सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

उधम सिंह नगर  में स्वास्थ्य महकमे की सेहत खराब -पद के अनुरुप चिकित्सकों के कई पद चल रहे है रिक्त

Share on:

रुद्रपुर (विनोद वार्ता संवाद-सूत्र) । स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख अधिकारियों के महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। स्थिति यह है कि ऊधमसिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के चार पद स्वीकृत हैं लेकिन तैनाती एक ही पद है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्य लिया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे में चिकित्सकों की कमी भी दूर नहीं हो पा रही है। अस्पतालों के साथ ही यूएस नगर का सीएमओ कार्यालय तक चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के चार पदों में से तीन पर तैनाती है। अधिकारी और चिकित्सकों के पदों की कमी का असर विभागीय कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।
चार में से तीन चिकित्साधिकारी अन्यत्र संबद्ध
रुद्रपुर। सीएमओ कार्यालय में अन्य चिकित्साधिकारी के नौ पद सृजित हैं। तैनाती केवल चार पदों पर है। तैनात चार चिकित्साधिकारियों में से भी तीन चिकित्साधिकारी अन्यत्र संबद्ध हैं। एक चिकित्साधिकारी सीएमओ कार्यालय हरिद्वार से संबद्ध हैं तो एक चिकित्साधिकारी नगर निगम रुद्रपुर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर संबद्ध हैं। एक चिकित्साधिकारी सीएचसी गदरपुर से संबद्ध हैं। सीएमओ कार्यालय में चिकित्साधिकारी टीबी क्लीनिक के दो पद सृजित हैं। तैनाती एक पद पर ही है। डॉ. सुनीता टम्टा, स्वास्थ्य महानिदेशक, उत्तराखंड का कहना है कि निकट भविष्य में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की संयुक्त निदेशक के पद पर तैनाती होनी है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों की अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर पदोन्नति होगी। चिकित्सकों के रिक्त पद भी जल्द भरे जाएंगे।

खबरें

अपर जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के अन्तर्गत स्व-गणना के तहत निर्धारित पोर्टल पर मकान सूचीकरण का ऑनलाइन स्वयं अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की जानी है

रूद्रपुर (सू.वि.)। अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने जनगणना 2027 के अन्तर्गत स्व-गणना के तहत निर्धारित पोर्टल पर मकान सूचीकरण का ऑनलाइन स्वयं अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की जानी है। उन्होने कहा कि जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य गतिमान है, जिसमे ऑनलाइन स्व-गणना की जा सकती है। उन्होने बताया कि स्व-गणना 10 अप्रैल से प्रारम्भ हो गयी जो 24 अप्रैल तक की जा सकती है। उन्होने सभी जन मानस से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित पोर्टल  ीजजचेरूध्ध्ेम.बमदेने.हवअ.पद पर स्व-गणना कर सकते है। उन्होने कहा कि आप स्व-गणना के माध्यम से न केवल राष्ट को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे बल्कि जनगणना 2027 मंे भी भागीदार बने। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे। 

उधम सिंह नगर  में स्वास्थ्य महकमे की सेहत खराब -पद के अनुरुप चिकित्सकों के कई पद चल रहे है रिक्त

रुद्रपुर (विनोद वार्ता संवाद-सूत्र) । स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख अधिकारियों के महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। स्थिति यह है कि ऊधमसिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के चार पद स्वीकृत हैं लेकिन तैनाती एक ही पद है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्य लिया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे में चिकित्सकों की कमी भी दूर नहीं हो पा रही है। अस्पतालों के साथ ही यूएस नगर का सीएमओ कार्यालय तक चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के चार पदों में से तीन पर तैनाती है। अधिकारी और चिकित्सकों के पदों की कमी का असर विभागीय कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।
चार में से तीन चिकित्साधिकारी अन्यत्र संबद्ध
रुद्रपुर। सीएमओ कार्यालय में अन्य चिकित्साधिकारी के नौ पद सृजित हैं। तैनाती केवल चार पदों पर है। तैनात चार चिकित्साधिकारियों में से भी तीन चिकित्साधिकारी अन्यत्र संबद्ध हैं। एक चिकित्साधिकारी सीएमओ कार्यालय हरिद्वार से संबद्ध हैं तो एक चिकित्साधिकारी नगर निगम रुद्रपुर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर संबद्ध हैं। एक चिकित्साधिकारी सीएचसी गदरपुर से संबद्ध हैं। सीएमओ कार्यालय में चिकित्साधिकारी टीबी क्लीनिक के दो पद सृजित हैं। तैनाती एक पद पर ही है। डॉ. सुनीता टम्टा, स्वास्थ्य महानिदेशक, उत्तराखंड का कहना है कि निकट भविष्य में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की संयुक्त निदेशक के पद पर तैनाती होनी है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों की अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर पदोन्नति होगी। चिकित्सकों के रिक्त पद भी जल्द भरे जाएंगे।

कुमाऊं युवा प्रेस क्लब और राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संयुक्त बैठक -पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, एकजुटता का ऐलान

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रूद्रपुर।
कुमाऊं क्षेत्र में पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सम्मान को बनाए रखने के उद्देश्य से कुमाऊं युवा प्रेस क्लब और राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के पंजीकृत कार्यालय मीडिया ग्रुप में कल दोपहर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप फुटेला अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों, उत्पीड़न की घटनाओं, प्रशासनिक दबावों और उनके अधिकारों की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत और संगठित मंच तैयार करना रहा। विचार-विमर्श के दौरान दोनों संगठनों ने यह महसूस किया कि वर्तमान समय में पत्रकारों के खिलाफ बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर एकजुटता बेहद आवश्यक है। इसी के तहत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कुमाऊं युवा प्रेस क्लब और राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ भविष्य में हर परिस्थितिकृचाहे वह संघर्ष की हो या सहयोग कीकृएक साथ खड़े रहेंगे। यह भी तय किया गया कि यदि किसी भी पत्रकार के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न, अन्याय या दबाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो दोनों संगठन संयुक्त रूप से उस मामले को मजबूती से उठाएंगे न केवल प्रशासनिक स्तर पर बल्कि कानूनी और सामाजिक स्तर पर भी संघर्ष करते हुए पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान पत्रकारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, प्रेस की स्वतंत्रता, निष्पक्ष पत्रकारिता और संगठनात्मक मजबूती जैसे मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चैथा स्तंभ है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज और शासन दोनों की जिम्मेदारी है। इस महत्वपूर्ण बैठक के बीच एक भावनात्मक और उत्साहपूर्ण क्षण भी देखने को मिला, जब कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार के जन्मदिन के अवसर पर सभी सदस्यों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपस्थित पत्रकारों ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। माहौल में उत्साह और एकता की भावना साफ झलक रही थी। बैठक में कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के संरक्षक श्री कमल श्रीवास्तव, केंद्रीय अध्यक्ष श्री सौरभ गंगवार, केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरबाज सिंह, केंद्रीय महामंत्री हरविंदर सिंह चावला, महानगर संरक्षक जगदीश चंद्र एवं बरजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष भानु चुग, महानगर महामंत्री अभिषेक शर्मा, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यजीत सरकार, महानगर सचिव मनीष ग्रोवर, सिमरप्रीत सिंह के साथ-साथ शेर सिंह राठौड़, गोपी सरकार, निशांत सिंघल राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कें कुमाऊं महामंत्री विनोद कुमार सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे। बैठक का समापन पत्रकार एकता, संगठनात्मक मजबूती और अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे पत्रकारों के हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे और किसी भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएंगे।
 

पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान के एच फ्राईट कैरियर का फीता काटकर उद्घाटन किया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर ।
पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामी और प्रबंध न को नई शुरुआत के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों और ट्रांसपोर्ट सेवाओं का विस्तार इस बात का प्रतीक है कि हमारा शहर आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है। रिंग रोड बाईपास जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर लॉजिस्टिक और माल ढुलाई सेवाओं के शुरू होने से न केवल स्थानीय व्यापारियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर मनोज सुमाल, ललित बिष्ट, ओमपाल सिंह, प्रदीप गंगवार, अखिलेश राघव, कपिल राघव, रजनीकांत तिवारी, पंकज गौर, पवन शर्मा, हेत राम गंगवार, उमेश, रतन, गेंदन लाल, गौरव, अंकित, राम सिंह, पप्पू, हरिराम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। 
 

गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही- -पुलिस ने मोटर साईकिल चोर गिरोह के दो को किया गिरफ्तार किया, पांच मोटरसाईकिल  बरामद

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी की पांच मोटर साईकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 08-04-2026 को वादी  मुकदमा अविश अरोरा पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम बराखेड़ा पो० गदरपुर तह० गदरपुर जिला उधमसिंहनगर की दाखिला तहरीर  स्वयं की मोटर साइकिल हीरो होण्डा सप्लेन्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नं० यूके 06बीबी 3002 को अज्ञात चोर द्वारा स्वयं चोरी कर ले जाने के आधार पर थाना हाजा पर मु0 एफआईआर नंबर 111/2026  धारा 303 (2)बीएनएस बनाम अज्ञात  पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा कोतवाली गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध ध्पुलिस अधीक्षक काशीपुर जनपद उधम सिह नगर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक  गदरपुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए आज  दिनांक 11-04-2026 को ऑपरेशन प्रहार  चैकिंग अभियान  के तहत  दौराने चैकिंग एनएच-74 काशीपुर रोड में सरदारनगर फ्लाई ओवर से आगे श्मशान घाट के पास से दो संदिग्ध मो0सा0 सवार को रोका गया रोकने पर मो0सा0 को और तेजी भगाने लगे संदेह होने पर उपरोक्त मोटर साईकिल सवार को घेर घोटकर पकड़ा गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपने नाम 1- विजय विश्वास पुत्र सुरेन्द्र विश्वास निवासी वार्ड नं0 03 चन्दनगढ थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष  व 2- आनन्द विश्वास पुत्र दुलाल विश्वास निवासी मोतीपुर नं0 02 थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष बताया प्रयुक्त मो0सा0 को चैक किया गया तो उक्त मो0सा0 थाना गदरपुर में पंजीकृत मु0 एफआईआर नंबर. 111/20256  धारा  303 (2) बीएनएस से संबन्धित वादी मुकदमा की चोरी हुई मोटर साइकिल हीरो होण्डा सप्लेन्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नं०  यूके 06बीबी 3002 होना पाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त गण को निशादेही पर चोरी की अन्य 04 मोटर साईकिले सरदार नगर श्मशान घाट वाली रोड से आगे दाहिनी तरफ नाले के किनारे झाडियो से बरामद की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण को’ माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के अभियोग दर्ज है। अभियुक्त गण की आपराधिक इताहिस को देखते हुए अभियोग में संगठित अपराध की धारा 112 बी0एन0एसी0 की बढ़ोत्तरी की गयी है। पकड़ने वाली पुलिस टी में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कानि. कुन्दन सिंह, कानि. उमेश जोशी, कानि. मनोज कुमार शामिल थे।

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड इकाई का गठन किया गया -अध्यक्ष प्रदीप फुटेला ने वरिष्ठ पत्रकारों की कार्यकारिणी बनाई, विनोद कुमार महामंत्री कुमाऊँ,रमेश चंद्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र खुराना उपाध्यक्ष, नारायण परगाई महामंत्री गढ़वाल, निशांत सिंघल कोषाध्

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
प्रदेश में पत्रकारों के हितों और अधिकारों की आवाज को संगठित रूप देने के उद्देश्य से “राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखंड” का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप फुटेला को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। महासंघ की कार्यकारिणी में रमेश चंद्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र खुराना को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार को कुमाऊं मंडल का महामंत्री, नारायण परगाई को गढ़वाल मंडल का महामंत्री तथा निशांत सिंघल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित पत्रकारों ने स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। महासंघ ने राज्य सरकार से मांग की कि प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू किया जाए, ताकि पत्रकारों को निर्भीक और सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का अधिकार मिल सके। इसके साथ ही पत्रकारों के लिए पेंशन राशि में वृद्धि करने की भी मांग उठाई गई, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को सहारा मिल सके। महासंघ ने यह भी प्रस्ताव रखा कि पत्रकारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें। इसके अतिरिक्त पत्रकारों के कार्य को सुगम बनाने के लिए लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल और बाइक खरीदने हेतु बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। बैठक में यह मुद्दा भी सामने आया कि जिन पत्रकारों की मान्यता किसी कारणवश निरस्त कर दी गई है, उनकी पुनः बहाली की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए। महासंघ ने सरकार से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप फुटेला ने अपने संबोधन में कहा कि महासंघ पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाएगा और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही संगठन का विस्तार किया जाएगा, कुमाऊँ तथा गढ़वाल मंडल में जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाएंगे। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखंड पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
 

डीएम के निर्देश के क्रम में एक मुस्लिम नाबालिक बच्ची के निकाह की शिकायत पर चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल विकास की टीम के साथ कार्रवाई की गयी

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में गदरपुर क्षेत्र में एक मुस्लिम नाबालिक बच्ची के निकाह की शिकायत पर चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल विकास की टीम के साथ कार्रवाई की गयी नाबालिक विवाह की शिकायत सही पाए जाने पर बच्ची का रेस्क्यू करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की सुपुर्दगी में देते हुए बाल संप्रेषण गृह रुद्रपुर में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति के समक्ष अग्रिम कार्रवाई हेतु पेश किया गया जहां बच्ची की काउंसलिंग करते हुए  आगे की विधिक कार्रवाई वर्तमान में की गयी। इस कार्रवाई में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन से स्मिता और पूजा और बाल विकास की टीम भी मौजूद रही। बाल कल्याण समिति द्वारा मेडिकल कराये जाने उपरान्त उक्त बच्ची को वन स्टाॅप सेंटर भेज दिया गया।