सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से अमृता राय ने संवारा अपना भविष्य, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऐसे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है, जो अपने हुनर और मेहनत के बल पर स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर रोजगार के नए अवसर सृजित करना चाहते हैं। इसी का एक प्रेरणादायक उदाहरण रुद्रपुर विकासखंड के ट्रांजिट कैम्प निवासी अमृता राय हैं, जिन्होंने अपने कौशल, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता की नई राह बनाई है। अमृता राय ने इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी करने के बाद देहरादून से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने फैशन और वस्त्रों से जुड़े कार्यों की बारीकियों को समझा तथा अपने हुनर को निखारा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अमृता ने नौकरी तक सीमित रहने के बजाय अपने गृह क्षेत्र लौटकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। उनका उद्देश्य अपने कौशल को आजीविका का साधन बनाने के साथ-साथ परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करना भी था। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए अमृता ने जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें योजना की प्रक्रिया, ऋण संबंधी औपचारिकताओं और आवेदन से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों के सहयोग से उन्होंने आवेदन प्रक्रिया पूरी की और योजना के अंतर्गत 4 लाख का ऋण प्राप्त किया, जिसमें 60 हजार की सब्सिडी भी मिली। इस आर्थिक सहायता ने उनके व्यवसाय शुरू करने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राप्त ऋण और अपनी मेहनत के बल पर अमृता राय ने अपने श्राय वस्त्रालय’ की शुरुआत की। शुरुआत में अपने व्यवसाय को स्थापित करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण के साथ काम किया। धीरे-धीरे उनके प्रयासों को सफलता मिलने लगी और आज उनका वस्त्रालय अच्छी आय का माध्यम बन चुका है। अमृता वर्तमान में अपने व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 50 हजार तक की आय अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी मिला है। अमृता की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने व्यवसाय के माध्यम से चार अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान किया है। इस प्रकार उनका उद्यम परिवार की आर्थिक उन्नति के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी योगदान दे रहा है। उनका सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने कौशल और प्रतिभा के बावजूद आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण स्वरोजगार शुरू करने में कठिनाई महसूस करते हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से अमृता राय को मिली आर्थिक सहायता और विभागीय मार्गदर्शन ने उनके सपनों को नई दिशा दी। यह उदाहरण दर्शाता है कि उचित मार्गदर्शन, वित्तीय सहयोग और स्वयं कुछ करने का संकल्प मिलकर सफलता की राह प्रशस्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में संचालित योजनाएं युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने का माध्यम बन रही हैं।
 
खबरें

बाल अधिकारों एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

सितारगंज (सू.वि.)। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को एस.एम. पब्लिक स्कूल, सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर में बाल अधिकारों एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक चांदनी रावत एवं केस वर्कर निकिता राणा ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट तथा गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और नशे के कारण जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी संकट या असुरक्षित परिस्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों की मदद ली जा सकती है। विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिसके माध्यम से बाल यौन शोषण के प्रति जागरूक रहने और अपनी सुरक्षा के उपायों को समझने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि असुरक्षित परिवेश में रह रहे अथवा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर देकर उनकी सहायता सुनिश्चित करने में सहयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित, सतर्क एवं सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनेन्द्र सिंह गोलाटी, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 
गदरपुर में हाईटेक शौचालय निर्माण कार्य का पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण -निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
शहर में विकास कार्यों को गति देने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गदरपुर की मेन मार्केट स्थित पार्किंग में निर्माणाधीन हाईटेक शौचालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। शहर में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्री कैलाश सिंह पटवाल, जेई श्री सोहन लाल, वार्ड नंबर तीन के सभासद श्री सचिन गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष गुप्ता, पूर्व सभासद श्री सतीश मिड्ढा, समाजसेवी श्री सोनू भारद्वाज तथा पालिका कर्मचारी श्री विजेंद्र कुमार एवं श्री मुकेश कुमार उपस्थित रहे। शहर के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वच्छ, सुंदर और विकसित गदरपुर के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
 
गदरपुर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने किया ‘काव्या कलेक्शन’ का शुभारंभ

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
पुरानी मंडी मोड़, गदरपुर स्थित नवनिर्मित प्रतिष्ठान ‘काव्या कलेक्शन’ का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गदरपुर के पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने प्रतिष्ठान की संचालिका श्रीमती ज्योति तागरा एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने माँ भगवती से प्रार्थना करते हुए प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति, समृद्धि और सफलता की कामना की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नए प्रतिष्ठानों का शुभारंभ शहर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय बाजार की रौनक बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारियों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करना शहर के आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है। नए प्रतिष्ठानों से व्यापारिक माहौल मजबूत होता है और स्थानीय स्तर पर विकास के नए अवसर भी पैदा होते हैं। शुभारंभ के इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी श्रीमती ज्योति तागरा एवं उनके परिवार को ‘काव्या कलेक्शन’ की शुरुआत पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।
 
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू, भाजपा प्रदेश मंत्री और समाजसेवी ने किया विकास कार्य का शुभारंभ -वार्ड नंबर 8 की ब्लॉक कॉलोनी में 14.39 रुपये लाख की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क, नाली निर्माण से मिलेगी जलभराव से राहत

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद गदरपुर के वार्ड नंबर 08 स्थित ब्लॉक कॉलोनी में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा एवं समाजसेवी वीना मदान ने संयुक्त रूप से हजरत अंसारी के मकान से जैकी यादव के मकान तक होने वाले निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस निर्माण कार्य की कुल लंबाई 75 मीटर तथा चैड़ाई 9.40 मीटर है। इस पर लगभग 14.39 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने से स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली एवं स्वच्छता व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों को जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक वार्ड के लोगों को विकास का लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व गन्ना समिति अध्यक्ष राजेश गुम्बर, वार्ड नंबर 8 के सभासद प्रतिनिधि मोमिन, पूर्व सभासद सतीश मिड्ढा, रामबाबू, रोबिन चरण, सुरेश ढींगरा, सोनू, सुखा सिंह, बिल्लन चैधरी, शिवानी, तन्नू, संध्या सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
 
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से अमृता राय ने संवारा अपना भविष्य, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

रुद्रपुर (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऐसे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है, जो अपने हुनर और मेहनत के बल पर स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर रोजगार के नए अवसर सृजित करना चाहते हैं। इसी का एक प्रेरणादायक उदाहरण रुद्रपुर विकासखंड के ट्रांजिट कैम्प निवासी अमृता राय हैं, जिन्होंने अपने कौशल, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता की नई राह बनाई है। अमृता राय ने इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी करने के बाद देहरादून से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने फैशन और वस्त्रों से जुड़े कार्यों की बारीकियों को समझा तथा अपने हुनर को निखारा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अमृता ने नौकरी तक सीमित रहने के बजाय अपने गृह क्षेत्र लौटकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। उनका उद्देश्य अपने कौशल को आजीविका का साधन बनाने के साथ-साथ परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करना भी था। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए अमृता ने जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें योजना की प्रक्रिया, ऋण संबंधी औपचारिकताओं और आवेदन से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों के सहयोग से उन्होंने आवेदन प्रक्रिया पूरी की और योजना के अंतर्गत 4 लाख का ऋण प्राप्त किया, जिसमें 60 हजार की सब्सिडी भी मिली। इस आर्थिक सहायता ने उनके व्यवसाय शुरू करने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राप्त ऋण और अपनी मेहनत के बल पर अमृता राय ने अपने श्राय वस्त्रालय’ की शुरुआत की। शुरुआत में अपने व्यवसाय को स्थापित करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण के साथ काम किया। धीरे-धीरे उनके प्रयासों को सफलता मिलने लगी और आज उनका वस्त्रालय अच्छी आय का माध्यम बन चुका है। अमृता वर्तमान में अपने व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 50 हजार तक की आय अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी मिला है। अमृता की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने व्यवसाय के माध्यम से चार अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान किया है। इस प्रकार उनका उद्यम परिवार की आर्थिक उन्नति के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी योगदान दे रहा है। उनका सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने कौशल और प्रतिभा के बावजूद आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण स्वरोजगार शुरू करने में कठिनाई महसूस करते हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से अमृता राय को मिली आर्थिक सहायता और विभागीय मार्गदर्शन ने उनके सपनों को नई दिशा दी। यह उदाहरण दर्शाता है कि उचित मार्गदर्शन, वित्तीय सहयोग और स्वयं कुछ करने का संकल्प मिलकर सफलता की राह प्रशस्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में संचालित योजनाएं युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने का माध्यम बन रही हैं।
 
श्री रामलीला अनाज मंडी का पांचवा दिन -प्रभु श्रीराम जी का न्यौन्द्रा, कैकई कोप भवन की लीला -कैकई ने राम को दिया 14 वर्ष का बनवास, भरत को राजतिलक, लीला देखने लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाव

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71 वें श्रीरामलीला के पांचवे दिन सोमवार को कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा के नेतृत्व में सायं 4 बजे नगर में श्री राम की बारात धूमधाम के साथ बारात निकाली गयी। रात्रि आठ बजे  श्री राम नाट्य कला परिषद के निर्देशक सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा सर्व प्रथम श्री गणेश अराधना, विष्णु भगवान की आरती आदि प्रार्थनायें की गयी। इसके उपरान्त कमेटी द्वारा प्रभु श्रीराम जी का न्यौन्द्रा लिया गया। इसके उपरान्त नाट्य कला परिषद के स्थानीय कलाकारों द्वारा कैकई कोप भवन का दृश्य प्रस्तुत किया गयां जिसमें मन्थरा कैकई के पास पहुंचती है और उसे भड़काते हुए कहती है कि राम को राजतिलक होने वाला है जिससे राम की ही जय-जय हो। मन्थरा कैकई को पुत्र श्रीराम को राजतिलक न हो भरत को राजतिलक हो के लिए काफी भड़काते हुए कई यतन बताती है। इस पर कैकई भी मन्थरा के कहने पर आ जाती है और अपने कक्ष के सामान को तितर-वितर कर मायूस हो कर जमीन पर लेट जाती। जब महारात दशरथ कैकई के कक्ष मे पहुंचते है कक्ष की स्थिति देखकर हैरान हो जाते है और महारानी कैकई से इसका कारण पूछते है। महाराज दशरथ एवं कैकई में काफी संवाद होता है और अन्त में कैकई महाराजा दशरथ से कहती है कि आपने कभी दो बरदान देने का कहा था इस पर महाराजा दशरथ कहते है कि कैकई दो नहीं जितने भी बरदान मांगना चाहती है मांग ले। कैकई ने कहा कि मैं केवल दो बरदान मांगती हूं पहले आप अपने पुत्र श्री राम की कसम लो इस पर महाराज दशरथ थोड़े कोध्रित होते है। कैकई ने महाराज दशरथ से पहले वरदान में अपने पुत्र भरत को राजतिलक और दूसरा श्रीराम को 14 वर्ष का बनवास। इस बरदान को सुनकर महाराज दशरथ काफी निराश होते है और रानी कैकई को कहते है इस बरदान को मत मांगो लेकिन कैकई अपने बरदानों पर अटल रहती हैं। महाराजा दशरथ मूर्छित होकर जमीन पर गिर जाते है। इस मंचन के दौरान कलाकारों के संवादों को सुनकर व देखकर दर्शक काफी भावुक नजर आये और लीला को शांत भाव देखते रहे। दशरथ की भूमिका अशोक सुधा ने निभाते हुए दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मंथरा की भूमिका गुलशन शर्मा, कैकई की भूमिका में करण कालड़ा ने भी अपने संवादों में दर्शकों को भाव विभोर किया। श्रीराम की भूमिका में रोहित पोपली, लक्ष्मण की भूमिका में कशिश खुराना एवं सीता की भूमिका में सागर कालड़ा ने भी अपने संवादों में दर्शका का समां बांधा। श्री रामलीला मंचन में कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत डाबर अजय खेड़ा, विजय सुखीजा, अशोक पोपली,, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, सचिव में धीरज इश्पुजानी, प्रवीन गगनेजा, डाॅ. गणपति विश्वास, अनिल बत्रा, सक्षम ग्रोवर, श्याम सुन्दर कालड़ा, ़ऋषि मुनि भुसरी, कपिल छाबड़ा, उप कोषाध्यक्ष अनमोल भुड्डी, पारस धवन, अंकुर चावला, अनमोल बजाज, आॅडीटर कृष्ण लाल बत्रा, के अतिरिक्त रविन्द्र बजाज, विजय छाबड़ा, राजकुमार भुड्डी, अशोक भुड्डी, विनोद भुसरी, हरिचन्द्र छाबड़ा, अशोक हुड़िया सहित काफी संख्या में श्रीराम भक्तगण मौजूद थे। मंच संचालन सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल, आदिल्य सुखीजा द्वारा संयुक्त रुप से किया। 

केवट की भूमिका में 14 वर्षों से दर्शकों को भाव-विभोर कर रहे राकेश भुड्डी -श्री शिव मंदिर रामलीला में आज रात आठ बजे होगा नैया पार का मार्मिक मंचन

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश भुड्डी राजनीति के साथ-साथ अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। सफल मंच संचालक के रूप में पहचान बनाने वाले भुड्डी श्री शिव मंदिर रामलीला में केवट की भूमिका को लगातार 14 वर्षों से निभाते आ रहे हैं। उनका अभिनय इतना मार्मिक और भावपूर्ण होता है कि दर्शक भाव-विभोर हो जाते हैं और कई लोगों की आंखें नम हो उठती हैं। रामलीला के नैया पार प्रसंग में भुड्डी अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाते हैं। उनके भावपूर्ण संवाद और अभिनय की चर्चा दूर-दूर तक होती है। उनकी प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। इस दृश्य में श्रीराम की भूमिका में शुभम गगनेजा, लक्ष्मण की भूमिका में शिव तिवारी तथा माता सीता की भूमिका में वंश गुप्ता नजर आएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ कलाकार मुकेश चावला और मुकेश भगत भी मंचन में अपनी भूमिका निभाएंगे। श्री शिव मंदिर प्रांगण में आज रात्रि आठ बजे नैया पार प्रसंग का मंचन किया जाएगा।
 
Most Viewed