कोतवाली गदरपुर पुलिस की कार्यवाही- पुलिस ने चोरी के मोबाईल सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार (पुलिस एंड मीडिया गदरपुर) गदरपुर। पुलिस ने चोरी के एक मोबाईल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 25 - 02-2026 को वादी मुकदमा सोनू
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस ने चोरी के एक मोबाईल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 25 - 02-2026 को वादी मुकदमा सोनू भारद्वाज पुत्र श्री बद्री प्रसाद उम्र 32 वर्ष नि० बराखेड़ा पो० गदरपुर तह० गदरपुर थाना गदरपुर जिला उधमसिंहनगर की दाखिला तहरीर स्वयं की पत्नी के पर्स में रखा एक मोबाईल फोन रेडमी 155 जी ई०आई एम०आइ० नं० 866374072867726, 866374072867734र को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के आधार पर थाना हाजा पर मु0 एफआईआर नंबर 61/2026 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । उपरोक्त चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण कर माल मुल्जिमान की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा निर्देश दिये गये थे। पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर जनपद उधम सिह नगर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस .टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर नशा मुक्ति केन्द्र धौलपुर काशीपुर रोड रुद्रपुर के पास से अभियुक्त धीरज पुत्र राधेश्याम निवासी मोतियापुर थाना गदरपुर जनपद उधम सिहं नगर उम्र 20 वर्ष को वादी मुकदमा के चोरी हुए मोबाईल फोन रेडमी 155 जी ई०आई एम०आइ० नं० 866374072867726, 866374072867734र के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा पूछताछ में नशे का आदि होना तथा नशे की लत को पूरा करने के लिये फोन चोरी करना बताया गया। उक्त बरामदा मोबाईल फो थाना गदरपुर में पंजीकृत मु0 एफआईआर नंबर 61/2026 धारा 303 (2) बीएनएस से संबन्धित वादी मुकदमा की चोरी मोबाईल फोन है। अभियुक्त को ’जुर्म धारा 303 (2)ध्317(2) बी0एन0एस0 से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस लिया गया है माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, उ0नि0 संजय सिंह बोरा, कानि0 रवीन्द्र सिंह शामिल थे।





