गदरपुर पुलिस अवैध हथियार सहित एक को किया गिरफ्तार
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार के साथ एक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास एक तमन्चा 15 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 15 बोर का बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध शस्त्र/हथियार रखने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान के तहत दिशा निर्देश दिये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में दिनांक 25-03-2026 को गदरपुर पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था दौराने चैकिंग कलकत्ता चैराहे से कुआं खेड़ा की ओर श्मशान घाट के पास सकेनिया एक व्यक्ति आरिफ पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम रायपुर मजरा हसीन गंज तहसील व थाना स्वार रामपुर जनपद रामपुर उत्तरप्रदेश उम्र-40 वर्ष’ संदिग्ध प्रतीत होने पर उपरोक्त को रोका गया व जामा तलाशी से उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक अदद तमन्चा 15 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 15 बोर बरामद किये गये। बरामदा तमंचा कारतूस के बारे में पूछने पर उपरोक्त ने बताया मैं नशे का आदि हूं। और तमंचा मैंने अपनी सुरक्षा के लिए रखा है। उक्त व्यक्ति को उसके जुर्म धारा 3/25 आयुध अधिनियम से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी माल के आधार पर मुकदमा एफआईआर 97/2026 यू/एस3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक विजय कुमार (प्रभारी चौकी सकैनिया), हे.कानि. चैतन्य सुयाल, कानि. जीवन चंद्र शामिल थे।





