सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, गदरपुर द्वारा ग्राम कोपा कृपाली कैम्प का आयोजन

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गूलरभोज/गदरपुर।
एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, गदरपुर (उत्तराखंड) द्वारा गसाम कोपा कृपाली के प्राथमिक विद्यालय में Nutrition and Immunity Booster Awareness Camp Nutrition and Immunity Booster Awareness Camp का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 104 लाभार्थी (बच्चे) उपस्थित रहे। कैम्प में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें Hand Washing Awareness एवं प्रतियोगिता, खो-खो खेल प्रतियोगिता, पोषण एवं प्उउनदपजल बढ़ाने के उपाय बताए गए, ठंड से बचाव एवं रोकथाम के उपायों पर भी स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। इसके उपरान्त पुरस्कार वितरण किया गया। पहला पुरस्कार Colour एवं Stationery Box. दूसरा पुरस्कार, Pencil एवं Eraser Box, तीसरा पुरस्कार Colour Box साथ ही सभी बच्चों को सहभागिता हेतु 1-1Biscuit Packet वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता, पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं ठंड से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्र सिंह (मेडिकल ऑफिसर), फार्मासिस्ट मोह. उमर सैफी,  नर्सिंग स्टाफ भावना खोलिया, लैब टेक्नीशियन रवि, पायलट अमन सिंह मौजूद थे।

खबरें

गदरपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्यायें/प्र​​​​​​​स्ताव किये गये

विनोद वार्ता संवाद.सूत्र
गदरपुर।
क्षेत्र पंचायत ;बीडीसीद्ध की तीसरी बैटक ब्लाक प्रमुख एडवोकेट श्रीमती ज्योति ग्रोवर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक की कार्यवाही से पूर्व खंड विकास अधिकारी श्रीमती अतिया परवेज द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही को विभागवार सदन को पढ़कर सुनाया गया।समस्त विभागों द्वारा अपने परिचय देते हुए योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा सम्मानित सदस्यों के प्रस्ताव एवं समस्या को निस्तारण हेतु अभिलेखित किया गया। इसके उपरान्त प्रमुखए क्षेत्र पंचायत गदरपुर के अनुमति से क्षेत्र पंचायत बैठक का शुभारम्भ किया गया। आंकाक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत संम्पूर्णता शपथ सदन को दिलाई गयी। बैठक में मुख्य रूप से विद्युतए सिंचाईए राजस्व एवं जल जीवन मिशन से सम्बन्धित समस्यायें बैठक में रखी गयी। नोडल अधिकारीध्जिला विकास अधिकारीए महोदयए ऊधमसिंह नगर द्वारा सम्बन्धित विभागों को विभिन्न समस्याओंध्प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । क्षेत्र पंचायत सदस्यए ग्राम प्रधान एवं जिला स्तरीय अधिकारियों एवं खण्ड स्तरीय अधिकारीगणों एवं श्री प्रीत ग्रोवरए मा० सांसद प्रतिनिधि एवं सचिव क्षेत्र पंचायत गदरपुर/ खण्ड विकास अधिकारीए गदरपुरए श्रीमती अतिया परवेजए क्षेत्र पंचायत सदस्यगण श्री राजेन्द्र कुमारए क्षेत्र पंचायत सदस्यए नन्दपुरए ज्येष्ठ प्रमुखए श्रीमती कवलजीत कौरए ग्राम पंचायत लखनऊए शबीना सदस्य क्षेत्र पंचायत गदरपुराए कनिष्ट उप प्रमुखए रीमा पाईक रवि कुमार सिंहए सदस्य क्षेत्र पंचायतए सकैनियाए गुरूप्रीत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्यए विजयनगरए मिकलेश क्षेत्र पंचायत सदस्य बरीराईए द्वितीयए श्री बलवीर चन्द्र क्षेत्र पंचायत सदस्य बकैनिया श्रीमती हरवंश कौर क्षेत्र पंचायत सदस्यए रामजीवनपुर श्री नीरज क्षेत्र पंचायत सदस्य खॉनपुर पश्चित आदि उपस्थित थे। प्रधानगण तरन्नुम जहाँए प्रधान ग्राम पंचायत मसीत मौ दानिशए प्रधान ग्राम पंचायत सरोवरनगरए मौ० रिजवानए प्रधान ग्राम पंचायत रामजीवनपुरए सुमित्रा सिकदारए प्रधान ग्राम पंचायत बुरानगरए बब्बी कुमारए प्रधान ग्राम पंचायत जाफरपुरए अफसाना बी प्रधान ग्राम पंचायत महतोषए शिवम् गम्भीरए प्रधान ग्राम पंचायत भैसिया भगवतीए प्रधान ग्राम पंचायत रूपपुर  स्वदेश कुमारए प्रधान ग्राम पंचायत डॉगपुरीए श्रीमती गीता प्रधान ग्राम पंचायत कूल्हाए अधिकारीगण में श्री सुशील मोहन डोभालए जिला विकास अधिकारीए ऊधमसिंह नगर श्री अवन अनिरूद्धए जिला समाज कल्याण अधिकारीए ऊधमसिंह नगरए श्रीमती व्योमा जैनए जिला प्रोवेशन अधिकारीए ऊधमसिंह नगर तहसीलदारए गदरपुरए श्री समसाद मोहम्मद खॉनए सहायक अभियन्ता ;ग्रा०नि०वि०द्ध ऊधमसिंहनगरए जिला कार्यक्रम अधिकारीए ऊधमसिंह नगरए श्री मनोज डसीलाए कनिष्ट अभियन्ताए पेयजल निगमए रूद्रपुरए बाल विकास परियोजना अधिकारीए गदरपुरए रवि राज सिंहए लघु सिंचाई विभागए रूद्रपुर आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। मा० प्रमुखए क्षेत्र पंचायत गदरपुर श्रीमती ज्योति ग्रोवर द्वारा सदन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की गयी ।
पहली बार बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के आईकार्ड बनाये गयेए बिना कार्ड वाले नहीं बैठ पायेंगे बैठक में
गदरपुर। ब्लाक प्रमुख एवं एडवोकेट ज्योति ग्रोवर ने वर्षो पूर्व परम्परा को तोड़ते हुए बीडीसी एवं ग्राम प्रधानों के आई डी कार्ड बनाये गये और उन्हें वितरित किया गया। जिससे बीडीसी बैठक में पहनकर आयेंगे और बिना आईडीकार्ड के बैठक में उनके पति अब बैठ नहीं सकंेगे। यहां बता दें कि पूर्व मंे अब तक की बैठकों में पत्नी के स्थान पर उनके पति बैठक में बैठते थे और कई बार उन्हें चेतावनी देकर बैठक से भी बाहर किया जाता रहा था। लेकिन इस बार ब्लाक प्रमुख ने इस परम्परा को खत्म कर एक नहीं पहल की है। 

एस0 एस0 पब्लिक स्कूल, गदरपुर  के छात्र को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
एस0 एस0 पब्लिक स्कूल, गदरपुर के दसवीं कक्षा के छात्र नवनीत सिंह बिधूड़ी पुत्र श्री मगन सिंह ने हिंदी विकास संस्थान द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में विद्यालय की ओर से प्रतिभाग करके बाल श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त किया तथा स्वर्ण पदक प्राप्त करके विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया। दिल्ली के तीन मूर्ति भवन प्रधानमंत्री संग्रहालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान समारोह में नवनीत सिंह बिधूड़ी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह विद्यालय द्वारा हिंदी के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों के सर्वांगीण विकास को दर्शाता है। इसी क्रम में विद्यालय से और बच्चों द्वारा भी चार स्वर्ण पदक, दो रजत पदक एवं दो कास्य पदक भी प्राप्त किए गए। विद्यालय के अध्यक्ष श्री डी0पी0 सिंह द्वारा इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी गई व छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई और इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने छात्रों को आशीर्वाद एवं बधाई दी प्रधानाचार्य ने विद्यालय की हिंदी विषय की शिक्षिका श्रीमती काजल अरोरा को बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए एवं छात्रों को इस स्तर पर पहुंचाने के लिए बधाई दी और भविष्य में समस्त बच्चों को इस तरह हिंदी के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया।
 

अटल पेंशन योजना-सामुदायिक सम्पर्क एवं समीक्षा बैठक कार्यक्रम का सफल आयोजन 

रुद्रपुर (सू.वि.)। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तराखण्ड एवं जिला अग्रणी बैंक, उधम सिंह नगर द्वारा 02 फरवरी 2026 को “अटल पेंशन योजना-सामुदायिक सम्पर्क एवं समीक्षा बैठक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA), भारत सरकार के दिशानिर्देशों के क्रम में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तराखण्ड एवं जिला अग्रणी बैंक, उधम सिंह नगर द्वारा 02 फरवरी 2026 सोमवार को रामपुर रोड, स्थित होटल रुद्रपुर में अटल पेंशन योजना के अंतर्गत सामुदायिक सम्पर्क एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य खाताधारकों एवं असंगठित क्षेत्र के अधिकाधिक लोगों को पेंशन से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान मुख्य भाषण सुश्री ममता शंकर, पूर्णकालिन सदस्य (अर्थशास्त्र) एवं विशेष संबोधन  श्री के. आर. दौलथ अली खान, महाप्रबंधक, PFRDA द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी श्री सुशील मोहन डोभाल, जिला विकास अधिकारी, उधम सिंह नगर, श्री राजीव रंजन, डीजीएम (एसबीआई), श्री दीपक ममगाईं, सहायक महा प्रबन्धक ( ऐसएलबीसी, देहरादून ), श्री संतोष कुमार पाण्डेय, उप क्षेत्रीय प्रबन्धक (बैंक ऑफ बड़ौदा) उपस्थित रहे। अटल पेंशन योजना (।च्ल्) पर प्रस्तुति देते हुए निशांत आनंद, प्रबन्धक (APY) ने कुछ वीडियो के माध्यम से जन समुदाय को APY सम्बंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम में सभी हितधारकों ने ।च्ल् नामांकन को बढ़ाने के लिए सुनियोजित नीति बनाने के लिए विमर्श किया गया तथा वंचित वर्ग व असंगढ़ित क्षेत्र के लोगों को समावेश करने की प्रक्रिया को बल देने पर सहमति व्यक्त की गयी। लगभग 100 लोगो ने बढ़- चढ़कर उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साथ ही कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनीताल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, आइडीबीआइ बैंक तथा इंडियन ओवरसीज बैंक को APY नामांकन में उत्कृष्ट भूमिका निभाते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पूर्ति के लिएPFRDA द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बैंक मुख्यतः बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई,  पीएनबी व अन्य बैंकों के जिला समन्वयक व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस व्यापक कार्यक्रम का समापन अग्रणी जिला प्रबन्धक महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रस्तुत बजट देश के विकास की बात तो करता है, लेकिन आम जनमानस की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा नहीं उतरता: गणेश उपाध्याय

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
प्रस्तुत बजट देश के विकास की बात तो करता है, लेकिन आम जनमानस की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा नहीं उतरता। जनता को उम्मीद थी कि इस बार बजट उनके रोजमर्रा के संघर्ष को कम करेगा कृ महंगाई से राहत देगा, आय बढ़ाएगा और टैक्स का बोझ घटाएगा। परंतु ऐसा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता। सबसे बड़ी कमी यह है कि मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को आयकर में कोई बड़ी राहत नहीं मिली। आज का आम आदमी महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और घर के खर्चों से पहले ही दबा हुआ है। ऐसे समय में टैक्स राहत जरूरी थी। दूसरी बात-बेरोजगारी देश की बड़ी समस्या है। बजट में रोजगार बढ़ाने की बातें तो हैं, पर तुरंत असर डालने वाली ठोस योजना का अभाव दिखता है। युवा वर्ग को उम्मीद थी कि उनके भविष्य के लिए मजबूत कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीण भारत की बात करें तो किसानों और मजदूरों की आय बढ़ाने के लिए और साहसी निर्णय की जरूरत थी। गाँव मजबूत होंगे तभी देश मजबूत होगा। यह प्रतिक्रिया डा गणेश उपाध्याय प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने कहीं और दीर्घकालीन योजनाएँ अच्छी हो सकती हैं, लेकिन आम जनता को तत्काल राहत भी उतनी ही आवश्यक है। विकास का असली अर्थ तभी है जब हर नागरिक अपने जीवन में सुधार महसूस करें।
 

बजट 2026 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला - अजय भट्ट

नैनीताल (सू.वि.)। उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और कर्तव्यनिष्ठ बजट बताया है। श्री भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कर्तव्य भवन की भावना से प्रेरित और कर्तव्य पथ पर चलने के संकल्प को साकार करता यह बजट 2026 सरकार की स्पष्ट, दृढ़ और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को हार्दिक बधाई देते हुए इसे Policy Sustainability और सुशासन की निरंतरता का सशक्त प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को साकार करने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के दौर में भी भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को रेखांकित करता है। 7 प्रतिशत से अधिक विकास दर, महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण और विकसित भारत 2047 की दिशा में उठाए गए ठोस कदम इसकी स्पष्ट झलक हैं। श्री भट्ट ने बजट को ल्वनजी क्तपअमद ठनकहमज बताते हुए कहा कि टपोपज ठींतंज ल्वनदह स्मंकमते क्पंसवहनम 2026 जैसे मंचों के माध्यम से युवाओं के नवाचारी विचारों को बजट प्रावधानों में शामिल कर नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण का सहभागी बनाया गया है। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स, सेमीकंडक्टर, केमिकल, कंटेनर्स एवं स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन दिया गया है। इसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए रुपये 40,000 करोड़ तथा बायोफार्मा उद्योग के लिए रुपये 10,000 करोड़ का प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से खादी और ग्रामीण शिल्प को वैश्विक पहचान मिलेगी। पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्रों का विकास, 20 नए इनलैंड वॉटरवेज, पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, सड़क परिवहन और रक्षा क्षेत्र में बढ़ा निवेश भारत की समग्र प्रगति को गति देगा। अंत में श्री भट्ट ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। इसके लिए उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया।

बजट के बाद शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 2300 अंक गिराय कैंसर की 17 दवाएं होंगी सस्ती

देहली (ऐजेन्सी)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश किया है। लोकसभा में उनका बजट भाषण कुल 85 मिनट रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल से लेकर आयकर टैक्स के लिए कई एलान किए हैं। वित्त मंत्री का संबोधन खत्म, लोकसभा की कार्यवाही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का संबोधन खत्म हो गया। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही आज के लिए स्थगित हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सार्वजनिक पूंजीगत व्यय वर्ष 2014-15में रुपये 2 लाख करोड़ से बढ़कर 2025-26 में रुपये 11.2 लाख करोड़ के आवंटन तक पहुंच गया है। वर्ष 2026-27 में इस गति को बनाए रखने के लिए मैं इसे बढ़ाकर रुपये 12.2 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव रखती हूं। अवसंरचना विकास और निर्माण चरण के दौरान जोखिमों को लेकर निजी डेवलपर्स का विश्वास मजबूत करने के लिए, मैं एक इन्फ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड स्थापित करने का प्रस्ताव रखती हूं, जो ऋणदाताओं को आंशिक क्रेडिट गारंटी प्रदान करेगा। वहीं 2026-27 में ऋण-से-जीडीपी औसत, जीडीपी का 55.6ः रहने का अनुमान है। यह पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में 56.1ः था। जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रहेगा राजकोषीय घाटा, बजट 2026-27 का अनुमान। यह वित्त वर्ष 2025-26 में 4.4ः था 2026-27 में 36.5 लाख करोड़ गैर-ऋण प्राप्तियों का बजट में अनुमान है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि किसानों-पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए बजट में क्या-क्या योजनाएं हैं। छोटे और सीमांत किसानों की आय में इजाफा लाने पर जोर। तमाम मौकों के जरिए दिव्यांगों के सशक्तीकरण पर फोकस। मत्स्य पालन के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास किया जाएगा। तटीय क्षेत्रों में फिशरीज वैल्यू चेन मजबूत की जाएंगी। स्टार्टअप और महिलाओं की अगुवाई वाले समूह बाजार से जुड़ेंगे। पशुपालन क्षेत्र के लिए लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम शुरू होंगे।  पुशधन उद्यमों का संवर्धन और आधुनिकीकरण होगा। पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा। तटीय इलाकों में नारियल, चंदन, काजू जैसी फसलों को सहायता दी जाएगी। नारियल उत्पादन में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए नारियल संवर्धन योजना लाई जाएगी।  भारतीय काजू और कोको के लिए समर्पित कार्यक्रम लाए जाएंगे। इन्हें वैश्विक ब्रांड बनाने का काम किया जाएगा।  भारतीय चंदन लकड़ी की गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए राज्यों से सहयोग किया जाएगा। अखरोट, बादाम की पैदावार बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम शुरू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान खेल क्षेत्र के लिए कई एलान किए हैं। उन्होंने बताया कि अगले दशक में खेलों में बदलाव के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू होगा। इसके साथ ही खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के अलावा खेल तकनीक को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इसके अलावा प्रशिक्षण और खेल इन्फ्रा को विकसित करने पर जोर रहेगा।लोकसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि युवाओं की क्षमता बढ़ाने पर क्या-क्या एलान किए गए हैं। इसके तहत युवा भारत के लिए सेवा क्षेत्र पर जोर बढ़ाया जाएगा। शिक्षा से रोजगार और उद्यम पर बनेगी उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति। 2047 तक 10 फीसदी की वैश्विक हिस्सेदारी के साथ सेवा क्षेत्र में देश को अग्रणी बनाया जाएगा। यह समिति विकास, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं पर जोर देगी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के लिए कुशल पेशेवरों को तैयार करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान बैंकिंग सेक्टर के लिए कई एलान किए। उन्होंने कहा- बैंकिंग क्षेत्र में सुधार-आधारित विकास जारी रहेगा। इसके साथ ही विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च-स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं इसमें विद्युत वित्त निगम और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी हैं। उन्होंने कहा विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमावली की व्यापक समीक्षा होगी। इसके साथ ही कॉरपोरेट बॉन्ड क्षेत्र में निधियों और डेरिवेटिव्स के लिए अवसरों पर जोर दिया जाएगा और कॉरपोरेट बॉन्ड्स पर पूर्ण रिटर्न स्वैप शुरू करने का प्रस्ताव है। वित्त मंत्री ने कहा- बड़े शहरों में ज्यादा मूल्य के म्यूनिसिपल बॉन्ड के बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। वहीं 1000 करोड़ से अधिक के एकल बॉन्ड के लिए 100 करोड़ के प्रोत्साहन का प्रस्ताव भी बजट में रखा गया है। इसके साथ ही छोटे-मध्यम कस्बों के लिए 200 करोड़ रुपये तक के बॉन्ड वाली अमृत योजना जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पीआरओआई के लिए व्यापार की सुगमता बढ़ाई जाएगी और व्यक्तिगत पीआरओआई के लिए निवेश सीमा पांच से बढ़ाकर 10 फीसदी की जाएगी। व्यक्तिगत पीआरओआई के लिए समग्र निवेश सीमा 10 फीसदी से बढ़ाकर 24 फीसदी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान बताया कि ग्रामीण महिलाओं की अगुआई वाले उद्यमों के लिए स्व-सहायता उद्यम यानी शी-मार्ट्स की शुरुआत होगी। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए क्या योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा- पिछले दशक में सरकार ने इन्फ्रा निवेश पर काफी ध्यान दिया। वहीं पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इन्फ्रा और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर जारी रहेगा। इसके लिए- 2026-27 में पूंजीगत खर्च को 12.2 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव। आंशिक लोन गारंटी के लिए इन्फ्रा जोखिम गारंटी निधि स्थापित होगी।  समर्पित आरईआईटी से रियल एस्टेट परिसंपत्तियों की रिसाइक्लिंग में तेजी का प्रस्ताव।  कार्गो के पर्यावरण अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव लाए जाएंगे।  पूर्व में डानकूनी से पश्चिम में सूरत तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनेगा।  वित्त मंत्री ने अपने भाषण में बताया कि बजट में पर्यटन, वर्ल्ड ट्रैकिंग एंड हाइकिंग और खेल के लिए क्या-क्या योजनाएं हैं। इसके तहत-20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड्स के कौशल बढ़ाने की योजना शुरू होगी। नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित होगी। वर्ल्ड ट्रैकिंग एंड हाइकिंगरू हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर, अराक्कू घाटी में माउंटेन ट्रेल्स बनेंगे। ओडिशा, कर्नाटक, केरल में टर्टल ट्रेल्स बनेंगे। धोलावीरा जैसे 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा। अगले 10 वर्ष में इसके तहत काम किया जाएगा। इसके तहत प्रशिक्षण केंद्र बनाएंगे। व्यवस्थित तरीके से कोच और सपोर्ट स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रतियोगिताएं और लीग होंगी। खेल ढांचे को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए क्या घोषणाएं की गई। इसमें- शिक्षा से रोजगार और उद्यम पर फोकस किया जाएगा। विकसित भारत का कोर ड्राइवर सेवा क्षेत्र रहेगा। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी, जो ।प् समेत प्रौद्योगिकियों से पड़ने वाले असर का आकलन करेगी। दक्षता आधारित रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य पेशेवर बनाने वाले संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा। रेडियोलॉजी, एनेस्थीशिया जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। अगले पांच वर्ष में एक लाख ।भ्च् जोड़े जाएंगे। 1.5 लाख केयर गिवर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे। इसमें निजी क्षेत्र की सहभागिता रहेगी। हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स बनेंगे। इनमें आयुष केंद्र होंगे। डायग्नोस्टिक, पोस्टर केयर और रीहैब के केंद्र रहेंगे। इससे स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दुनियाभर में सम्मान हासिल कर चुकी प्राचीन योग पद्धति और आयुर्वेद पर जोर दिया जाएगा। तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान बनाए जाएंगे। ऑरेंज इकोनॉमीरू गेमिंग, कॉमिक जैसे सेक्टर में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत है। ।टळब् कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित होंगी। पूर्वी भारत में नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना होगी। शिक्षारू पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप की बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों के पास स्थापना होगी। हर जिले में एक महिला छात्रावास बनेगा।
 

डीएम के निर्देश पर चार जाति प्रमाण पत्रों की जांच की गयी -जिला स्क्रूटनी इस समिति के माध्यम से निरस्त किये जाने हेतु जिलाधिकारी को प्रेषित किए गए हैं

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील में स्थायी जाति की जाँच की गयी। जिसमें चार जाति प्रमाण पत्र जाँच में कूट रचित कर साक्ष्य लगाए जाने के तथ्य संज्ञान में आने पर 1-कुमारी सोनम आल्वी उत्तरी मोहम्मद हनीफ निवासी लंगड़ा भोज बारीराई तहसील गदरपुर, 2-श्री साहिल पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी लंगड़ा भोज वरीराई तहसील गदरपुर, 3-कुमारी शमा पुत्री हनीफ निवासी लंगड़ाभोज वरीराई तहसील गदरपुर, 4-समीर पुत्र हनीफ निवासी लंगड़ाभोज वरीराई तहसील गदरपुर के प्रमाण पत्रो में संयुक्त जाँच की गई। संयुक्त जाँच कर जाँच आख्या दिनांक 30-1-2026 को जिला स्क्रूटनी इस समिति के माध्यम से निरस्त किये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किए गए हैं।