विनोद वार्ता समाचार पत्र की पहल -शिक्षक दिवस पर नगर की शिक्षण संस्थाओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
गदरपुर। पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में विनोद वार्ता समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त सम्पादक विनोद कुमार के नेतृत्व में नगर की शिक्षण संस्थाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विनोद वार्ता की टीम द्वारा सेंट मेरी स्कूल, जिज्ञासा एकेडमी स्कूल, एसएस पब्लिक स्कूल, रेडरोज कान्वेंट स्कूल, राजरानी कन्या इण्टर कालेज, लायंस पब्लिक स्कूल एवं मोनाड पब्लिक स्कूल में जाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कहा कि आप समाज के नन्हे मनों को ज्ञान का प्रकाश देकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का जो सतत प्रयास करते हैं, वह अतुलनीय है। आपके समर्पण, त्याग और कठिन परिश्रम को शत्-शत् नमन। इस मौके पर समाजसेवी भूपेन्द्र अनेजा, राकेश गुम्बर आदि मौजूद थे।















