सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

स्वतंत्रता दिवस को भव्यता व हर्षोलास से मनाने को लेकर कार्यक्रमो की रूपरेखा तय करने हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Share on:

रूद्रपुर (सू0वि0)। स्वतंत्रता दिवस को भव्यता व हर्षोलास से मनाने को लेकर कार्यक्रमो की रूपरेखा तय करने हेतु अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कलेक्टेªट में जिलाधिकारी द्वारा प्रातः 9.30 बजे व पुलिस लाईन में प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनो को सम्मानित किया जायेगा व उत्कृष्ट कार्यक्रम करने वालो को सम्मान के साथ ही पौधारोपण भी किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी कार्यालय कार्यालय भवनो को 14 व 15 अगस्त की सांय को प्रकाशमान किया जायेगा। कार्यालय परिसर एवं स्थानों में स्वच्छता अभियान व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगें। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में भाषण, पेंटिंग, गोष्ठी निबंध लेखन, गायन प्रतियोगिता, श्लोगन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं त्याग के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख चैराहों पर देशभक्ति के गीतों का प्रसारण करने व जिला क्रीड़ा अधिकारी को क्राॅस कन्ट्री रेस मेें अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने निर्देश दिये। उन्होंने शासकीय एवं ऐतिहासिक भवनों को प्रकाशमान किए जाने के भी निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिए। उन्होंने नगर निगम एवं समस्त नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, पार्क आदि की साफ-सफाई एवं महापुरूषों के प्रतिमाओं को रंग-रोगन करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा, तिरंगा संगीत, देश भक्ति गीत, तिरंगा प्रतिज्ञा, स्वस्च्छता कार्यक्रम, एक पेड़ माॅ के नाम पौधा रोपण कार्यक्रम करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी कार्यक्रमों की हर घर तिरंगा वेबसाईड पर फोटो, वीडियों क्लीप व सेल्फी अपलोड करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों व आम जन की भागीदारी सुनिश्चित की जाये।बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुनील जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे व वर्चुअल के माध्यम से सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व निकाय अधिकारी जुड़े थे। 

खबरें

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन   एम्स किच्छा का स्थलीय निरीक्षण। -आगामी 10 सितम्बर तक ग्राउण्ड व फस्ट फ्लोर कार्य पूर्ण कर हस्तगत करने के दिये निर्देश, एम्स में शीघ्र होगी ओपीडी प्रारम्भः  जिलाधिकारी

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

किच्छा (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को किच्छा में 351 करोड़ की लागत से 280 बेड का निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी 10 सितम्बर तक एम्स के भूतल व प्रथम तल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधीक्षण अभियन्ता सीपीडब्लूडी व महाप्रबंधक एनसी  सी को दिये। उन्होने कहा चिकित्सालय भवनों का कार्य कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता व शीघ्रता से करें ताकि शीघ्र ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें। अधीक्षण अभियंता सीपीडब्लूडी उत्पल त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय के भूतल व प्रथम तल का कार्य 10 सितम्बर तक पूर्ण कर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो आवासीय भवनों का कार्य पूर्ण कर हस्तगत कर दिए हैं शेष आवासीय भवनों का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। चिकित्सालय की सड़कों का भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है, तथा प्लांटेशन का कार्य कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एम्स में 250 बेड, 10 ओटी, 30 आईसीयू बेड, डायग्नोसेस एंड लेब, कार्डियोलोजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलोजी, न्यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, आर्थो, जनरल मेडिसिन, पेडियाट्रिक, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में सराय व शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी बनाए जायेंगे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को एम्स के हाईवे साइड तीन एप्रोच गेट है साइड नाला निर्माण कर एप्रोच पुलिया भी एक माह में बनाने के निर्देश दिए।    जिलाधिकारी ने एम्स के अधिकारियों को मेडिकल उपकरणों की खरीददारी कर समय से स्थापित करने व मेडिकल स्टॉफ  रिक्रूमेंट भी कराने के निर्देश दिए ।  निरीक्षण के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के के अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे, अधीक्षण अभियंता/परियोजना निदेशक सीपीडब्लूडी उत्पल त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता सिंचाई बी एस डांगी, लो नि वि गजेंद्र सिंह, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी,एनसीसी के  महाप्रबंधक शंकर बालू, हरिशंकर आदि मौजूद थे।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुलरभोज, गदरपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सिंचाई विभाग के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

गदरपुर (सू.वि.) । अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की सचिव श्रीमती ममता पंत के निर्देशन में गुलरभोज, गदरपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सिंचाई विभाग के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत सिंचाई विभाग के सहयोग एवं नगर पालिका के समन्वय से गुलरभोज डैम क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गुलरभोज डैम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा के संबंध में भी लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि डिजिटल युग में प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर युवाओं को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करना चाहिए। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी अथवा एटीएम संबंधी विवरण किसी के साथ साझा न करें तथा साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम के उपरांत जिज्ञासा पब्लिक स्कूल, गुलरभोज, एन.के. इंटर कॉलेज, गुलरभोज तथा जे.के. कॉन्वेंट स्कूल, गुलरभोज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगभग एक किलोमीटर लंबी साइबर सुरक्षा एवं स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली । रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गुलरभोज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर साइबर सुरक्षा तथा स्वच्छता से जुड़े प्रेरक नारे लगाए और आमजन को सुरक्षित डिजिटल जीवन एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, सिंचाई विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर  मुक्तेश्वर शिव मंदिर स गोलाई मंदिर  डैम तक जागरुकता एवं स्वच्छता अभियान चलाकर रैली निकाली गयी। इस कार्यक्रम में राजकुमारी, मीना, कु0 दीपा, अंजलि, संगीता सरदार, गोपाल सिंह, कुंवर सिंह, रामपाल,  हेम उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, नेहा, अमोद पांडे, रवि सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।  

14 अगस्त को सुबह 9 बजे निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित -कम्बोज धर्मशाला से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
आगामी 14 अगस्त को नगर में आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर आज नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ जी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा जी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में तिरंगा यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को सुबह 9 बजे कम्बोज धर्मशाला से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए वार्ड नंबर 4 स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने तथा अधिक से अधिक नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में सभी नगरवासियों से यात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गुम्बर, हरलोक नामधारी जी, मंडल महामंत्री अजय बाठला, अनिल जेटली जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कश्मीर कम्बोज, चंदर खेड़ा, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविंदर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुलबीरि चैधरी, राजबाला चौहान, सभासद रमन छाबड़ा, परमजीत सिंह पम्मा, सचिन गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि मोमीन सलिम, राजकुमार गुम्बर, अशोक छाबड़ा, सचिन बत्रा, रोबिन फुटेला, निर्मल नरंग, अरविंद पाल, राहुल भाटिया, संदीप कम्बोज, स्वीटी चावला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से सभी नगरवासियों से अपील की गई कि देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव से ओत-प्रोत इस भव्य तिरंगा यात्रा में 14 अगस्त को सुबह 9 बजे कम्बोज धर्मशाला पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें और तिरंगा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
 

निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण 2026 की बैठक नोडल अधिकारी राजनैतिक दल/सहायक निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यालय में आयोजित हुई

रूद्रपुर (सू0वि0)। राजनैतिक दलों के साथ 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण 2026 की बैठक नोडल अधिकारी राजनैतिक दल/सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यालय में आयोजित हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्) कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आगामी 31 अगस्त तक नोटिसध्दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। उन्होने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर में सहयोग करने की अपील की। उन्होने कहा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण एक सत्त प्रक्रिया है, जिसमे किसी प्रकार से घबराने व पैनीक होने की जरूरत नही है। उन्होने सभी राजनैतिक दलों को नाम जोड़ने, नाम अपमार्जन करने व नाम संशोधन फार्म प्रारूप-9, 10, 11 भी राजनैतिक दलों को दिये। बैठक में भाजपा से गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस ललित बिष्ट, बसपा से विनोद कुमार गौतम, आप पार्टी से किरन पाण्डे विश्वास आदि मौजूद थे। 
 

स्वतंत्रता दिवस को भव्यता व हर्षोलास से मनाने को लेकर कार्यक्रमो की रूपरेखा तय करने हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

रूद्रपुर (सू0वि0)। स्वतंत्रता दिवस को भव्यता व हर्षोलास से मनाने को लेकर कार्यक्रमो की रूपरेखा तय करने हेतु अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कलेक्टेªट में जिलाधिकारी द्वारा प्रातः 9.30 बजे व पुलिस लाईन में प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनो को सम्मानित किया जायेगा व उत्कृष्ट कार्यक्रम करने वालो को सम्मान के साथ ही पौधारोपण भी किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी कार्यालय कार्यालय भवनो को 14 व 15 अगस्त की सांय को प्रकाशमान किया जायेगा। कार्यालय परिसर एवं स्थानों में स्वच्छता अभियान व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगें। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में भाषण, पेंटिंग, गोष्ठी निबंध लेखन, गायन प्रतियोगिता, श्लोगन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं त्याग के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख चैराहों पर देशभक्ति के गीतों का प्रसारण करने व जिला क्रीड़ा अधिकारी को क्राॅस कन्ट्री रेस मेें अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने निर्देश दिये। उन्होंने शासकीय एवं ऐतिहासिक भवनों को प्रकाशमान किए जाने के भी निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिए। उन्होंने नगर निगम एवं समस्त नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, पार्क आदि की साफ-सफाई एवं महापुरूषों के प्रतिमाओं को रंग-रोगन करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा, तिरंगा संगीत, देश भक्ति गीत, तिरंगा प्रतिज्ञा, स्वस्च्छता कार्यक्रम, एक पेड़ माॅ के नाम पौधा रोपण कार्यक्रम करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी कार्यक्रमों की हर घर तिरंगा वेबसाईड पर फोटो, वीडियों क्लीप व सेल्फी अपलोड करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों व आम जन की भागीदारी सुनिश्चित की जाये।बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुनील जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे व वर्चुअल के माध्यम से सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व निकाय अधिकारी जुड़े थे। 

गदरपुर में मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश का आरोप, महिला कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन  -शल्पी अरोड़ा बोलीं-फार्म-7 का दुरुपयोग कर 2000 से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में फार्म-7 के दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने का मामला सामने आया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा, गदरपुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह नयाल एवं नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लीना चंद्रा को शिकायत पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की वेबसाइट के अनुसार गदरपुर विधानसभा में 5 अगस्त 2026 को 159, 7 अगस्त को 163, 8 अगस्त को 480, 9 अगस्त को 775 तथा 10 अगस्त को 854 मतदाताओं के नाम काटने के लिए फार्म-7 का दुरुपयोग किया गया है। इस प्रकार 5 दिनों में कुल 2486 मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश की गई। शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार इनमें से 95 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने-अपने भागों में निवास करते हैं और उन्होंने देश के किसी अन्य भाग में स्वयं को मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड नहीं कराया है। जिनके खिलाफ फार्म-7 लगाया गया है वे सभी मतदाता रहने के पात्र हैं। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 10 अगस्त को 131, 9 अगस्त को 119, 8 अगस्त को 70 और 7 अगस्त को 24 फर्जी आपत्तिकर्ताओं ने 5 या 5 से अधिक बार फार्म-7 का दुरुपयोग कर पात्र मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश की है। इन सभी आपत्तिकर्ताओं की प्रारंभिक जांच में फर्जी प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि जिन मतदाताओं के नाम पर आपत्ति लगाई गई है वे वर्तमान में अपने भाग में उपस्थित हैं। शिल्पी अरोड़ा ने कहा हर स्तर पर शिकायत करने के बाद भी गदरपुर सहित ऊधमसिंह नगर की अन्य विधानसभाओं में आपराधिक गिरोह द्वारा ऑनलाइन फार्म-7 भरकर वोट काटने का षड्यंत्र रुक नहीं रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने 5 प्रमुख मांगें रखी हैंरू 1.  फार्म-7 की शिकायतों की जांच प्रत्येक मतदान केंद्र की बैग समिति से कराई जाए और गलत पाई जाने पर शिकायतें निरस्त कर मतदाता का नाम यथावत रखा जाए।  2. 14 जुलाई 2026 के बाद दाखिल प्रत्येक फार्म-7 पर आपत्तिकर्ता को फार्म-13 और संबंधित मतदाता को फार्म-14 का नोटिस भेजकर सुनवाई की जाए। 3.  झूठी शिकायत करने वाले आपत्तिकर्ताओं के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-31 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। 4.  संगठित गिरोह के खिलाफ एसआईटी या सीबीआई जांच कराकर रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी जाए। 5.  फार्म-7 के दुरुपयोग में संलिप्त अधिकारी या कर्मचारी पर भी लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर फार्म-10 सार्वजनिक सूचना हेतु नहीं लगाया गया है, जबकि नियमों के अनुसार इसे दूसरे दिन वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर लगाना अनिवार्य है। इस दौरान मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी अमृता सिंह से भी शिल्पी अरोड़ा ने वार्ता कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। तहसीलदार लीना चंद्रा ने ज्ञापन लेकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
 

माधव का चिंतन ही मृत्यु भय से मुक्ति दिला सकता है: आचार्य पंडित शिव प्रसाद अग्निहोत्री जी -श्री सनतान धर्म मंदिर बुध बाजार में सावन मास कथा का  द्वादश दिवस

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार गदरपुर में सावन मास के उपलक्ष में चल रही कथा के आज द्वादश दिवस की कथा करते हुए कथा वाचक आचार्य पंडित शिव प्रसाद अग्निहोत्री जी ने कहा कि व्यास जी ने बताया की राजा परीक्षित ने प्रश्न किया की मृत्यु नजदीक हो तो वह कौन सा उपाय करें, व्यास जी ने बताया कि मृत्यु भय से यदि बचाना है तो माधव का चिंतन ही मृत्यु भय से मुक्ति दिला सकता है, इसके लिए सबसे पहले आसन सिद्ध होना चाहिए जीव का स्वासों पर नियंत्रण होना चाहिए, सत का संग करें और संसार में रहते हुए नारियल की तरह समाज में असंग भाव से रहें एवं अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखें। प्रसाद की सेवा गुप्त रूप से दी गई।

Most Viewed