सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरखेल जगत

एस.एस. पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने राष्ट्रीय युवा खेल प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर नाम रोशन किया -हर्षित ने गोला फेंक में गोल्ड मैडल, दिशांत सामंत ने 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मैडल प्राप्त किया

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
भारतीय युवा खेल शिक्षा महासंघ द्वारा दिनांक 15-04-2026 से दिनांक 18-04-2026 तक मध्यप्रदेश के उज्जैन महानगर में, राष्ट्रीय युवा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे एस०एस०पब्लिक स्कूल के दो छात्र क्रमशः- (1) हर्षित सिंह (गोला फेंक), (2) दिशांत सामंत (लम्बी दौड़), क्रीडाधिकारी कु० हनी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।  जिसमें हर्षित सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में (गोला फेंक) में गोल्ड मैडल प्राप्त करके कीर्तिमान स्थापित किया और दिशांत सामंत ने 800 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त करके सिल्वर मैडल प्रात किया। उक्त दोनों ने विद्यालय के साथ-साथ माता-पिता एवं अपनी क्रीडाधिकारी कु० हनी का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री डी0 पी0 सिंह ने क्रीडाधिकारी कु० हनी  एवं दोनों खिलाडियों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय खेलो में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने इस अवसर पर क्रीडाधिकारी कु० हनी, दोनों खिलाडियों के साथ पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी तथा जीवन में खेलों के महत्त्व को भी समझाया। प्रधानाचार्य ने प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
 

खबरें

जिला आपदा प्रबंधन सभागार कक्ष में सड़क सुरक्षा अभियान एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया

रूद्रपुर। जिला आपदा प्रबंधन सभागार कक्ष में सड़क सुरक्षा अभियान एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में  मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया के निर्देशन में फायर सर्विस रुद्रपुर की टीम द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय  में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी  उमाशंकर नेगी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी  ईशान कटारिया  सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रर्वतन एवं प्रशासन)  ने परिवहन विभाग के चालकों एवं परिचालकों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने आग लगने की स्थिति में सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी बचाव उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही फायर स्टेशन रुद्रपुर की टीम द्वारा प्रतिभागियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी  उमाशंकर नेगी ने जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम 24×7 संचालित रहता है। किसी भी आपदा की स्थिति में आमजन दूरभाष नंबर 05944-250250, 250500, 250719, टोल फ्री नंबर 1077 तथा मोबाइल नंबर 9412088410 पर संपर्क कर सकते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन गदरपुर में तथा एसडीआरएफ की टीम रुद्रपुर में तैनात है, जो किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए सदैव तैयार रहती हैं।उन्होंने अवगत कराया गया कि जिला आपदा प्रबंधन विभाग 24×7 सक्रिय रहकर प्रशिक्षित मानव संसाधन, आधुनिक उपकरणों एवं विभिन्न विभागों के समन्वय के माध्यम से आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल आयोजित कर आमजन को आपदा के प्रति सजग एवं आत्मनिर्भर बनाने के निरंतर प्रयास किए जाते हैं।मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा ऐसे अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में हमारी तैयारियों को सुदृढ़ करते हैं तथा जनमानस को सतर्क एवं जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।
 

जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरूवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बकायदारो से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय व 10 बड़े बकायेदारों की सूची तहसीलों में लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होने जनपद में गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होने न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके। उन्होने कहा कि विवेचना में जो कमियां रही हो उसकी चैक लिस्ट बनाकर अन्य पाॅक्सो मामलो में विवेचना किया जाये। उन्होने कहा कि पुलिस व अभियोजन विभाग की कमी के कारण कोई अपराधी कोर्ट से दोसमुक्त न हो इसका ध्यान रखे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने अभियोजन व पुलिस आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करे व कही कोई कठिनायी आती है तो व्हाट्सप ग्रुप साझा कर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए शतप्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि नदियों में कही रिवर ड्रेजिंग व चैनेलाईज कराने की आवश्यकता हो तो संयुक्त निरीक्षण कर स्थान चिन्हित करते हुए वर्षाकाल से पूर्ण रिवर ड्रेजिंग, चैनेलाईज कार्य करा लिया जाये ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आडित आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये।  उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 25 अप्रैल शनिवार से 24 मई तक जनगणना अभियान चलाया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी जनगणना कार्य का परीक्षण नियमित करें व आकड़ों की शुद्धता पर विशेष ध्यान दे तथा प्रतिदिन पोर्टल पर अपलोड कराना भी सुनिश्चित करेगें। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय, राहुल साह, सीओ प्रशान्त कुमार, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी, पूजा नयाल, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी, अभिहित अधिकारी एलएम पाण्डे सहित तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

एस.एस. पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने राष्ट्रीय युवा खेल प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर नाम रोशन किया -हर्षित ने गोला फेंक में गोल्ड मैडल, दिशांत सामंत ने 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मैडल प्राप्त किया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
भारतीय युवा खेल शिक्षा महासंघ द्वारा दिनांक 15-04-2026 से दिनांक 18-04-2026 तक मध्यप्रदेश के उज्जैन महानगर में, राष्ट्रीय युवा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे एस०एस०पब्लिक स्कूल के दो छात्र क्रमशः- (1) हर्षित सिंह (गोला फेंक), (2) दिशांत सामंत (लम्बी दौड़), क्रीडाधिकारी कु० हनी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।  जिसमें हर्षित सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में (गोला फेंक) में गोल्ड मैडल प्राप्त करके कीर्तिमान स्थापित किया और दिशांत सामंत ने 800 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त करके सिल्वर मैडल प्रात किया। उक्त दोनों ने विद्यालय के साथ-साथ माता-पिता एवं अपनी क्रीडाधिकारी कु० हनी का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री डी0 पी0 सिंह ने क्रीडाधिकारी कु० हनी  एवं दोनों खिलाडियों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय खेलो में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने इस अवसर पर क्रीडाधिकारी कु० हनी, दोनों खिलाडियों के साथ पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी तथा जीवन में खेलों के महत्त्व को भी समझाया। प्रधानाचार्य ने प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
 

तीन दिवसीय जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
नगरपालिका परिषद गदरपुर द्वारा आईटीआई गदरपुर में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम का पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर की उपस्थिति में सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों को आगामी जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
 

पांच दिवसीय स्व0 श्री धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

रूद्रपुर (सू.वि.)। ऑल इण्डिया शतरंज फैडरेशन व उत्तराखण्ड शतरंज फैडरेशन के तत्वाधान में देवभूमि शतरंज एसोसिएशन द्वारा भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल लालपुर, रूद्रपुर में पांच दिवसीय स्व0 श्री धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व अध्यक्ष फैन्सिंग फैडरेशन एशिया राजीव मेहता, अध्यक्ष शतरंज फैडरेशन इण्डिया भरत सिंह चैहान ने दीप प्रज्जलित कर शुभारम्भ किया। इस ऑल इण्डिया ओपन शतरंज प्रतियोगिता मंे देश 260 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जिसे कोई भी, कभी भी, कही भी खेल सकते है। शतरंज खेल की सभी जानकारियां इंटरनेट पर मौजूद है, जिससे बच्चे आसानी से सीख सकते है। उन्होने कहा शतरंज खेल दिमाग को तेज बनाता है व इस खेल को खेलने वालों को बुढ़ापे में मनोअवसाद भी नही होता है। उन्होने इस शतरंज प्रतियोगिता को रूद्रपुर में कराने के लिए ऑल इण्डिया शतरंज फैडरेशन व उत्तराखण्ड शतरंज फैडरेशन को बधाई दी। उन्होने खिलाड़ियों से कहा कि खेलो को लक्ष्य बनाकर खेले व नियमित अभ्यास करें ताकि ऑल इण्डिया में अच्छी रंेक हासिल करते हुए ओलम्पिक में भी प्रतिभाग कर सकें। कार्यक्रम में देवभूमि एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चड्डा, महासचिव मनोज खेड़ा, महासचिव ओलम्पिक एसोसिएशन डॉ0 डीके सिंह, संजवी चैधरी, सीमा सिंह, प्रधानाचार्य भातीय इंटरनेशनल स्कूल रश्मि आनंद सहित शतरंज फैडरेशन के अनेक पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद थे।
 

किच्छा मंडी में किसानों की हुई बैठक मंे गेहूं तोलने की गति बढ़ाने व ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सुधारने की मांग की

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
किच्छा।
किच्छा मंडी में किसानों के साथ एक बैठक कर गेहूं तोलने से संबंधित सहित अन्य मुद्दों पर बैठक हुई, जहां उन्होंने गेहूं तोलने की गति को बढ़ाने ट्रांसपोर्ट की व्यवधान की वजह से ऐसी ट्रांसपोर्ट लोगो को ब्लैक लिस्ट किया जाए जिनकी  वजह से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी हो। एसडीएम किच्छा गौरव पांडेय, डिप्टी आरएमओ लता मिश्रा ने कहा कि यह जिम्मेदारी सरकार की है, हम इसके लिए दृढ संकल्पित है। डॉ उपाध्याय ने बताया कि आज ही मुख्य जिला मुख्य कृषक अधिकारी श्री वी केएस यादव जी से बात हुई उन्हेंने अवगत कराया कि प्रति एकड़ जहां यूरिया तीन कटे यूरिया खाद की जरूरत पड़ती है , अब एक ही कट्टा  यूरिया खाद सरकार  देगी। आज अधिकारी और सरकार वातानुकूलित कमरे में बैठकर अपना कार्य करते हैं, किसान लू, बरसात , शीत लहरो में अपनी खेत की रखवाली कर अन्नदाता के रूप में देश को अन्न प्रदान करता है  आज यह दिन देखना पड़ रहे हैं। अगर सरकार ने अपने फैसले को नहीं बदला निश्चित तौर पर मजबूरन एक बड़ा जन आंदोलन करके सरकार व जिलाधिकारी का जबरदस्त घिराव किया जाएगा। बैठक में रामनरेश गंगवार, गजेंद्र, तुलाराम, लइईक अहमद, महेशा जोशी, दीवान सिंह नेगी, तुलसीराम, राम प्रसाद, डोरी लाल, जय नारायण आदि किसान उपस्थित थे।
 

जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के अन्तर्गत स्व-गणना के तहत निर्धारित पोर्टल पर मकान सूचीकरण का ऑनलाइन स्वयं अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनगणना 2027 के अन्तर्गत स्व-गणना के तहत निर्धारित पोर्टल पर मकान सूचीकरण का ऑनलाइन स्वयं अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। उन्होने कहा कि जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य गतिमान है, जिसमे ऑनलाइन स्व-गणना की जा सकती है। उन्होने बताया कि स्व-गणना 10 अप्रैल से प्रारम्भ हो गयी जो 24 अप्रैल तक की जा सकती है। उन्होने सभी जन मानस से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in. पर स्व-गणना कर सकते है। उन्होने जनता से अपील की  स्व-गणना के माध्यम से न केवल राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे बल्कि जनगणना 2027 मंे भी भागीदार बने। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।