गदरपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारम्भ
(आकाश कोचर)
गदरपुर। वार्ड नं. 3 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भारत सरकार के छप्म्ैठन्क् द्वारा आयोजित 9 दिवसीय पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का शुभारम्भ गदरपुर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिन्टू) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने योजना के उद्देश्यों एवं इसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजना आमजन को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों में योजना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों को इस योजना से अधिक से अधिक जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सभासद सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा, मुकेश चावला, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा, इदरीस पाशा एवं विशद अरोरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने योजना की सराहना करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।




