सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

पालिकाध्यक्ष ने SBR Institute Of Medical Sciences द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर  का शुभारम्भ किया

Share on:

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
श्री सुहावा राम भुड्डी धर्मशाला में SBR Institute Of Medical Sciences द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू द्वारा फीता काटकर किया गया। इस शिविर में क्षेत्रवासियों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर सभासद रमन छाबड़ा, सचिन गुप्ता, अशोक भुड्डी, राजन गुम्बर, दीपक ग्रोवर, धीरज बठला, आकाश कोचर सहित समस्त डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही। इस सराहनीय पहल के लिए पालिकाध्यक्ष ने आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 

खबरें

सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर गोपाल साहनी को बैटरी चालित ट्राई साईकिल दी

रूद्रपुर (सू0वि0)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशो के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास भवन में भगवानपुर रूद्रपुर निवासी गोपाल साहनी को बैटरी चालित ट्राई साईकिल दी। अवगत करना है कि 23 मार्च को सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में गोपाल साहनी द्वारा ट्राई साइकिल उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया था। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने गोपाल साहनी के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को शीघ्र ट्राई साइकिल देने के निर्देश दिये गये थे। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध आदि मौजूद थे।
 

 

 

 

 

पालिकाध्यक्ष ने SBR Institute Of Medical Sciences द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर  का शुभारम्भ किया

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
श्री सुहावा राम भुड्डी धर्मशाला में SBR Institute Of Medical Sciences द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू द्वारा फीता काटकर किया गया। इस शिविर में क्षेत्रवासियों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर सभासद रमन छाबड़ा, सचिन गुप्ता, अशोक भुड्डी, राजन गुम्बर, दीपक ग्रोवर, धीरज बठला, आकाश कोचर सहित समस्त डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही। इस सराहनीय पहल के लिए पालिकाध्यक्ष ने आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 

टीबी उन्मूलन में उधम सिंह नगर को राज्य में द्वितीय स्थान -राज्यपाल द्वारा सम्मानित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता

रूद्रपुर (सू0वि0)। टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनपद उधम सिंह नगर ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। इस सराहनीय उपलब्धि के लिए जनपद को महामहिम राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह (सेनि0) द्वारा मंगलवार को लोक भवन देहरादून में स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड की ओर से आयोजित विश्व टीबी दिवस के अवसर पर 100 दिन सघन टीबी उन्मूलन अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल को सम्मानित किया गया। यह सम्मान टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनभागीदारी बढ़ाने, रोगियों की समय पर पहचान, नियमित निगरानी, पूर्ण उपचार सुनिश्चित करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियानों के सफल क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप प्राप्त हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 के0के0 अग्रवाल के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समन्वित प्रयास करते हुए टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में टीबी रोगियों के लिए विशेष निगरानी तंत्र विकसित किया गया है तथा उपचार के प्रत्येक चरण पर सतत फॉलोअप सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे रोगमुक्ति दर में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनसामान्य के सहयोग और समर्पण का परिणाम है। जनसहभागिता के बिना इस प्रकार की सफलता संभव नहीं है। जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने का संकल्प दोहराया गया है, ताकि पूर्णतः टीबी मुक्त जनपद को बनाया जा सके।

माननीय प्रधानमंत्री जी जागो, कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री को भी पीछे छोड़ दिया है: गणेश उपाध्याय

किच्छा। प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस डॉ गणेश उपाध्याय ने  प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के सबसे बड़े जुमलेबाज, कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री को भी पीछे छोड़ दिया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वे किसानों की समस्याओं को समझेंगे और समाधान निकालेंगे। महंगाई बढ़ने से किसानों की जुताई-बुवाई से लेकर सब चीजों की लागत बढ़ गई है, जिससे उनकी आय आधी से कम हो गई है। महाराज, किसानों की हकीकत जानना आपका कर्तव्य है। आपके पास भत्ते, पेंशन और महीने का वेतन सब सुविधाएं हैं, लेकिन आपको जानना चाहिए कि किसानों की स्थिति क्या है। देश के अन्नदाता, जो 60ः से अधिक आबादी है, उनके लिए कुछ करने का समय आ गया है।
 

उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन उधम सिंह नगर की उदासीनता के कारण पराग फॉर्म में धान की फसल समय पर नहीं काटी गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ हैः गणेश उपाध्याय

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
किच्छा।
उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन उधम सिंह नगर की उदासीनता के कारण पराग फॉर्म में धान की फसल समय पर नहीं काटी गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसान दबाव में आकर हार्ट अटैक से मृत्यु भी हो चुकी है यह देखकर दुख होता है कि सरकार और प्रशासन ने हाई कोर्ट में सही तरह  से पैरवी  कर दिए होते  आज  किसान  नही पिसता।  जिन किसानों ने परागफॉर्म मालिकों से जमीन ठेके पर लेकर खेती की है, वे भारी कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। उनके बच्चों की शिक्षा पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। सितारगंज के ग्राम गडरिया बाग में किच्छा शुगर फैक्ट्री के बंद होने से गन्ना कई एकड़ में खड़ा है। अब समय आ गया है कि उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन मानवता के आधार पर इन किसानों की समस्याओं का समाधान करे। अगर कोर्ट में यह पहले ही मानवता के आधार पर मामला ले जाया जाता, तो निश्चित तौर पर न्याय मिलता। पीड़ित किसानों की आत्महत्या की स्थिति में जिम्मेदारी तय करना भी जरूरी है। यह आरोप लगाते हुए प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस डॉ गणेश उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति के  माध्यम से कहीं।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उन्हें पत्र सौंप कर समस्याओं से अवगत कराया

रुद्रपुर (सू.वि.)। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उन्हें पत्र सौंप कर  हुए अवगत कराया है कि जिला नैनीताल कुमाऊँ क्षेत्र  के इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से सबसे बड़ी प्रयोगशाला रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान, हल्द्वानी के बंदी की हालत में पहुँचने को लेकर कुमाऊँ और उत्तराखंड के जनमानस में उत्पन्न हुई संशय की स्थिति को दूर करने की मांग की गई है। रक्षा मंत्री को पत्र सोप कर  सांसद श्री अजय भट्ट ने कहा है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के निवासियों, व्यापारियों, विशेषकर किसानों और युवाओं द्वारा इस प्रयोगशाला की बंदी और वर्तमान में इस प्रयोगशाला के दिल्ली की तिमारपुर की क्प्च्।ै लैब से संबद्ध करके इसे डीआरडीओ द्वारा एक बहुत छोटी परजीवी इकाई के रूप में सीमित कर दिये जाने को क्षेत्र में अत्यंत नकारात्मक रूप से देखा जा रहा है, क्योंकि लैब की इस स्थिति में आने के कारण युवाओं के स्थानीय रोजगार, अप्रेंटिस, इंटर्नशिप, जेआरएफ, एसआरएफ, अनुबंधित आदि क्षेत्रों में, व्यापारियों और स्थानीय उद्योगों से संबंधित कार्यक्षेत्र में, उच्च हिमालयी क्षेत्रों के किसानों को मिलने वाले कृषि परामर्श तथा सम-सामयिक कृषि लाभ आदि में या तो भारी कमी आ गई है या पूर्ण रूप से बंद हो गए हैं। श्री भट्ट ने पत्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र सौंप कर अवगत कराया है कि विगत महीने में, मैं क्प्ठम्त् हल्द्वानी लैब के प्रथम निदेशक श्री एम सी जोशी जी (सेवानिवृत्त) और कुछ अन्य पूर्व वैज्ञानिकों और कर्मचारियों से मिला था, जिससे मुझे इस प्रयोगशाला के बाबत कई जानकारियां प्राप्त हुई। ये प्रयोगशाला बनाने की जरूरत 1962 के भारत-चीन के युद्ध के बाद महसूस की गई और वर्तमान में ये प्रयोगशाला हल्द्वानी, जिला नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, औली, जिला चमोली और हर्षिल जिला उत्तरकाशी तक फैली हुई है और क्रमशः 35. 150, 70, 40 और 10 एकड़ (कुल करीब ३०० एकड़) की भूमि विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ है। लेकिन वर्तमान में केवल हल्द्वानी में ही कुछ कर्मचारी और अधिकारी बचे हैं और पिथौरागढ़ और औली में मिलाकर कुछ 10 कर्मचारी रह गए हैं। इस कारण इस प्रयोगशाला के इंफ्रास्ट्रक्चर का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है और सरकार को वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में लैब को तिमारपुर दिल्ली की सेल यानी परजीवी इकाई के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। क्प्च्।ै यानी रक्षा शरीरक्रिया अनुसंधान संस्थान का कार्य मुख्यतः उच्च हिमालयी क्षेत्रों हेतु शरीरक्रिया के अध्ययन का कार्य करना है जो वास्तविक रूप में दिल्ली जैसे महानगर में सैनिकों की स्थितियों को समझने में अक्षम बनाती हैं। इसलिए श्री भट्ट ने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया है। कि रक्षा शरीर क्रिया अनुसंधान संस्थान क्प्च्।ै तिमारपुर दिल्ली को हल्द्वानी, पिथौरागढ़, औली, अल्मोड़ा और हर्षिल में प्रतिस्थापित करेंगे ताकि क्प्च्।ै डीआरडीओ लैब के वैज्ञानिक अपने वास्तविक वैज्ञानिक उद्देश्यों को प्राप्त कर पायें और उन सभी जगहों के इंफ्रास्ट्रक्चर का समुचित उपयोग हो पाये।
 

विश्व क्षय रोग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष 3 जिलों में शामिल हुआ ऊधमसिंह नगरय जिला क्षय रोग क्लिनिक रुद्रपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित

रुद्रपुर (सू.वि.)। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला क्षय रोग क्लिनिक, रुद्रपुर में एक विशेष जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. सिंह द्वारा की गई। इस वर्ष का आयोजन जिले के लिए विशेष रहा, क्योंकि ऊधमसिंह नगर को क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के शीर्ष 03 जनपदों में चुना गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आर.के. पांडे ने टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और पूर्ण उपचार ही इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का एकमात्र रास्ता है। विशिष्ट अतिथि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अलोक शुक्ला एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेश जोशी ने टीबी के उपचार में एकीकृत चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीयूष रंजन ने शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर टीबी विभाग के कर्मचारियों ने लाभार्थियों को श्पोषण किटश् वितरित की। कार्यक्रम का सफल संचालन बी. एन. बेलवाल, मुख्य फार्मेसी अधिकाई द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी कुशल मेजबानी से कार्यक्रम में ऊर्जा भरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. सिंह ने कहा किष्हमें गर्व है कि हमारा जिला प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल है। हमारा लक्ष्य श्क्षय रोग मुक्त भारतश् के संकल्प को सिद्ध करना है। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों और निक्षय मित्रों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस उपलब्धि में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने टीबी के प्रति समाज को जागरूक करने और रोगियों की सहायता करने की शपथ ली। इस अवसर पर पार्षद भूतबंगला गिरीश पाल, डी. पी. एम हिमांशु मुस्यूनी, संजय पाण्डेय, प्रदीप महर, दिनेश जोशी, राहुल श्रीवास्तव, शुभम पपनोई, राजेश अरोड़ा, सुनील सती,रीना सिंह, अभिनव गुप्ता, सौरव आदि उपस्थित रहे।
 

Most Viewed