गदरपुर में निकाली गयी विशाल भव्य तिरंगा यात्रा -भव्य तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में भाग लिया, नगर भारत माता की जय, वंदे मात्रम् से गूंज उठा
(आकाश कोचर)
गदरपुर। गदरपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू एवं भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कम्बोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हुआ। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके आगमन से तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों एवं राष्ट्रभक्तों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गुम्बर, राजेश गुम्बर, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलरभोज सतीश चुघ, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, अभिषेक गुम्बर, कपिल गंडा, सभासद रमन छाबड़ा, सचिन गुप्ता, अश्वनी कुमार, परमजीत सिंह, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, धीरज, संतोष श्रीवास्तव, आकाश कोचर, कुणाल रस्तोगी, विशाल, मनीष गुम्बर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए गदरपुर की समस्त देवतुल्य जनता, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। गदरपुर में उमड़ा यह जनसैलाब राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए हमें सदैव राष्ट्रहित एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।


















