सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल किच्छा में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया

Share on:

किच्छा (सू.वि.)। जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल किच्छा उधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव माननीय ममता पंत द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से बचाव तथा च्व्ब्ैव् अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने तथा अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित विभाग को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इस नंबर पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में बाल अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, पोस्को अधिनियम तथा बाल संरक्षण सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र समन्वयक चांदनी रावत, केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती,बाल विकास विभाग (वन स्टॉप सेंटर -चंचल बाला,स्वास्थ्य विभाग-डॉ स्वेता दीक्षित द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया, जिनमें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, नशा का हमारे स्वास्थ्य पर किस प्रकार बुरा प्रभाव पड़ता है, रोकथाम के उपाय के बारे मे छात्र छात्राओं को जानकारी दी गयी । साथ ही यह भी बताया गया कि यदि कोई बालकध्बालिका असुरक्षित परिवेश में रह रहा हो अथवा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता हो, तो उसकी सूचना जिला बाल सरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी जा सकती है।  व पोस्को से संबन्धित लघु फिल्म देखाई गयी द्य इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री अजय शर्मा एवं समस्त स्टाप व छात्र छात्राए उपस्थित रहेद्य
 

खबरें

हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल किच्छा में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया

किच्छा (सू.वि.)। जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल किच्छा उधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव माननीय ममता पंत द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से बचाव तथा च्व्ब्ैव् अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने तथा अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित विभाग को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इस नंबर पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में बाल अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, पोस्को अधिनियम तथा बाल संरक्षण सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र समन्वयक चांदनी रावत, केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती,बाल विकास विभाग (वन स्टॉप सेंटर -चंचल बाला,स्वास्थ्य विभाग-डॉ स्वेता दीक्षित द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया, जिनमें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, नशा का हमारे स्वास्थ्य पर किस प्रकार बुरा प्रभाव पड़ता है, रोकथाम के उपाय के बारे मे छात्र छात्राओं को जानकारी दी गयी । साथ ही यह भी बताया गया कि यदि कोई बालकध्बालिका असुरक्षित परिवेश में रह रहा हो अथवा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता हो, तो उसकी सूचना जिला बाल सरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी जा सकती है।  व पोस्को से संबन्धित लघु फिल्म देखाई गयी द्य इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री अजय शर्मा एवं समस्त स्टाप व छात्र छात्राए उपस्थित रहेद्य
 

आगामी 4 अक्टूबर से खटीमा में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव की तैयारियों का जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया

खटीमा (सू.वि.)। आगामी 4 अक्टूबर से खटीमा में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव 2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों समय रहते सभी तैयारियों को चाकचैबंद  रखने के निर्देश दिए। गौतलब है कि निकट नवीन मण्डी, पीलीभीत रोड खटीमा में आगामी 4 अक्टूबर से राज्य जनजातीय शोध संस्थान उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा आयोजित इस भव्य आदि रंगोत्सव में जनजातीय कला,संगीत और संस्कृति आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही भव्य स्टॉल लगाए जायेंगे। निरीक्षण दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी आदि मौजूद थे।

एसआईआर पर उठ रहे सवालों का जवाब दे चुनाव आयोग: डॉ. गणेश उपाध्याय

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर देशभर में जारी बहस के बीच उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल डॉ. गणेश उपाध्याय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की है। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी सहित विपक्षी दल लंबे समय से “वोट चोरी” और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप उठा रहे हैं। ऐसे गंभीर आरोपों का जवाब राजनीतिक बयानबाजी से नहीं, बल्कि दस्तावेज और तथ्यों के साथ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के मतदाता सूची से हटना उसके लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के भीतर एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न विषयों पर आपत्तियों की खबरें सामने आई हैं। दूसरी ओर आयोग का कहना है कि एसआईआर संबंधी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। ऐसे में देश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि आपत्तियां क्या थीं और उनका निस्तारण किस प्रकार किया गया। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि चुनाव आयोग किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि संविधान और मतदाता का प्रहरी है। उन्होंने मांग की कि एसआईआर में हटाए गए नामों और उनके कारणों की जानकारी सार्वजनिक की जाए, प्रत्येक प्रभावित मतदाता को अपील का प्रभावी अवसर मिले और जहां पात्र मतदाताओं के नाम गलती से हटे हैं, उन्हें तत्काल बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की पारदर्शिता ही लोकतंत्र में जनता के विश्वास की सबसे बड़ी गारंटी है।
 

ऑपरेशन प्रहार के तहत 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार -मोटरसाइकिल से शराब ले जाते समय गदरपुर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
अवैध कच्ची शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 सितंबर 2026 को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सुख शांति नगर गांव के अंतिम छोर की ओर जाने वाली सड़क पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल से जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक सफेद रंग के कट्टे के अंदर काले रंग की रबर की ट्यूब बरामद हुई, जिसमें करीब 30 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब बरामद होने के बाद आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत सिंह पुत्र रेशम सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सुख शांति नगर, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या यूके06एच 3459 को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में एफआईआर संख्या 288/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल निकुल जाटव,  कांस्टेबल  मोहन भट्ट शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
 

जिलाधिकारी ने ली वर्चुअल मासिक समीक्षा बैठक, लापरवाह अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब

रूद्रपुर (सू0वि0)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से मासिक स्टाफ बैठक की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग की गई और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। अभियोजन कार्यों की समीक्षा के दौरान संतोषजनक कार्य न करने पर जिलाधिकारी ने लोक अभियोजक जयपाल सिंह और सीमा रानी का स्पष्टीकरण तलब किया है। भूमि और प्रमाण पत्र मामलों को लेकर जिलाधिकारी ने एसडीएम स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पटवारी की जांच के बाद कानूनगो को भी मौका मुआयना के लिए भेजा जाए तथा सत्यापन रिपोर्ट तत्काल प्रभाव से प्रेषित की जाए। जिलाधिकारी ने ऑनलाइन पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ ही धारा 143 के सभी ऑनलाइन आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को नियमित रूप से संबंधित पोर्टल पर लॉगिन करें। जिलाधिकारी ने एसडीएम कोर्ट में 3 से 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित  मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य देयकों की वसूली के साथ ही विविध देयकों की वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।साथ ही निर्धारित लक्ष्यों को अगले माह तक शत-प्रतिशत पूरा करने को कहा। धान खरीद के लिए समय पर केंद्र खोलने के साथ-साथ फ्लाइंग स्क्वायड दल भी तैनात करने के अधिकारियों को निर्देश देते हुए किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा (फूड सेफ्टी) का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को इस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनगणना कार्यों में तेजी लाने और सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों का नियमित रूप से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा,एसडीएम तुषार सैनी, हिमांशु कफ्लटिया, एएसपी अनुषा बडोला, संयुक्त निदेश विधि डीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज तिवारी, बरीत सिंह  सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।
 

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित


विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत एसएस पब्लिक स्कूल, गदरपुर में विभिन्न पाठ्य सहगामी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भाजपा की नगर पालिका परिषद गदरपुर की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती अंजू भुड्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मीनाक्षी ने प्रथम, इनाया ने द्वितीय और लावण्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में अभय प्रथम, नुरूलेन द्वितीय और कृतिका तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में जशनदीप सिंह प्रथम, आर्यन द्वितीय और असद तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में शीनू प्रथम, विहान गुप्ता द्वितीय और प्रभलीन तृतीय रहे। माध्यमिक वर्ग में सुहानी प्रथम, निकिता द्वितीय और कुनाल तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
 

गदरपुर पालिका में पांच नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ -पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू ने किया सभी नामित सभासदों का स्वागत

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद गदरपुर में सोमवार को पांच नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शाम करीब चार बजे नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू और अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले नामित सभासदों में रेनू बिष्ट, सीमा चैधरी, रोहित सुदामा, विपिन गुप्ता और रोबिन फुटेला शामिल रहे। सभी पांचों नामित सभासदों ने शपथ ग्रहण कर अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू ने सभी नामित सभासदों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नामित सभासद नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। समारोह में नगर पालिका के कई सभासद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नामित सभासदों का स्वागत किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई। नामित सभासदों के शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका परिषद में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। नगर के विकास कार्यों, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य जनसमस्याओं के समाधान में नामित सभासदों की भागीदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। समारोह का समापन सभी नामित सभासदों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।इस दौरान सुरेश कंबोज, बंटी भुड्डी,  राजन फुटेला, रविंद्र बड़े, दीपक बेहड़, संदीप चावला, चांकित हुड़िया, राकेश गुंबर, नरेश हुड़िया, सनी बत्रा, मनजीत सिंह बिट्टा, समन मुंजल, विजय अरोड़ा, संजीव शर्मा, अजय बतला, राजकुमार गुप्ता,  मानसी शर्मा, रीना शर्मा, वंशिका कालड़ा, अभिषेक वर्मा, सहित काफी लोग मौजूद रहे।