पंतनगर (सू.वि.)। पंतनगर हवाई अड्डे पर आज दिनांक 09 सितम्बर 2026 को विमानन अपहरण संबंधी मॉक एक्सरसाइज का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मॉक एक्सरसाइज का आयोजन नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विमान अपहरण जैसी आकस्मिक एवं गंभीर परिस्थिति में विभिन्न संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, आपसी समन्वय, संचार व्यवस्था, प्रतिक्रिया समय तथा निर्धारित दायित्वों के प्रभावी निर्वहन का परीक्षण करना था। मॉक एक्सरसाइज के दौरान पंतनगर हवाई अड्डे पर विमान अपहरण की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न करते हुए थ्नसस म्उमतहमदबल घोषित की गई। सूचना प्राप्त होते ही विभिन्न संबंधित एजेंसियों एवं विभागों की टीमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घटना स्थल पर पहुंचीं तथा अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया।अभ्यास में निम्न प्रमुख एजेंसियों एवं अधिकारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक। जिला प्रशासन/डीडीएमए श्री उमाशंकर नेगी, प्रतिनिधि, जिलाधिकारी। राज्य पुलिस श्री उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी, रुद्रपुर। आसूचना ब्यूरो श्री अनूप पाण्डेय, सहायक निदेशक। स्थानीय अभिसूचना इकाई (स्प्न्)रू श्री देवराज नव्याल, निरीक्षक। आतंकवाद निरोधक दस्ता श्री नरेन्द्र सिंह, एएसआई। स्थानीय थाना पुलिसरू श्री नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष, पंतनगर। फायर सर्विस श्री गणेश बिष्ट, प्रभारी। जिला अस्पताल की मेडिकल टीम डॉ. सुधीर गुप्ता। जी.बी. पंत विश्वविद्यालय की मेडिकल टीमरू डॉ. त्रिपाठी। मनोचिकित्सक एवं अन्य विशेषज्ञध्संबंधित कार्मिक। मॉक एक्सरसाइज के दौरान सभी संबंधित टीमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने, यात्रियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास जिला प्रशासन, राज्य पुलिस, आसूचना ब्यूरो, स्थानीय अभिसूचना इकाई, आतंकवाद निरोधक दस्ता, फायर सर्विस, मेडिकल टीम, स्थानीय पुलिस तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सहित एयर ट्रैफिक कंट्रोल, एयरपोर्ट सिक्योरिटी, ऑपरेशनल टीम, एयरलाइंस एवं ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट अंतर-विभागीय समन्वय एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का परिचायक रहा। मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों एवं प्रतिक्रिया व्यवस्था का परीक्षण किया गया तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के दृष्टिगत आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की गई