उत्तराखंड में सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यात्रियों की जान दांव पर लगा रहे प्राइवेट बस संचालक आखिर कौन जिम्मेदार -मोटी कमाई के चक्कर में बसों में ठूस ठूस कर भर रहे सवारी
(राजेश पसरीचा)
देवभूमि उत्तराखंड में जहां सड़क सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड सरकार एवं परिवहन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बाहरी राज्यों से आने वाली टूर एंड ट्रेवल की बस संचालक सड़क हादसों को बढ़ावा देने से बाज नहीं आ रहे जो कि अपनी मोटी कमाई के चक्कर में सरेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए उत्तराखंड की सड़कों पर ओवर लोडिंग सवारियां भरकर आम आदमी की जान दांव पर लगा रहे हैं। जबकि उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा अभियान के अंतर्गत ऐसे ओवर लोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करता है उसके बावजूद कई बस संचालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे। वहीं एक हैरान करने वाली ाीं खबर सामने आई है जहां एक टूर एंड ट्रेवल की बस जो कि ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर किच्छा रोड लालपुर में ओवर लोडिंग सवारियों के साथ संचालित होते हुए पाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.08.2026 को देर रात लखीमपुर से उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर होते हुए पंजाब जाने वाली 30 स्लीपर पास बस में 30 बच्चों सहित 168 सवारी पाई गई। वहीं इस प्राइवेट बस में ठूस ठूस कर सवारियां देख कर परिवहन विभाग टीम भी हैरान रह गई। ओवर लोडिंग सवारियां पाए जाने पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए बस का चालान कर बस को रुद्रपुर रोडवेज बस स्टैंड पर सीज किया गया। वहीं बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसे बस संचालकों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि सरेआम नियमों को तोड़ते हुए आम आदमी की जान दांव पर लगा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार ऋषिकेश में भी भारी संख्या में बाहरी राज्यों से टूर एंड ट्रेवल की बसें संचालित होती हैं यदि परिवहन विभाग द्वारा हरिद्वार ऋषिकेश आने वाली प्राइवेट बसों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जाए जिसमें आम जनता की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए और ऐसे मनमानी करने वाले बस संचालकों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।



