श्री रामलीला अनाज मंडी का तीसरा दिन -बाल राम व लक्ष्मण ने किया ताड़का का बध, आकर्षण का केन्द्र बना -ताड़का वध से लेकर सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-पशुराम संवाद की लीला को देखने लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाव
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71 वें श्रीरामलीला के तीसरे दिन (रविवार) का मंचन श्रीराम नाट्य कला परिषद के निर्देशक सिद्धार्थ भुसरी के दिशा निर्देश पर रात्रि आठ बजे प्रारम्भ किया गया। सर्व प्रथम श्री गणेश अराधना, विष्णु भगवान की आरती आदि प्रार्थनायें की गयी। इसके उपरान्त राजा दशरथ का दरबाज लगाया गया। जिसमें गुरु विश्वामित्र द्वारा पहुंचकर श्रीराम एवं लक्ष्मण को राक्षकों के विनाश के लिए ले जाने को कहा गया। पहले तो राजा दशरथ ने भेजने के लिए इंकार किया जब विश्वामित्र कोध्रित हुए तो बाद में गुरु विशिष्ठ के कहने पर राजा दशरथ द्वारा रीराम एवं लक्ष्मण को भेजा गया। जंगलों में बाल राम एवं लक्ष्मण द्वारा ताड़का का वध एवं अन्य राक्षकों का बध किया गया। ताड़का वध का दृश्य देखकर दर्शक काफी प्रफुल्लित हो गये। इसके उपरान्त के राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर किया गया। जिसमें श्रीराम द्वारा धनुष को तोड़ा गया और सीता द्वारा जयमाला डाली गयी। वहीं पशुराम द्वारा धनुष तोड़ने पर सीता स्वयंवर में पहुंचकर कोध्र किया गया। इसके जबाव में लक्ष्मण द्वारा अपने संवादों से कड़ा प्रहार किया गया। लक्ष्मण-पशुराम संवाद ने दर्शकों को भवविभोर कर दिया। बाल राम की भूमिका आद्विक अरोरा एवं बाल लक्ष्मण की भूमिका प्रियांश छाबड़ा द्वारा अपने संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया जो इस मंचन का मुख्य आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बना रहा। वही दशरथ की भूमिका अशोक सुधा, गुरु विशिष्ठ की भूमिका सुनील कालड़ा, विश्वामित्र की भूमिका प्रवीण गिल्होत्रा, ताड़का की भूमिका युवराज कुमार, परशुराम की भूमिका अभिषेक सक्सेना, श्रीराम की भूमिका में रोहित पोपली, लक्ष्मण की भूमिका कशिश खुराना द्वारा निभाते हुए अपने-अपने संवादों को दर्शकों को मोहित किया। श्री रामलीला मंचन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित नारंग को कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत डाबर, कृष्ण लाल सुधा, सतीश छाबड़ा, सुभाष खुराना, रविन्द्र वीर ंिसंह बड़े, राजू कुमार, सचिव में निर्मल नारंग, मुलखराज अरोरा, सक्षम ग्रोवर, गणपति विश्वास, अनिल बत्रा, उप कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, उप कोषाध्यक्ष अनमोल भुड्डी, पारस धवन, अंकुर चावला, अनमोल बजाज, आॅडीटर कृष्ण लाल बत्रा, विजय सुखीजा, संरक्षक मंडल में वेदराज बजाज, अजीत कुमार भुसरी, अशोक भुड्डी, राजकुमार भुड्डी सहित श्रीराम नाट्य कला परिषद के कलाकार, श्रीमहाबीर दल के पदाधिकारी, सदस्य सहित काफी संख्या में दर्शन मौजूद थे। श्री रामलीला मंचन के दौरान मंच का संचालन सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल एवं आदित्य सुखीजा ने संयुक्त रुप से किया।





