पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजु भुडडी बनी महिला मोर्चा जिला चंपावत की प्रभारी
आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरू ने वर्चुअल एग्रीस्टैक के अन्तर्गत डिजिटल पड़ताल, फार्म रजिस्ट्री व अंश निर्धारण के कार्यो की समीक्षा की
रूद्रपुर (सू.वि.)। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरू ने वर्चुअल एग्रीस्टैक के अन्तर्गत डिजिटल पड़ताल, फार्म रजिस्ट्री व अंश निर्धारण के कार्यो की समीक्षा की। उन्होने बताया कि फार्म रजिस्ट्री में सर्वप्रथम किसानों की आईडी बनायी जानी हैं। उन्होने कहा कि जो खेती करते है उन किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाये। उन्होने कहा कि राजस्व लोक अदालत के माध्यम से भी वादों का निस्तारण किया जाये तथा राजस्व वसूली पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद एग्रीस्टैक के कार्यो अन्य जनपदो की तुलना में सबसे आगे है। जिसपर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद द्वारा प्रसन्ता व्यक्त की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मनीष बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 वीके यादव आदि मौजूद थे।




