राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने की भेंट
जिला स्तरीय टीम द्वारा पंतनगर यूनिवर्सिटी के वेटरनरी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया
पंतनगर/रुद्रपुर (सू.वि.)। आज दिनांक 17/04/2026 को जिला स्तरीय टीम द्वारा जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के वेटरनरी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में कुल 06 पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन पाई गईं, जिनमें से 02 मशीनें पुरानी एवं अनुपयोगी होने के कारण नियमानुसार सील कर दी गईं। शेष 04 अल्ट्रासाउंड मशीनें जानवरों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सुचारू रूप से उपयोग में लाई जा रही हैं। टीम द्वारा मेडिसिन विभाग, सर्जरी विभाग तथा ऑब्स एंड गायनी विभाग का भी गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभागों में अल्ट्रासाउंड मशीन के उपयोग की प्रक्रिया एवं जानवरों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के अवसर पर डॉ. प्रकाश भट्ट, विभागाध्यक्ष, वेटरनरी हॉस्पिटल द्वारा टीम को पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। निरीक्षण टीम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह, जिला समन्वयक श्री प्रदीप महर, श्री गोपाल आर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।






