सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में किया 2830 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास -हैलीपेड पर यशस्वी मुख्यमंत्री को मिलने वालो का लगा तांता, पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखकर माननीय मुख्यमंत्री भी हुए ग

Share on:

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
गदरपुर (सू.वि.)।
सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी ने गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों के बीच 2830.07 लाख के 08 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने फीता काट कर नवनिर्मित गदरपुर बस स्टेशन का किया लोकार्पण । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने 694.06 रुपये लाख लागत की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 2,136.01 रुपये लाख लागत की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 275.70 लाख की लागत से बने नव निर्मित विकास खण्ड गदरपुर के कार्यालय भवन, 69.19 लाख की लागत से ग्रामीण क्षेत्र में हरिचन्द्र-गुरुचन्द्र बंग विशाल सामुदायिक भवन एवं 349.17 लाख की लागत से बने गदरपुर बस अड्डे का लोकार्पण एवं 1839.70 लाख की लागत से गदरपुर में बाबा डल मंदिर से बौर जलाशय (डेस्टिनेशन) से गुलरभोज कूल्हा तिलपुरी वन बैरियर तक सिंचाई विभाग के माध्यम से कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य, 67.29 लाख की लागत से रामजीवनपुर न0-3 व ग्राम मझरशिला के आंतरिक मार्गो में इंटर लॉकिंग टाइल रोड का नव निर्माण कार्य, 87.09 लाख की लागत से गदरपुर के जयनगर न0-4 कॉलोनी के विभिन्न मार्गो का इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा मार्ग का नव निर्माण कार्य, 57.82 लाख की लागत से गुरुनानकपुर के आंतरिक मार्गो का इंटर लॉकिंग टाईल द्वारा नव निर्माण कार्य एवं 84.11 लाख की लागत से कुल्हा चैराहे से लक्ष्मण सिंह गट्टी के ग्राम तक इंटर लॉकिंग टाईल रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से गदरपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के समस्त क्षेत्रों के लोगों को भी व्यापक लाभ मिलेगा तथा यह पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति और नई पहचान प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि गूलरभोज भविष्य में एक प्रमुख पर्यटन एवं विकास केंद्र (डेस्टिनेशन) के रूप में उभरेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ष्विकास भी, विरासत भीष् के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। एक ओर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए विकास का अर्थ केवल सड़क, पुल और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन को अधिक सुरक्षित, समृद्ध और सुविधाजनक बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार केवल शिलान्यास तक सीमित रहने वाली सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तरह योजनाओं का शिलान्यास कर उन्हें भुलाया नहीं जाता, बल्कि प्रत्येक परियोजना को चरणबद्ध ढंग से पूरा कर उसका लोकार्पण किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में ऐसी कार्य संस्कृति विकसित हुई है, जिसमें शिलान्यास को समयबद्ध रूप से लोकार्पण में बदलना ही डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित बस स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, किचन सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे गदरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, नए खण्ड विकास कार्यालय भवन के निर्माण से ग्रामीण विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर अधिक सुगमता से प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात करते हुए पूरे उत्तराखण्ड में विकास की नई कहानी लिख रही है। उन्होंने बताया कि गदरपुर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में छात्रावास भवन का निर्माण कराया गया है, राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर में आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया गया है तथा आईटीआई गूलरभोज में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक विकास कार्य युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय के उच्चीकरण के प्रस्ताव को भी शासन से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बोर डैम के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा विभिन्न गांवों में लगभग 13 करोड़ की लागत से पेयजल योजनाओं का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से गदरपुर विकासखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रक्रिया पूर्व में भी कई बार सम्पन्न हो चुकी है और इस बार भी सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य केवल मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में धर्मांतरण विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर प्रभावी कार्रवाई, नकल विरोधी कानून, भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कदम सहित अनेक ऐतिहासिक निर्णय राज्य के विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वोट बैंक की नहीं, बल्कि विश्वास की राजनीति करती है। सरकार तुष्टीकरण नहीं, बल्कि संतुष्टीकरण के मार्ग पर चल रही है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल सत्ता में बने रहना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य धरातल पर दिखाई देते हैं।उन्होंने कहा नए आधुनिक बस स्टेशनो के निर्माण जनता को सुगम यात्रा व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी,इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विधायक अरविंद पांडे, शिव अरोरा ने सभी का स्वागत व अभिनंदन करते हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारीया दी व सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने गदरपुर विधायक के अनुरोध पर कहा कि चीनी मिल कार्मिको को सातवां वेतनमान दिलाने हेतु जल्द ही रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र गूलरभोज में जिम कार्बेट की जिप्सी परमिट पर संचालन व महाविद्यालय गदरपुर में दो पीजी कोर्स भविष्य में संचालित करने का आश्वासन दिया। इसके उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ रूद्रपुर रिंग रोड का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविन्द पाण्डेय, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगरपालिका गदरपुर अध्यक्ष मनोज गुम्बर, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मंजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, प्रीत ग्रोवर, अध्यक्ष नगर पंचायत गुलरभोज सतीश चुघ, अध्यक्ष नगर पंचायत दिनेशपुर मंजीत कौर, प्रीत ग्रोवर राजेश कुमार, आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार हुड़िया, राकेश भुसरी, राकेश भुड्डी, अंजू भुड्डी, नरेश हुड़िया, राकेश गुम्बर, चंकित हुड़िया, टीकम खेड़ा, अशोक छाबड़ा, कृष्ण लाल अनेजा, अशोक धीर, संदीप चावला, राहुल अनेजा, अनिल जेठली, कपिल गण्डा, सहित सचिव परिवहन रविनाथ रमन, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, पंकज उपाध्याय, एसडीएम गदरपुर अमृता सिंह, ऋचा सिंह, किच्छा एसडीएम गौरव पांडेय, तहसीलदार गदरपुर चन्द्रा सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद थे।गदरपुर (विनोद वार्ता संवाद-सूत्र)। नवीन मंडी स्थल पर बने हैलीपेड पर यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मिलने वालो का तांता लग गया। जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे तो हैलीपेड के अन्दर व्यवस्था को तोडकर लोग प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस प्रशासन व्यवस्था संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान श्री मुख्यमंत्री को कई संगठनो ने अपनी समस्याओं के ज्ञापन भी दिये वहीं व्यापार मंडल द्वारा समस्याओं संबंधी ज्ञापन दिया। वहीं किसान यूनियन ने भी ज्ञापन दिया। हैलीपेड से जैसे भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वाहन से गुजरे तो इस दौरान राष्ट्रीय महिला कांग्रेस सचिव शिल्पी अरोरा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगी इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर वाहन में बैठा लिया और ले गयी। माननीय मुख्यमंत्री के गदरपुर में प्रथम विशाल कार्यक्रम के तहत काफी उत्साह देखा गय। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखकर माननीय मुख्यमंत्री भी गद-गद हो गये। वही कार्यक्रम के विशेष आयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर व ब्लाक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने सफल कार्यक्रम पर क्षेत्र की जनता एवं अधिकारियों को आभार जताया गया। 
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

खबरें

सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाया भारतीय न्यायालयों में ई-फाइलिंग का मुद्दा, उत्तराखंड में 1.17 लाख से अधिक मामले ऑनलाइन दर्ज

नई दिल्ली/रूद्रपुर (सू.वि.)। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से भारतीय न्यायालयों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) तथा ई-फाइलिंग व्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर केंद्र सरकार से जानकारी मांगी। सांसद अजय भट्ट ने कानून एवं न्याय मंत्री से पूछा कि क्या देश के न्यायालयों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को शामिल किया गया है, क्या उत्तराखंड सहित सभी न्यायालयों में ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू हो चुकी है, उत्तराखंड उच्च न्यायालय सहित राज्य में ई-फाइलिंग के माध्यम से कितने मामले दर्ज किए गए हैं तथा ई-फाइलिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। अपने लिखित उत्तर में कानून एवं न्याय मंत्रालय ने बताया कि ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के तहत देशभर की न्यायिक व्यवस्था को डिजिटल बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत केस इन्फॉर्मेशन सिस्टम (सीआईएस), ई-फाइलिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, डिजिटल केस रिकॉर्ड, राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (एनजेडीजी), ई-सेवा केंद्र, ई-भुगतान, मोबाइल एप सहित अनेक डिजिटल सेवाएं लागू की गई हैं।मंत्रालय के अनुसार 30 जून 2026 तक देश के 25 उच्च न्यायालयों में ई-फाइलिंग सुविधा लागू है। इस अवधि तक देशभर में ई-फाइलिंग के माध्यम से 1 करोड़ 25 लाख 87 हजार 329 मामलों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा चुका है। उत्तराखंड के संबंध में सरकार ने बताया कि राज्य के जिला न्यायालयों और उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अब तक 1,17,924 मामलों की ई-फाइलिंग की गई है। इनमें उत्तराखंड उच्च न्यायालय में 356 तथा जिला न्यायालयों में 1,17,568 मामले ऑनलाइन दर्ज हुए हैं। केंद्र सरकार ने यह भी बताया कि ई-फाइलिंग को बढ़ावा देने के लिए न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी), वीडियो गाइड और ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल न्यायिक सेवाओं का लाभ उठा सकें।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी

गदरपुर (सू०वि०)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय गदरपुर-रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन, गदरपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में एनडीआरएफ जैसी संस्थाओं की भूमिका जनजीवन की सुरक्षा और आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक आधुनिक, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री श्री धामी ने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साहस, समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी एनडीआरएफ के जवान पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ मानव जीवन की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। उनका अनुशासन, दक्षता और सेवा भाव पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, नियमित प्रशिक्षण और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय को प्राथमिकता दी जाए, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें। इस अवसर पर एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बटालियन की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा आपदा राहत एवं बचाव अभियानों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पाण्डे, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, कमांडेंट संतोष कुमार, सीएमओ परमिंदर सिंह, डिप्टी कमांडेंट दीपक भट्ट, राजेंद्र जोशी, अवनीश पुरोहित, मनोज जोशी, जवान आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात

रूद्रपुर (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 40 लाख की लागत से स्थापित 09 फीट ऊँची आदमकद कांस्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है। उनका बलिदान आने वाली पीढियों को राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 120.18 लाख की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में निर्मित पार्किंग, लैंडस्केपिंग एवं ड्रेन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस परियोजना से परिसर में पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और जल निकासी की सुविधाएं भी सुदृढ़ होंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर स्थित कैनाल कॉलोनी में 264.97 लाख की लागत से बनने वाली सरफेस पार्किंग का शिलान्यास भी किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में प्रत्येक विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को उनका सीधा लाभ मिल सके। मा0 मुख्यमंत्री श्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से पंजाब निवासरत शहीद ऊधम सिंह जी के परिजनो से वार्ता की। उन्होने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के बलिदान व साहस को मेरा दिल से सैलूट है और उन्होने कहा प्रदेश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। इस दौरान उन्होने कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मंजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह नामधारी, फरजाना बेगम ,रणजीत सिंह नामधारी,उत्तम दत्ता ,रामपाल सिंह,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा, अध्यक्ष नगर पालिका गदरपुर मनोज गुम्बर, अध्यक्ष नगर पंचायत गुलरभोज सतीश चुघ, ब्लाक प्रमुख रीना गौतम,पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, डीजीसी मनोज तिवारी,बरीत सिंह आदि मौजूद थे।

गदरपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि -माननीय मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा व सरोपा भेंट कर किया भव्य स्वागत

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
गदरपुर (सू. वि.)।
सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह जी की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आयोजित अखण्ड पाठ में प्रतिभाग किया व गुरूद्वारे में मत्था टेका प्रदेश की खुशहाली की कामना की। संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  आज यहां आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता एवं आत्मिक संतोष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक साथ दो सौभाग्य प्राप्त हुए हैं। पहला, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ में सम्मिलित होकर पावन गुरबाणी का श्रवण करने तथा गुरु साहिब के चरणों में मत्था टेकने का अवसर मिला। दूसरा, भारत माता के अमर सपूत शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समागम वीरता और पवित्रता का अद्भुत संगम है। जब भी हम अमर शहीद ऊधम सिंह के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का स्मरण करते हैं तो हमारा सीना गर्व से चैड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1919 का जलियांवाला बाग हत्याकांड भारतीय इतिहास का एक अत्यंत दुखद और काला अध्याय था, जिसने प्रत्येक भारतीय के हृदय को पीड़ा से भर दिया था। उस अमानवीय नरसंहार की वेदना को शहीद ऊधम सिंह ने 21 वर्षों तक अपने हृदय में संजोए रखा और न्याय की भावना को जीवित रखा। अंततः सात समंदर पार जाकर उन्होंने उस अन्याय का प्रतिकार किया और पूरी दुनिया के सामने भारत के स्वाभिमान, साहस और अदम्य संकल्प का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद ऊधम सिंह का जीवन हमें साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता है। उनका त्याग प्रत्येक भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना का संचार करता है तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रभक्ति, सेवा, त्याग और मानवता की यह प्रेरणा हमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन वाणी से प्राप्त होती है। गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता, करुणा, सत्य, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का मार्ग प्रशस्त करती हैं। ये शिक्षाएं केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र को प्रेरित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास में सिख समाज का महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी से आह्वान किया कि अमर शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों को सदैव अपने हृदय में जीवित रखें तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविन्द पाण्डेय, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पालिकाध्यक्ष गदरपुर मनोज गुम्बर,  मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मंजीत सिंह, सुरेंद्र नामधारी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, अध्यक्ष नगर पंचायत गुलरभोज सतीश चुघ, अध्यक्ष नगर पंचायत दिनेशपुर मंजीत कौर, सुखदेव सिंह नामधारी, राजेश कुमार, किशन सिंह कंबोज, टेक चंद कंबोज, सुरेश कंबोज, कपित गण्डा, हरलोक सिंह नामधारी, राकेश भुड्डी, राकेश गुम्बर, राजेंद्र कंबोज सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में किया 2830 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास -हैलीपेड पर यशस्वी मुख्यमंत्री को मिलने वालो का लगा तांता, पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखकर माननीय मुख्यमंत्री भी हुए ग

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
गदरपुर (सू.वि.)।
सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी ने गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों के बीच 2830.07 लाख के 08 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने फीता काट कर नवनिर्मित गदरपुर बस स्टेशन का किया लोकार्पण । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने 694.06 रुपये लाख लागत की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 2,136.01 रुपये लाख लागत की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 275.70 लाख की लागत से बने नव निर्मित विकास खण्ड गदरपुर के कार्यालय भवन, 69.19 लाख की लागत से ग्रामीण क्षेत्र में हरिचन्द्र-गुरुचन्द्र बंग विशाल सामुदायिक भवन एवं 349.17 लाख की लागत से बने गदरपुर बस अड्डे का लोकार्पण एवं 1839.70 लाख की लागत से गदरपुर में बाबा डल मंदिर से बौर जलाशय (डेस्टिनेशन) से गुलरभोज कूल्हा तिलपुरी वन बैरियर तक सिंचाई विभाग के माध्यम से कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य, 67.29 लाख की लागत से रामजीवनपुर न0-3 व ग्राम मझरशिला के आंतरिक मार्गो में इंटर लॉकिंग टाइल रोड का नव निर्माण कार्य, 87.09 लाख की लागत से गदरपुर के जयनगर न0-4 कॉलोनी के विभिन्न मार्गो का इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा मार्ग का नव निर्माण कार्य, 57.82 लाख की लागत से गुरुनानकपुर के आंतरिक मार्गो का इंटर लॉकिंग टाईल द्वारा नव निर्माण कार्य एवं 84.11 लाख की लागत से कुल्हा चैराहे से लक्ष्मण सिंह गट्टी के ग्राम तक इंटर लॉकिंग टाईल रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से गदरपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के समस्त क्षेत्रों के लोगों को भी व्यापक लाभ मिलेगा तथा यह पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति और नई पहचान प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि गूलरभोज भविष्य में एक प्रमुख पर्यटन एवं विकास केंद्र (डेस्टिनेशन) के रूप में उभरेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ष्विकास भी, विरासत भीष् के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। एक ओर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए विकास का अर्थ केवल सड़क, पुल और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन को अधिक सुरक्षित, समृद्ध और सुविधाजनक बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार केवल शिलान्यास तक सीमित रहने वाली सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तरह योजनाओं का शिलान्यास कर उन्हें भुलाया नहीं जाता, बल्कि प्रत्येक परियोजना को चरणबद्ध ढंग से पूरा कर उसका लोकार्पण किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में ऐसी कार्य संस्कृति विकसित हुई है, जिसमें शिलान्यास को समयबद्ध रूप से लोकार्पण में बदलना ही डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित बस स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, किचन सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे गदरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, नए खण्ड विकास कार्यालय भवन के निर्माण से ग्रामीण विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर अधिक सुगमता से प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात करते हुए पूरे उत्तराखण्ड में विकास की नई कहानी लिख रही है। उन्होंने बताया कि गदरपुर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में छात्रावास भवन का निर्माण कराया गया है, राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर में आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया गया है तथा आईटीआई गूलरभोज में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक विकास कार्य युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय के उच्चीकरण के प्रस्ताव को भी शासन से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बोर डैम के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा विभिन्न गांवों में लगभग 13 करोड़ की लागत से पेयजल योजनाओं का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से गदरपुर विकासखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रक्रिया पूर्व में भी कई बार सम्पन्न हो चुकी है और इस बार भी सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य केवल मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में धर्मांतरण विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर प्रभावी कार्रवाई, नकल विरोधी कानून, भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कदम सहित अनेक ऐतिहासिक निर्णय राज्य के विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वोट बैंक की नहीं, बल्कि विश्वास की राजनीति करती है। सरकार तुष्टीकरण नहीं, बल्कि संतुष्टीकरण के मार्ग पर चल रही है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल सत्ता में बने रहना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य धरातल पर दिखाई देते हैं।उन्होंने कहा नए आधुनिक बस स्टेशनो के निर्माण जनता को सुगम यात्रा व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी,इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विधायक अरविंद पांडे, शिव अरोरा ने सभी का स्वागत व अभिनंदन करते हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारीया दी व सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने गदरपुर विधायक के अनुरोध पर कहा कि चीनी मिल कार्मिको को सातवां वेतनमान दिलाने हेतु जल्द ही रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र गूलरभोज में जिम कार्बेट की जिप्सी परमिट पर संचालन व महाविद्यालय गदरपुर में दो पीजी कोर्स भविष्य में संचालित करने का आश्वासन दिया। इसके उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ रूद्रपुर रिंग रोड का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविन्द पाण्डेय, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगरपालिका गदरपुर अध्यक्ष मनोज गुम्बर, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मंजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, प्रीत ग्रोवर, अध्यक्ष नगर पंचायत गुलरभोज सतीश चुघ, अध्यक्ष नगर पंचायत दिनेशपुर मंजीत कौर, प्रीत ग्रोवर राजेश कुमार, आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार हुड़िया, राकेश भुसरी, राकेश भुड्डी, अंजू भुड्डी, नरेश हुड़िया, राकेश गुम्बर, चंकित हुड़िया, टीकम खेड़ा, अशोक छाबड़ा, कृष्ण लाल अनेजा, अशोक धीर, संदीप चावला, राहुल अनेजा, अनिल जेठली, कपिल गण्डा, सहित सचिव परिवहन रविनाथ रमन, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, पंकज उपाध्याय, एसडीएम गदरपुर अमृता सिंह, ऋचा सिंह, किच्छा एसडीएम गौरव पांडेय, तहसीलदार गदरपुर चन्द्रा सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद थे।गदरपुर (विनोद वार्ता संवाद-सूत्र)। नवीन मंडी स्थल पर बने हैलीपेड पर यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मिलने वालो का तांता लग गया। जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे तो हैलीपेड के अन्दर व्यवस्था को तोडकर लोग प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस प्रशासन व्यवस्था संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान श्री मुख्यमंत्री को कई संगठनो ने अपनी समस्याओं के ज्ञापन भी दिये वहीं व्यापार मंडल द्वारा समस्याओं संबंधी ज्ञापन दिया। वहीं किसान यूनियन ने भी ज्ञापन दिया। हैलीपेड से जैसे भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वाहन से गुजरे तो इस दौरान राष्ट्रीय महिला कांग्रेस सचिव शिल्पी अरोरा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगी इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर वाहन में बैठा लिया और ले गयी। माननीय मुख्यमंत्री के गदरपुर में प्रथम विशाल कार्यक्रम के तहत काफी उत्साह देखा गय। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखकर माननीय मुख्यमंत्री भी गद-गद हो गये। वही कार्यक्रम के विशेष आयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर व ब्लाक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने सफल कार्यक्रम पर क्षेत्र की जनता एवं अधिकारियों को आभार जताया गया। 
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

¬स्मरणः- 31 जुलाई को शहीदी ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर विशेष -इतिहासः जलियावाला बाग हत्याकांड ने भड़काई थी प्रतिशोध की आग -शहीद ऊधम सिंह ने 21 वर्ष बाद लिया था जुल्म का बदला

सम्पादक विनोद कुमार
गदरपुर।
रांझा के भागी हीर लिखी साढी किस्मत विच जजीर। यह पक्तियां गुनगुनाने वाले क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बांग (अमृतसर) में करीब 12 सौ लोगों की हत्या के बाद गोलियोें से भूनकर निर्दोष लोगों के नरसंहार का बदला लिया था। पंजाब के सुनाब कस्बंे में 26 दिसम्बर 1899 को सरदार टहल सिंह के घर जन्में इस क्रांंितकारी की मां का नाम नारयणी कौर था। महज चार वर्ष की आयु में ही मां के देहांत के बाद सात साल की उम्र में पिता भी चल बसे। ढाई साल बढ़े भाई के साथ ऊधम सिंह का लालन-पालन अनाथ आश्रम में हुआ। बचपन में इस क्रंांितकारी का नाम शेर सिंह था। जो बाद में सिख मर्यादा में अमृतपान कर ऊधम सिंह कहलाये। 18वर्ष की आयु में इनके बड़े भाई का निधन हो गया। 1907 में खालसा स्कूल से मैटिकुलेशन की परिक्षा पास कर ऊधम सिंह नौकरी की तलाश करने लगंे। इसी बीच रोलैट एक्ट के विरोध में महात्मागांधी के आहृवान पर सत्याग्रह की घोषणा हुई। मार्च 1919 में इस एक्ट के विरोध में  पंजाब में भारी आक्रोश भड़क उठा। अमृतसर में डा. सैफीद्दीन किचलू व डा. सतपाल के भाषणों पर अंग्रेजों ने पाबंदी लगा दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरोध में जलियांवाला बाग में विशाल सभा आयोजित की गयी। सभा में ऊधम सिंह लोगों को पानी पिलाने में जुट गये। सभा में बौखलाये ब्रितानी हुक्मरानों के आदेश पर अंग्रेज सैनिकों ने अंधाधुध गोलियां चलाकर वहां लाशें बिछा दी। एक गोली ऊधम सिंह के भी बाजू को चिरती हुई पार हो गयी। इस घटना ने ऊधम सिंह को झकझोर कर रख दिया। वह स्वर्ण मंदिर गये और पवित्र सरोवर में स्नान कर इस नरसंहार का आदेश देने वाले जनरल डायर से बदला लेने और अंग्रेज सरकार की भारत से उखाड. फेंकने की प्रतिज्ञा ली। फिर वह स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी करने लगे और उनको जेल हो गयी। रिहा होने के बाद वे कैलीफोनिया चले गये और गदर पार्टी के सदस्य बन गये। 13 मार्च 1940 को लंदन केक्सटन हाॅल में अंग्रेज राजनीतिज्ञों का सम्मेलन था।  प्रतिशोध की आग में चल रहे ऊधम सिंह सम्मेलन में पहुंचे। शाम करीब चार बजे सभा समाप्त होने पर लोग उठने लगे तो ऊधम सिंह मंच की तरफ लपके और पांच सैकेंड के भीतर छह गोलियां जनरल डायर के सीने में उतार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। अंततः ऊधम सिंह गिरफ्तार कर लिये गये। बाद में ज्यूरी के सामने पेशी के दौरान भी ऊधम सिंह ने ब्रिटिश साम्राज्य की पुरजोर मुखालफत की। सजा सुनने के बाद 31 जुलाई को ऊधम सिंह ने हंसते हुए फांसी के फंदे को चूम लिया और स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम शहीदों की सूची में रच दिया। 

गदरपुर पुलिस ने चोरी का टैक्टर सहित एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।  
पुलिस ने गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत से चोरी का एक अदद हैरो व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर अर्जुन महेन्द्रा बरामद कर एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार दिनांक 16-07-2026 को वादी मुकदमा अनिल राजपूत पुत्र श्री दृप्रथ्वी राज निवासी सरदार नगर गदरपुर  की तहरीरी सूचना बाबत दिनांक 10-07-2026 को अज्ञात चोर द्वारा स्वयं के कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले हैरो को चोरी कर लेने के आधार पर कोतवाली गदरपुर पर मु0 एफआईआर नंबर. 197/2026  धारा- 303 ( डी)   बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत  किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा अतिशीघ्र उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण कर माल मुल्जिमान की बरामदगी करने हेतु कड़े निर्दिश गदरपुर पुलिस को दिये ये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा एसएचओ गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम दिनांक 29-07-2026 को  माटखेडा से विलासपुर  कैमरी जाने वाली सडक बिलासपुर से लगभग 05 किमी आघे कुईया तिराहे  से अभियुक्त अंग्रेज सिंह पुत्र श्री कुलवन्त सिंह (उम्र-19 वर्ष) निवासी- ग्राम नानकार थाना मिलकखानम जिला रामपुर उत्तरप्रदेश  को अभियोग में चोरी हैरो राजपूत व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर अर्जुन महेन्द्रा संख्या पीयू 22 बीएल-1363  के साथ  धारा 303 (2)ध् 317 (2) बी0एन0एस0 ’ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम  एसआई मोहन सिंह बोहरा, कानि. कुन्दन सिंह, कानि. मोहन भट्ट, कानि. लक्ष्मण कुमार शामिल थे। 

Most Viewed