गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही -एनडीपीएस एक्ट में वांछित/फरार महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत एक और सफलता। एनडीपीएस एक्ट में वांछित/फरार महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 24.01.2026 एएनटीएफ कुमाऊं युनिट रुद्रपुर व कोतवाली गदरपुर की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान करतारपुर रोड तिराहा की पुलिया पर एक नाबालिग को मय स्कूटी रजिस्ट्रेशन संख्या- यूके06बीएफ-2291 जअे रहा था को रोककर नाम पता पूछने पर खुद को शाकिर अली उर्फनकटा निवासी करतारपुर वार्ड नम्बर 1 गदरपुर का पुत्र होना बताया जिसको चैक करने पर स्कूटी की डिग्गी में एक सफेद पारदर्शी पन्नी में करीब 112ग्राम स्मैक बरामद हुई यह पूछने पर उसकी मम्मी शाईन व पिता शाकिर अली उर्फ नक्टा द्वारा उसे देना बताया। कहा मैं उसी को यह स्मैक देने आ रहा था। बरामदगी के आधार पर कोतवाली हाजा पर एफआईआर नम्बर-26/2026 अन्तर्गत धारा-8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट व सहपठित धारा-95 बीएनएस बनाम शाकिर उर्फ नक्टा व उसकी पत्नी शाईन कायम दर्ज किया गया। उपरोक्त अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक श्री दीवान सिंह बिष्ट द्वारा सम्पादित की जा रही है।’ वर्तमान में ऑपरेशन प्रहार के तहहत वांछित/फरार अभियुक्त गण की गिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत श्री अजय गणपति श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिह नगर द्वारा अभियुक्त गणों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु कड़े आदेश निर्गत किये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अपराध ध्पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम दिनांक 15-04-2026 को मुखविर की सूचना पर वांछित/फरार महिला अपराधी साईन पत्नी शाकिर उर्फ नक्टा निवासी करतारपुर रोड गदरपुर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर को गली नं0 01 भूतबंगला हनुमान मंदिर के पास रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला अभियुक्ता साईन एक शातिर किस्म की अपराधी है, जो अपने पति शाकिर उर्फ नक्टा के साथ मिलकर स्मैक तस्करी का कारोबार करती है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है जिसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अभियोग दर्ज है। उक्त अभियुक्ता के सहयोगी उसके पति शाकिर उर्फ नक्टा को दिनांक 27-03-2026 को एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी संजय पाठक, उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट (प्रभारी चौकी गूलरभोज), कानि. लक्ष्माण कुमार, कानि. रघुवर सिंह, कानि. विजय लक्ष्मी, कानि. गायत्री कार्की शामिल रहे।






