सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर में दशरथ मरण एवं गुह निषाद प्रसंग का भावपूर्ण मंचन

Share on:

(अंकुर चावला)
गदरपुर।
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71वें श्री रामलीला मंचन के अंतर्गत बीती रात्रि दशरथ मरण एवं भरत मिलाप से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रभु श्री राम के वनवास के वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, वहीं भरत एवं शत्रुघ्न की अयोध्या वापसी और आगे की लीला ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। लीला में भरत की भूमिका करण कालड़ा, शत्रुघ्न की भूमिका शौर्य भुड्डी तथा गुह निषाद की भूमिका जगदीश भुड्डी ने निभाई। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से मंचन को प्रभावशाली बनाया। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्णलाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा एवं क्लब डायरेक्टर सिद्धार्थ भुसरी सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री पवन बजाज जी के परिवार को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। साथ ही मुस्कान चावला जी को भी मंच पर बुलाकर सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर सतीश छाबड़ा , अनमोल भुड्डी , परवीन गगनेजा, निर्मल नारंग, विजय छाबड़ा , विजय सुखीजा, रविंद्र वीर सिंह, संजय डंग, चिराग मुरादिया सहित अनेक गणमान्य लोग एवं रामभक्त उपस्थित रहे। श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में भगवान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करने का संदेश दे रहा है।

खबरें

बाजपुर-गदरपुर में फसल नुकसान का जल्द होगा आकलन, किसानों को शीघ्र मिलेगा मुआवजा: डीएम -जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश, नुकसान के आकलन में लिया जाएगा ड्रोन सर्वे का सहयोग

रुद्रपुर (सू.वि.)। बीते दिनों बाजपुर एवं गदरपुर क्षेत्र में हुई भीषण अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के मद्देनजर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रभावित फसलों के आकलन और मुआवजा वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कृषि, उद्यान, गन्ना एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को प्रभावित बाजपुर और गदरपुर क्षेत्रों में फसल क्षति का तत्काल एवं सटीक आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाए, ताकि प्रभावित किसानों को बिना किसी देरी के राहत एवं मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने आंशिक और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त फसलों का सही आकलन सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन सर्वे का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट किया कि फसल क्षति के आकलन और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए तथा प्रत्येक पात्र किसान तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने इस कार्य में अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
 

श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर में दशरथ मरण एवं गुह निषाद प्रसंग का भावपूर्ण मंचन

(अंकुर चावला)
गदरपुर।
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71वें श्री रामलीला मंचन के अंतर्गत बीती रात्रि दशरथ मरण एवं भरत मिलाप से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रभु श्री राम के वनवास के वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, वहीं भरत एवं शत्रुघ्न की अयोध्या वापसी और आगे की लीला ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। लीला में भरत की भूमिका करण कालड़ा, शत्रुघ्न की भूमिका शौर्य भुड्डी तथा गुह निषाद की भूमिका जगदीश भुड्डी ने निभाई। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से मंचन को प्रभावशाली बनाया। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्णलाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा एवं क्लब डायरेक्टर सिद्धार्थ भुसरी सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री पवन बजाज जी के परिवार को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। साथ ही मुस्कान चावला जी को भी मंच पर बुलाकर सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर सतीश छाबड़ा , अनमोल भुड्डी , परवीन गगनेजा, निर्मल नारंग, विजय छाबड़ा , विजय सुखीजा, रविंद्र वीर सिंह, संजय डंग, चिराग मुरादिया सहित अनेक गणमान्य लोग एवं रामभक्त उपस्थित रहे। श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में भगवान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करने का संदेश दे रहा है।

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों के साथ पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ: अजय भट्ट -संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता, केंद्र सरकार अब तक दे चुकी है 300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि

रुद्रपुर (सू.वि.)। रुद्रपुर स्थित पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 डठठै सीटों के साथ संचालन का मार्ग प्रशस्त होने पर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का संचालन उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसे शुरू कराने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। केंद्र सरकार अब तक इस परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध करा चुकी है। परियोजना 90.10 के वित्तीय अनुपात पर आधारित है, जिसमें शेष राज्यांश उत्तराखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होने से प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही, भविष्य में प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
लगातार प्रयासों के बाद मिली सफलता
अजय भट्ट ने बताया कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज को इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू कराने के लिए लगातार प्रयास किए। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से निरंतर संपर्क बनाए रखने के साथ पत्राचार किया और व्यक्तिगत रूप से वार्ता भी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर भी मेडिकल कॉलेज को जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से मेडिकल कॉलेज को वर्तमान शैक्षणिक सत्र में शुरू करना संभव नहीं हो पाया। हालांकि, शैक्षणिक सत्र 2027-28 में इसे प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक निर्देश जारी होना संतोषजनक है। इससे 100 डठठै सीटों के साथ यहां शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने का रास्ता साफ हुआ है।
चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
सांसद ने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिलने के बाद रुद्रपुर में इस संस्थान का संचालन प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अंत में अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे उत्तराखंड के लिए प्रसन्नता का विषय है। मेडिकल कॉलेज के संचालन से कुमाऊं क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
 

जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का  किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश

काशीपुर, (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी  नितिन सिंह भदौरिया ने काशीपुर-रामनगर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क गड्ढा मुक्त कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर सड़क की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर मार्ग को पूर्ण रूप से गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही, मार्ग पर आवागमन को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों के अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क को निर्धारित समयावधि में गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अधिशासी अभियंता लोनिवि सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश -काशीपुर में आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

काशीपुर (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को काशीपुर भ्रमण के दौरान आईजीएल हेलीपैड पर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण करना बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को गति देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, मेयर दीपक बाली, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, गदरपुर नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, सीमा चैहान, राम मेहरोत्रा, भारत भूषण चुग, राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा बोले: लगातार चुनावी हार से बौखलाए राहुल गांधी खो रहे संतुलन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अपमान बर्दाश्त नहीं

हल्द्वानी (सू.वि.)। पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा नैनीताल/ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनकी निंदा की। उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और राष्ट्र की सुरक्षा एवं सामरिक हितों की रक्षा में उनका योगदान गौरवपूर्ण है। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अजीत डोभाल न केवल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं, बल्कि उत्तराखंड की देवभूमि के भी गौरव हैं। उन्होंने अपने अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता से देश की सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भट्ट ने कहा कि लगातार चुनावी हार से उनकी बौखलाहट उनके बयानों में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी करते समय राजनीतिक मर्यादा, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। सांसद ने कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सामरिक हितों के लिए समर्पित व्यक्तित्वों के योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत व्यक्तियों के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। अजय भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी टिप्पणियों में गंभीरता और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का सम्मान देश के सम्मान से जुड़ा विषय है और उनके प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।
 

राइस मिलर संगठन ने मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू से की मुलाकात, कल से सरकारी दरों पर धान खरीद शुरू करने का ऐलान -16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के साथ होगी बैठक, राइस मिलरों की मांगों से कराया जाएगा अवगत

रुद्रपुर (सू.वि.)। मंडी परिषद में बुधवार को उत्तराखंड राइस मिलर संगठन के पदाधिकारियों ने मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू से मुलाकात कर धान खरीद में आए गतिरोध को लेकर चर्चा की। बैठक में मेयर विकास शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राइस मिलर संगठन ने धान खरीद प्रक्रिया में आ रही समस्याओं और अपनी मांगों से मंडी परिषद अध्यक्ष को अवगत कराया। इस पर डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने आश्वासन दिया कि संगठन की सभी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा। मंडी परिषद अध्यक्ष ने राइस मिलरों से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल धान खरीद शुरू करने का आग्रह किया। इस पर राइस मिलर संगठन के अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि सभी राइस मिलर अगले दिन से किसानों का धान सरकारी दरों पर खरीदना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि समस्त राइस मिलर सरकार की नीतियों का पालन करेंगे और किसानों के हितों को प्राथमिकता देंगे। संगठन की ओर से मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू का समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए पहल करने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में राइस मिलरों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस बैठक के बाद धान खरीद प्रक्रिया में आए गतिरोध को दूर करने और किसानों को राहत दिलाने की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है।
 

Most Viewed