल रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर में बहुमंजिला पार्किंग और नए तहसील कार्यालय का निर्माण कार्य भी जारी है। इसके साथ-साथ, हमारी सरकार काशीपुर के चैती मंदिर को मानसखंड कॉरिडोर से जोड़कर इसे एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य कर रही है। क्योंकि हमारा लक्ष्य है कि काशीपुर आस्था और श्रद्धा की नगरी के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि काशीपुर हमारी देवभूमि का प्रवेश द्वार है। यहाँ से गुजरने वाला हर यात्री देवभूमि की गरिमा, स्वच्छता और सांस्कृतिक भव्यता का अनुभव करे, इसी दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का साथ एवं आशीर्वाद हमें आगे भी इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा और हम सभी मिलकर काशीपुर को एक स्मृद्ध, स्वच्छ और विकसित नगर बनाने के हमारे विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने में अवश्य सफल होंगे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेलकर उत्सव की खुशियों को साझा किया और सभी  को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली, मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,शंकर कोरंगा, मुकेश कुमार, मंजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सायरा बानो, खिलेन्द्र चौधरी, ऊषा चैधरी, राजेश कुमार,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय,सी एमओ डॉ के के अग्रवाल,जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं  अधिकारी उपस्थित रहे।

एसडीएम एवं मुख्य कृषि अधिकारी के साथ राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा ग्रीष्मकालिन धान की पौध को नष्ट कराया गया 

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में तहसील गदरपुर के ग्राम खटोला में 0.100 हेक्टेयर में बिना अनुमति लगायी गई ग्रीष्मकालीन धान की पौध को उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह एवं मुख्य कृषि अधिकारी के साथ राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा नष्ट कराया गया। कतिपय लोगो द्वारा विरोध करने पर उनसे ग्रीष्मकालीन धान से प्रकृति को होने वाले नुकसान एवं फसल के अन्य विकल्पों हेतु सहायता दिए जाने के संबंध में भी प्रेरित किया गया। वही तहसील गदरपुर में ग्रीष्मकालीन धान लगाने हेतु कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है जिनमे से 25 पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा जांच कर रिपोर्ट अग्रेषित कर दी गई है। उक्त 25 आवेदनों में मात्र 4 आवेदन ही दलदली भूमि होने के कारण उपयुक्त पाए गए। अवशेष 35 पर जांच की जा रही है।

उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित से विभिन्न रिट याचिकाओं में सुनवाई करते हुए पृथक-पृथक से निम्न आदेश पारित किये गए है

रूद्रपुर 28 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर की तहसील काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित से विभिन्न रिट याचिकाओं में सुनवाई करते हुए पृथक-पृथक से निम्न आदेश पारित किये गए है। रिट याचिकाओं का तदनुसार निपटारा किया जाता है और याचिकाकर्ताओं को भूमि आवंटन के लिए लागू प्रावधान में संशोधन हेतु जिला मजिस्ट्रेट, उधम सिंह नगर को अलग से आवेदन करने की स्वतंत्रता दी जाती है। यदि आज से दो सप्ताह के भीतर ऐसा आवेदन किया जाता है, तो जिला मजिस्ट्रेट मामले की जांच करेंगे और उसके बाद आठ सप्ताह के भीतर उचित आदेश पारित करेंगे। मामले में निर्णय लेते समय अन्य हितधारकों (यदि कोई हों) को भी सुना जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित उपरोक्त आदेश के अनुपालन अनुरुप याचिककर्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदनों पर सुनवाई हेतु 28 फरवरी 2026 को समय अपरान्ह 03 बजे की नियत तिथि को अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए अग्रिम सुनवाई की दिनांक 07.मार्च 2026 समय अपरान्ह 03 बजे की तिथि नियत की गयी है। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धितों से अपील की है कि नियत तिथि व समय पर प्रकरण के संबंध में समस्त अभिलेखोंध्साक्ष्यों सहित जिला कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


 

बेटियों की सेहत को राष्ट्रीय सुरक्षा कवच जनपद में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य शुरुआत

रूद्रपुर (सू0वि0)। देशभर में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान की आधिकारिक शुरुआत अजमेर राजस्थान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने के बाद जनपद में भी शुक्रवार से इसका विधिवत शुभारंभ हो गया। यह विशेष अभियान 31 मई तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल ने बताया कि जनपद को राज्य स्तर से 17,380 डोज प्राप्त हुई हैं। जिले में 16 सेशन साइट चिन्हित की गई हैं, जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ डीपी सिंह तथा उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप मेहर ने कहा कि सभी सेशन स्थलों पर कोल्ड चेन व्यवस्था, प्रशिक्षित स्टाफ और आवश्यक चिकित्सीय प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है। पं0 राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम के साथ अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, छात्राओं और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम में अंजली, सलोनी, राधा, राधिका, प्रिया, नैना, पूनम जोशी, गीता, प्रीति, माही सैनी, नीलम और अंशु सहित अनेक बालिकाओं ने टीका लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया। बालिकाओं ने कहा कि यह टीका उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा देगा और वे अन्य बालिकाओं से भी आगे आने की अपील की हैं। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा में अधिकतम पात्र बालिकाओं को टीकाकरण से आच्छादित करना है, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में जनपद ऊधमसिंहनगर एक सशक्त उदाहरण बन सके। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अजमेर राजस्थान से (सर्वाइकल केंसर) एचपीवी निःशुल्क टीकारण का शुभारम्भ के अवसर पर पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कालेज में लाईव प्रसारण किया गया। इस अवसर मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल सम्बोधन को उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना। सभी वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे भ्रांतियों से दूर रहकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं और इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेश परिहार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, डॉ. एमके तिवारी, डॉ. नम्रता त्रिपाठी, डॉ. मधु माथुर, संजय रावत, डॉ हरेंद्र मलिक, रक्षित विष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु मस्युनी, दानसिंह भण्डारी एवं प्राचार्य उषा रावत आदि उपस्थित थे।

बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन -संतों ने जनसमूह को धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के प्रति जागरूक किया

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यवक्ता संत शिवानन्द जी महाराज (पीठाधीश्वर, दुधिया मंदिर, रुद्रपुर) एवं महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी (लाल गुरुद्वारा अमृत सागर डेरा, भजनगढ़ साहिब) ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन से उपस्थित जनसमूह को धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के प्रति जागरूक किया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये जिनका उपस्थित श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक सुभाष खुराना, कोषाध्यक्ष कशिश खुराना, सह-संयोजिका सुनीता बजाज, संयोजक उमेश चौहान, मनीष सेतिया, प्रमोद बजाज एवं राजेन्द्र पाल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख  श्रीमती ज्योति ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों में श्री सनातन धर्म मंदिर सभा अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र बजाज, अशोक हुडिया, प्रीत ग्रोवर, कश्मीर कम्बोज, सोनू गुम्बर, सोमनाथ छाबड़ा, विनोद चुघ, जीवन जोशी, सोनू विश्वास, आकाश कोचर, सुरेश खुराना, संतोष गुप्ता, दीपक ढींगड़ा आदिकृकी गरिमामयी उपस्थिति रही। शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल हुए सम्मेलन के लिए आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
 

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान-मुख्यमंत्री -खटीमा होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां 

खटीमा (सू.वि.)। सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान खटीमा में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली, थारू होली गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के आधार हैं और होली रंगों का त्योहार है होली का त्योहार अपनों के बिना अधूरा है,खटीमा मेरा घर है व खटीमावासी मेरा परिवार है मैं अपने परिवारजनों के बीच आया हूं मुझे अति प्रसन्नता हो रही है। उन्होने कहा होली समारोह जैसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सदभाव, समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा मातृशक्ति हमेशा पूज्यनीय है,महिला शक्ति के बिना हमारे कोई काम पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा  महिला शक्ति के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने यू सी सी लागू किया है। उन्होंने कहा खटीमा सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है, खटीमा मिनी इंडिया है,  यहां सभी धर्मों,समुदायों, संगठनों के लोग बड़े प्यार व एकजुटता से रहते हैं, सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाते हैं। खटीमा में आधुनिक परिवेश के बीच भी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना सराहनीय है,हम सब मिलकर खटीमा,प्रदेश व देश की उन्नति के लिए कार्य करें तथा प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत का  संकल्प पूरा करें। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेलकर उत्सव की खुशियों को साझा किया और सभी प्रदेशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, उपा0 अमित कुमार पांडे,महासचिव रमेश चंद्र जोशी,नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी, सतीश भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति वी सी जिला विकास प्राधिकरण जयकिशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, सी एमओ डॉ के के अग्रवाल,जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं  अधिकारी उपस्थित रहे।
 

प्रदेश अध्यक्ष मिलने आए, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे विधायक पांडेय

ऊधम सिंह नगर (संवाद-सूत्र)। विधायक पांडेय की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात ने प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। विगत दिनों प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके आवास संतोष नगर गूलरभोज में पहुंच कर चर्चा की थी। इसके अगले दिन विधायक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। भारतीय जनता पार्टी के भीतर संगठनात्मक सक्रियता के बीच विधायक अरविंद पांडेय की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। विगत बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके घर पहुंच कर चर्चा की थी। इसके अगले ही दिन विधायक पांडेय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। यह मुलाकात वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद विधायक पांडेय ने कहा कि पार्टी संगठन पूरी तरह से एकजुट है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक उपहार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इधर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व के साथ यह संवाद केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि यह संगठनात्मक मजबूती, चुनावी प्रबंधन और स्थानीय समीकरणों को साधने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। लगातार हो रही इन बैठकों से यह संकेत मिल रहा है कि भाजपा नेतृत्व जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाकर मिशन 2027 को सफल बनाने की दिशा में अग्रसर है। यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से विधायक पांडेय विभिन्न मुद्दों पर अपनी सरकार और नौकरशाही पर खुलकर हमलावर रहे थे। ऐसे में इन शीर्ष स्तरीय मुलाकातों को विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के किसी भी संभावित नकारात्मक प्रभाव को कम करने (डैमेज कंट्रोल) की दिशा में उठाए गए कदमों के रूप में भी देखा जा रहा है।