सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Share on:

रूद्रपुर (सू0वि0)। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मा0 मंत्री ने 552 लाख के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मा0 मंत्री को कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया आदि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री बत्रा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य हैं। उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जानकारी दी जा रही है और पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े मौके पर ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सकें। उन्होने कहा कि जनता की सरकार-जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्या सुन रही है और विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। उन्होने उपस्थित जनमानस से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को भी योजनाओं की जानकारी दे ताकि जो लोग शिविर में नही पहुंच पा रहे है वे लोग भी सम्बन्धित विभागों योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होने कहा कि प्रदेश में सभी जगह सड़को का जाल बिछाया जा रहा है ताकि लोगों को कही भी आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा,दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता व ब्लांक प्रमुख रीना गौतम सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि जनपद में शिविर लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही व पत्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान मा0 प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों व स्वयं सहायकता समूह द्वारा लगाये गये स्टांलो का निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने 552 लाख की रुद्रपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें वार्ड संख्या-38 आवास विकास में विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क निर्माण, रुद्रा वेंडिंग जोन के दाहिनी ओर एवं यूपीसीएल कार्यालय के पीछे वेंडिंग जोन फेस-02 हेतु 70.51 लाख रुपये की लागत से साइट डेवलपमेंट सिविल कार्य, 90.10 लाख रुपये की लागत से वेंडिंग जोन फेस-02 निर्माण कार्य, वार्ड संख्या-28 मुख्य बाजार स्थित बाटा चैक पर 24.90 लाख रुपये की लागत से घंटाघर निर्माण, कलेक्ट्रेट परिसर में 78.78 लाख रुपये की लागत से प्री-कास्ट रूफ टॉप वर्षा जल संचयन परियोजना, लंबाखेड़ा में 2.43 करोड़ रुपये की लागत से गौसदन निर्माण तथा ट्रांजिट कैंप में 44.38 लाख रुपये की लागत से नगर निकाय साझा केंद्र निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर में व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पशु संरक्षण तथा सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। प्रभारी मंत्री ने नगर निगम परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 30 जनसेवा स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में 258 आवेदन एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 257 लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग ने 10 पेंशन आवेदनों का निस्तारण किया तथा 17 दिव्यांग लाभार्थियों को व्हीलचेयर, बैसाखी एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। पूर्ति विभाग ने दो राशन कार्ड जारी किए, जबकि जिला उद्योग केंद्र ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के एक लाभार्थी को लाभान्वित किया।      शिविर में नगर निगम, राजस्व, विद्युत, उद्योग, मत्स्य, कृषि, सैनिक कल्याण, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, गन्ना विकास आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे।  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 6 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षण कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया, पशु पालन विभाग द्वारा लोगों को जानकारी दी गई व दवाई वितरित की गई। नगर निगम रुद्रपुर के स्टॉल पर 5 जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, 17 आधार कार्ड अपडेट/सुधार, 2 जन्म प्रमाण-पत्र, 10 पोषण अभियान के अंतर्गत चेक एवं क्रेडिट कार्ड वितरण, 100 पौधों का वितरण तथा नमस्ते योजनाश् के तहत 10 लाभार्थियों को किट वितरित की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के चार लाभार्थियों को भी योजनाओं का लाभ दिया गया। वहीं विद्युत वितरण खंड को प्राप्त एक शिकायत का भी मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, आयुष, श्रम, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, उद्योग, राजस्व, निर्वाचन, पंचायत राज, जल जीवन मिशन, पर्यटन, कौशल विकास तथा अन्य विभागों ने भी लोगों को योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर निगम परिसर में पौधरोपण किया तथा उपस्थित लोगों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रकृति संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कुल 258 आवेदन प्राप्त हुई जिनका  मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपजिलाधिकारी उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भारत भूषण चुघ, अमित नारंग, अनिल चैहान, धीरेन्द्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, जितेन्द्र गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, खण्ड विकास अधिकारी आसित आनंद, सहित पार्षद अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आदि उपस्थित थे।

खबरें

गदरपुर पुलिस ने दो नफर वारण्टी गिरफ्तार किये

गदरपुर। पुलिस ने वारण्टी/वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत 02 नफर  वारण्टी को गिरफ्तार भेजा जेल भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में वारण्टी/ वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान ऑप्रेशन प्रहार व आदेश निर्देशों के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्रों की तामीली करते हुए  आज दिनांक 09/07/2026  को (01)  धनीराम पुत्र ओमप्रकाश नि0 सिनेमा लाइन  गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर सम्बंधित एफआईआर नंबर.188/23 धारा 60 एक्ट (02) वारण्टी  बाबू पुत्र दलपत सिंह निवासी वार्ड न- 04 राम मंदिर  गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर सम्बंधित  एफआईआर नंबर.254/24 धारा 60 एक्ट की तामीली करते हुए गिरफ्तार किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक संजय बोरा, का. दिनेश सिंह, का. रविन्द्र रावत शामिल थे।

गोला नदी पर 250 मीटर पीएससी पुल के निर्माण की मंजूरी -सूर्यनगर-शांतिपुरी के बीच बनेगा सेतु, डाॅ. गणेश उपाध्याय ने जताया हर्ष

किच्छा । उत्तराखंड आंदोलनकारी राज्य डॉ गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने अपने वक्तव्य में कहां कि, अत्यंत हर्ष हो रहा है कि गोला नदी पर 250 मीटर पीएससी पुल के निर्माण की मंजूरी 18 करोड़ 79 लाख रुपये की स्वीकृति के साथ हो गई है। यह परियोजना न केवल क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। यह पुल सितारगंज से पंतनगर तक के मार्ग को सुगम बनाएगा, जिसमें शक्तिफॉर्म, तिलियापुर, धौराडाम और सूर्य नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। मुझे याद है जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विजय बहुगुणा जी थे, तब मैंने यह प्रस्ताव रखा था और उन्होंने इसे स्वीकृति भी दी थी। हालांकि, उनके कार्यकाल के बाद यह परियोजना लंबित हो गई। तत्कालीन मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हरीश रावत जी से भी मैंने निवेदन किया था, लेकिन यह परियोजना पूरी नहीं हो पाई। इस पुल के निर्माण से न केवल क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा, बल्कि यह पिछड़े क्षेत्रों के लिए भी वरदान साबित होगा। धौराडाम जलाशय एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वन विभाग के बड़े क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों की स्थापना से भविष्य में और अधिक विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। जब कैबिनेट मिनिस्टर सौरभ बहुगुणा जी शांतिपुरी नंबर चार के जय ग्राम में आए थे, तब मैंने उन्हें यह बताया था कि यह परियोजना उनके पिताजी आदरणीय श्री विजय बहुगुणा जी का एक सपना था। मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने इस परियोजना को स्वीकृति दी।
 
अपर जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवाना

रुद्रपुर (सू.वि.)। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत संचालित द्वितीय स्तंभ ‘यात्रा’ कार्यक्रम के तहत जनपद ऊधमसिंहनगर से चयनित श्रद्धालुओं के दल को आज अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा की सफलता एवं मंगलमय प्रवास की कामना की। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय अभियान के क्रम में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में  श्रृंखला के अंतर्गत श्रद्धालुओं को सोमनाथ धाम की यात्रा कराई जा रही है, ताकि वे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि  कि इस यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। महिलाओं, युवा पेशेवरों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, स्वयंसेवकों, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के अलग-अलग समूहों को यात्रा में शामिल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को भारत की सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय विरासत से जोड़ना है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यात्रा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रियों के साथ चिकित्सक दल एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता, अटूट आस्था, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह यात्रा श्रद्धालुओं को भारत के गौरवशाली इतिहास, आध्यात्मिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक परंपराओं को निकट से समझने का अवसर प्रदान करेगी। ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।श्री उपाध्याय ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर दर्शन, सोमनाथ संकल्प संवाद, लाइट एंड साउंड शो, भजन संध्या, फ्लैग मार्च, महाआरती, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण में सहभागिता करेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें सोमनाथ के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व से भी अवगत कराया जाएगा, जिससे भारत की प्राचीन विरासत के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को और अधिक बल मिलेगा। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन, स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे देवभूमि उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक दूत के रूप में अपनी सकारात्मक पहचान प्रस्तुत करें तथा यात्रा से प्राप्त अनुभवों को समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी/महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, स्वयंसेवक, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुओं के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी तथा उनकी सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।
 
सदस्य उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य द्वारा विगत सप्ताह में हुए पॉक्सो प्रकरण का संज्ञान लेते हुए  विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली

रूद्रपुर (सू0वि0)। सदस्य उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार द्वारा विगत सप्ताह में हुए पॉक्सो प्रकरण का संज्ञान लेते हुए  विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति को नियमित रूप से बच्ची तथा उसके माता पिता की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए, साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होने पुलिस विभाग को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि जांच कर ऐसी कार्यवाही होनी चाहिए कि किसी की भी हिम्मत न हो घिनौना अपराध करने की। उन्होने कहा कि होटल, स्पा संेटरों में भी नियमित छापेमारी की कार्यवाही की जाये। उन्होने निर्देश दिए कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, तथा सरकारी एवं निजी विद्यालों में अभिभावकों के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाए व बच्चों का कांउंसलिंग भी किया जाये। समस्त विद्यालों में पॉक्सो पर पुलिस, महिला कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति के माध्यम से संयुक्त जागरूकता अभियान चलाए जाएं। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्यावाही करें ताकि देख-रेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की हर संभव मदद की जा सके। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डॉ रत्नेश सिंह, सदस्य चंद्रकला,  उमेश सिंह, गौरव तगड़ा, रजनीष बत्रा, सपोर्ट पर्सन दीपा, चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर चांदनी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी विनीत आदि उपस्थित थे।
 
गदरपुर के ग्राम सकैनिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
जिला उधम सिंह नगर के उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के  सचिव (सीनियर डिवीजन जज) श्रीमती ममता पन्त के निर्देशन में स्थान-ग्राम सभा सकैनिया में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सचिव (सीनियर डिवीजन जज श्रीमती ममता पन्त) रही।बिषय-नालसा योजना के तहत आपदा पीड़ितों को कानूनी सेवाओं के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें सचिव महोदया द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों,घरेलू हिंसा,कल्याणकारी योजनाओं,कम्युनिस्ट मिडिएशन के बारें में बताया गया।जिसमें गांव वालों के मध्य छोटे छोटे वाद -विवाद गांव के स्तर पर मीडिएशन द्वारा निस्तारित किए जाएंगे। जिसमें तीन मीडिएशन मोहित कम्बोज, विनोद कुमार, संजय कुमार को मीडिएशन के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किया गया। जिसमें छोटे छोटे वाद विवाद को गांव स्तर पर निस्तारित किया जा सके।एवं सचिव महोदया द्वारा नींबू,अमरूद के पेड़ को लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।डिफ्रेंस काउंसलर रूविना पारूल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, नालसा थीम सोंग,राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं 1930के बारें में जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मीना कम्बोज पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, मीना, कु.दीपा, संगीता सरदार, इल्मा वी, रामपाल, गोपाल सिंह गौतम, कुंवर सिंह द्वारा ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की संख्या 95 रही। 
 
जन समस्याओं के निराकरण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 जुलाई 2026 तक जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सेवा पखवाड़ा आयोजित किये जायेगें:डीएम

रूद्रपुर (सू0वि0) । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जन समस्याओं के निराकरण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 जुलाई 2026 तक ’’ जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार’’ कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सेवा पखवाड़ा आयोजित किये जायेगें। उन्होने बताया कि 13 जुलाई को 11 बजे से नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज के अन्तर्गत अम्बेडकर भवन वार्ड नम्बर-8 में व नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के वार्ड नम्बर-02 मौर्य धर्मशाला में आयोजित किया जायेगा। इसी तरह 14 जुलाई को नगर पालिका परिषद  नगला के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला, 15 जुलाई को नगर पलिका परिषद किच्छा के अन्तर्गत राजीव गाॅधी सामुदायिक भवन किच्छा व नगर पंचायत शक्तिगढ़ के बंग भवन वार्ड नम्बर-01 में, 17 जुलाई को नगर पंचायत लालपुर के किसान इण्टर कालेज लालपुर, व नगर पंचायत गढ़ीनेगी के अन्तर्गत रामलीला मैदान गढ़ीनेगी वार्ड नम्बर-05 में तथा 18 जुलाई को नगर पंचायत केलाखेड़ा के अन्तर्गत हाॅट बाजार केलाखेड़ा व नगर पंचायत गुलरभोज के अन्तर्गत एएनके इण्टर कालेज गुलरभोज में शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होने नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शिविरों में स्टाॅल वृहद हो, शिविर के दौरान लाभार्थियों के माध्यम से उनके अनुभव साझा किये जाये। उन्होने बताया कि नोडल अधिकारियों के द्वारा शिविर में प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण एवं उनके निस्तारण की कार्यवाही की जायेगी।