पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजु भुडडी बनी महिला मोर्चा जिला चंपावत की प्रभारी
रेड रोज काॅन्वेन्ट के सीबीएसई इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा -नवनीत कम्बोज ने 95.2 प्रतिशत प्रथम, शुभ नारंग 95 प्रतिशत द्वितीय, सुकृति ने 93.4 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त किया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। सीबीएसई द्वारा जारी इण्टरमीडियट की परीक्षा में रेड रोज काॅन्वेन्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। नवनीत कम्बोज 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान तथा शुभ नारंग 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय व सुकृति ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय मे तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अवि नारंग ने 92 प्रतिशत, अनुपम कुमार 91.4 प्रतिशत, आरूस चुघ 90.8 प्रतिशत अंक, गीत खुराना 90.6 प्रतिशत अंक तथा रीत खुराना 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल, माता-पिता तथा शिक्षक-शिक्षिकाओ का मान बढ़ाया। बच्चों के उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के डायरेक्टर श्री नैब सिंह धालीबाल तथा सह डायरेक्टर श्री संदीप सिंह धालीबाल, प्रधानाचार्या श्रीमती मुस्कान गोस्वामी व उप प्रधानाचार्य श्री गौरव सक्सेना ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्तम अंको के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षक एंव शिक्षिकाओ को भी दिशा निर्देशन हेतु बधाई दी।




