गदरपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारम्भ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान -महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में पीएम मोदी को भेजे पोस्टकार्ड
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को गदरपुर में श्नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लागू करो - आज करो, अभी करोश् कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिखकर डाकघर से प्रेषित किए और अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग की। कार्यक्रम की शुरुआत शिल्पी अरोड़ा के कार्यालय से हुई, जहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, गदरपुर नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, काशीपुर महानगर अध्यक्ष अल्का पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में पोस्ट ऑफिस पहुंचे। सभी ने श्नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023श् को अविलंब लागू करने की मांग वाले पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि संसद से पारित होने के बावजूद नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभी तक लागू नहीं किया गया है। यह अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान करता है। इसे तुरंत लागू कर महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ष्आज करो, अभी करोष् के नारे के साथ कांग्रेस यह अभियान पूरे देश में चला रही है। जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों को लेकर केवल घोषणाएं करती है, लेकिन धरातल पर लागू नहीं करती। नारी शक्ति अधिनियम को लटकाना महिलाओं के साथ धोखा है। नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने कहा कि आधी आबादी को उनका हक देने में देरी नहीं होनी चाहिए। काशीपुर महानगर अध्यक्ष अल्का पाल ने कहा कि जब तक कानून लागू नहीं होता, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह नयाल, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय भुड्डी, रामविलास, सभासद विनीता चैधरी, सभासद मुकेश चावला, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा, सभासद प्रतिनिधि बिल्लन चैधरी, शाकिर अली, अक्षय बाबा, शिवम पुजारा, अनुज कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में अधिनियम को तुरंत लागू करने की मांग उठाई।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-





