एसडीएम के नेतृत्व में दिनेशपुर में ऐलोपैथिक दवाओं से मिश्रित होने के संदेह में छापेमारी कर नमूना लेने की कार्यवाही की
(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर। जिलाधिकारी उधम सिंह नगर से प्राप्त आदेशों के क्रम में उपजिलाधिकारी गदरपुर, ऋचा सिंह के नेतृत्व में 22/5/2026 को दिनेशपुर क्षेत्र में अनैतिक दवा बिक्री के संबंध में सूचना प्राप्त कर उप जिला अधिकारी गदरपुर ऋचा सिंह मय टीम व औषधि निरीक्षक, शुभम कोटनाला, उधमसिंह नगर मय पुलिस प्रशासन दिनेशपुर की संयुक्त टीम द्वारा, वार्ड नंबर 9, दिनेशपुर में छापेमारी की कार्रवाई की गई, जिस दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से बरामद चूर्ण को ऐलोपैथिक दवाओं से मिश्रित होने के संदेह में , मौके पर नमूना लेने की कार्रवाई की गई इस संबंध में लैब से रिपोर्ट प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई में एसओ दिनेशपुर और राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे।




