सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

विनोद वार्ता के सम्मादक ने श्री धामी जीे के चार साल बेमिसाल पर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत कर अभिनन्दन किया -श्री धामी जी ने पुरानी यादों को शेयर करते हुए वरिष्ठ पत्रकार के नाते पटका पहनाकर किया सम्मातिन, लोगों की समस्याओं को सुना, एवं निस्तारण के दिये दिशा

Share on:

खटीमा (संवाद-सूत्र)। माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। लोहियाहेड हेलीपैड पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित नारंग के नेतृत्व में विनोद वार्ता के मान्यता प्राप्त सम्पादक विनोद कुमार कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। सर्व प्रथम अमित नारंग द्वारा श्रीमद भागवत गीता भेंट कर स्वागत किया वहीं विनोद वार्ता के सम्पादक विनोद कुमार द्वारा श्री धामी जी के चार साल बेमिसाल पर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस दौरान श्री धामी जी ने पुरानी यादों को शेयर करते हुए वरिष्ठ पत्रकार होने के नाते पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विनोद कुमार द्वारा पत्रकारों की समस्याओं से सम्बंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। वहीं रुद्रपुर मेयर व सभासदों ने बड़ी माला एवं स्मृति चिन्ह देकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, पूर्व मेयर रामपाल, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित थे। यहां यह भी बता दें कि श्री धामी जी से मिलने वालों काफी भीड़ होने के बावजूद एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भी श्री पुष्कर सिंह धामी जी लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरन्त समाधान करने के दिशा निर्देश दिये। 

खबरें

मुख्यमंत्री जी से विनोद वार्ता की पहली वार्ता- प्रधानमंत्री जी के मार्ग दर्शन में उत्तराखंड राज्य विकास के क्षेत्र में देश में सबसे आगे: धामी -मुख्यमंत्री कार्यकाल के चार¬ साल बेमिसाल पर विनोद वार्ता सम्पादक की पहली वार्ता, पुरानी यादे ताजा की

मुख्यमंत्री से हुई वार्ता की वीडियों सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
(संवाद-सूत्र)
खटीमा।
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर दौरान प्रथम बार विनोद वार्ता के मान्यता प्राप्त सम्पादक विनोद कुमार से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री कार्यकाल के चार साल बेमिसाल उत्तराखंड विकास पथ पर अग्रसर पर प्रदेश की जनता को क्या संदेश देना चाहते है इस विषय पर चर्चा करते हुए श्री धामी जी ने अपनी मधुर वाणी से बताया। उन्होंने सर्व प्रथम कहा कि विनोद वार्ता के सम्पादक श्री विनोद जी से काफी पहले से ही संबंध रहे है। उनके यहां मिलने पर धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बताया कि जब मैंने राजनीति कैरियर की शुरुआत की तब विनोद जी एक दैनिक समाचार पत्र प्रतिनिधि के रुप में लिखते थे और उनके द्वारा जनहित एवं अन्य समस्याओं एवं चुनौतियो को उजागार करते थे अब उनके द्वारा विनोद वार्ता के माध्यम से जनसमस्याओं, सरकार की योजनाओं एवं कई चुनौतियो  को प्रकाशित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में चार वर्ष में भाजपा की प्रदेश की सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सर्व प्रथम मात्र शक्ति को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया गया। श्री धामी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा मातृ शक्ति के लिए आरक्षण का प्रयास किया गया जो नहीं हो पाया लेकिन इसके बावजूद भी हमारा मातृशक्ति के प्रयास के लिए काफी प्रयास किया गया नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रवधान किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में सर्व प्रथम नकल विरोधी नियम लागू करना भी पहली प्राथमिकता रही है। प्रदेश में सहायता समूह के माध्यम से कई प्रकार से उत्पाद बनाने वालों को ऋण की भी सुविधायें प्रदान की जा रही है जिससे सहायता समूह के माध्यम से अच्छे उत्पाद बनाये जा रहे है। हरित ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास में कदम, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में निवेश एवं उद्योगों को बढ़ावा,  कई बड़े निर्णय जैसे समान नागरिक संहिता, सशक्त भू-कानून, खख्त धर्मान्तरण विरोधी कानून, नकल विरोध कानून, अग्रिवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण शामिल है। नेशनल लेवल रैंकिग प्रोत्साहन में जैसे स्थिति तैयारी सूचकांक में प्रथम (छोटे राज्य), एसडीजी हैडेक्स में शीर्ष स्थान, खनन सुधारों में देश मे दूसरा स्थान, शहरी सुधारों हेतु प्रोत्साहन के अलावा 30 से अधिक नीतियां जिसमें सुधार किया गया। उन्होंने बताया कि विकसित भारत सशक्त उत्तराखंड ही प्राथमिकता है। श्री धामी ने बताया कि डबलपमेंट के आधार पर पूरे देश में उतराखंड प्रथम स्थान पर आया है। श्री धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश में आगे रहेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित नारंग सहित काफी संख्या मंे कार्यकर्ता मौजूद थे। 
मुख्यमंत्री से हुई वार्ता की वीडियों सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

विनोद वार्ता के सम्मादक ने श्री धामी जीे के चार साल बेमिसाल पर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत कर अभिनन्दन किया -श्री धामी जी ने पुरानी यादों को शेयर करते हुए वरिष्ठ पत्रकार के नाते पटका पहनाकर किया सम्मातिन, लोगों की समस्याओं को सुना, एवं निस्तारण के दिये दिशा

खटीमा (संवाद-सूत्र)। माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। लोहियाहेड हेलीपैड पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित नारंग के नेतृत्व में विनोद वार्ता के मान्यता प्राप्त सम्पादक विनोद कुमार कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। सर्व प्रथम अमित नारंग द्वारा श्रीमद भागवत गीता भेंट कर स्वागत किया वहीं विनोद वार्ता के सम्पादक विनोद कुमार द्वारा श्री धामी जी के चार साल बेमिसाल पर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस दौरान श्री धामी जी ने पुरानी यादों को शेयर करते हुए वरिष्ठ पत्रकार होने के नाते पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विनोद कुमार द्वारा पत्रकारों की समस्याओं से सम्बंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। वहीं रुद्रपुर मेयर व सभासदों ने बड़ी माला एवं स्मृति चिन्ह देकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, पूर्व मेयर रामपाल, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित थे। यहां यह भी बता दें कि श्री धामी जी से मिलने वालों काफी भीड़ होने के बावजूद एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भी श्री पुष्कर सिंह धामी जी लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरन्त समाधान करने के दिशा निर्देश दिये। 

विधायक शिव अरोरा द्वारा जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर मा० मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल “बंग भवन” के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का अुनरोध किया

रुद्रपुर, (सू0वि0)। विधायक शिव अरोरा द्वारा जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया को पत्र प्रेषित कर मा० मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल “बंग भवन” के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके इसके लिए भूमि शीघ्र हस्तात्रण कराने का अनुरोध किया गया है। विधायक श्री अरोरा ने अपने पत्र में अवगत कराया कि रुद्रपुर में बंगाली समाज के उत्थान एवं उनकी सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन हेतु “बंग भवन” का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए भूमि का चयन किच्छा बाईपास रोड स्थित पुरानी ट्रेजरी को चिन्हित किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि चयनित स्थल पर “बंग भवन” के निर्माण हेतु आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि क्षेत्र के बंगाली समाज को एक सुसज्जित एवं समर्पित सांस्कृतिक केंद्र उपलब्ध हो सके। विधायक श्री अरोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और “बंग भवन” का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिलाधिकारी ने आश्वास्त किया कि प्राथमिकता से बंग भवन हेतु भूमि हस्तांरित कार्य को किया जयेगा। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मयंक क्ककड़ सहित बंगाली समाज के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा में सिटी मॉडल विद्यालय के छात्र/छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सिटी माॅडल विद्यालय के छात्र/छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा रहा। इण्टर परीक्षा में सम्मिलित (विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी वर्ग) परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में 18, द्वितीय श्रेणी में 27 तथा 5 ससम्मान उत्तीर्ण हुए, सम्मान सहित उत्तीर्ण छात्राओं में रीफा नाज तथा निधि कुशवाहा (विज्ञान वर्ग) तथा शिकनूर, रचना तथा मरक (वाणिज्य वर्ग) सम्मिलित हैं। हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी में 10, द्वितीय श्रेणी में 29 तथा तृतीय श्रेणी में 19 छात्र/छात्राएँ उत्तीर्ण हुए। सूच्य है कि कालेज में अधिकांश छात्र/छात्राएँ ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों से हैं, शिक्षकों की कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन, समर्पण व अनुशासन से परीक्षाफल बेहतर रहा, छात्र सेवा को समर्पित प्रधानाचार्य सतीश बत्रा, संदीप कुमार, मोहन लाल अरोश, पुनीत चन्द्रा, गणमान्य व्यक्तियों, विद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों एवं अभिभावकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनके सफलतम एवं यशस्वी जीवन की कामना की है। सम्मान सहित उत्तीर्ण छात्राएँ रीफानाज ने जीवविज्ञान-88, निधि कुशवाहा ने अँग्रेजी में-97, शिफनूर ने  लेखाशास्त्र में-90, रचना ने  लेखाशास्त्र में-92, महक ने लेखाशास्त्र-81 अंक प्राप्त किये।

मा0 परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी तथा जनपद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में योजना समिति की बैठक आयोजित

रूद्रपुर (सू.वि.)। मा0 परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई। प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्जलित कर बैठक का शुभारम्भ किया तथा समिति द्वारा जिला योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये 7413.20 लाख रूपए  की धनराशि का अनुमोदन किया गया। सबका विकास एवं सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है और निष्पक्षता से सभी जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को योजना में शामिल किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जिला योजना जनपद के विकास के लिए अति महत्वपूर्ण होती है। जनपद की अतिआवश्यक कार्यों के सम्पादन एवं जनपद की छोटे-छोटे विकास कार्यों मे होने वाले धन की कमी को पूरा करती है। श्री बत्रा ने कहा कि जिला योजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, सिंचाई, पेयजल पर विशेष फोकस किया गया है, जो कार्य अतिआवश्यक है उसे प्राथमिता से कार्ययोजना में शामिल किये गये है। उन्होने अधूरे विकास कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी जनसमान्य को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने व नियमित पानी की टेस्टिंग कराने के भी निर्देश दिये। मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य स्तर पर जो भी विकास कार्यों के प्रस्ताव लम्बित है उनमें शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने हेतु शासन स्तर पर वार्ता की जायेगी। उन्होने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सीएसआर मद के माध्यम से भी जनपद में अतिआवश्यक विकास कार्य करायें जाये। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जिला योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 7413.20 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया है। उन्होने बताया कि जिला योजना में स्वरोजगार, आजिविका परख योजनाओं के साथ ही शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल व नवाचार प्रस्तावों को प्राथमिकता से सम्मिलित किया गया है। उन्होने बताया कि जिला योजना में मुख्यतः माध्यमिक शिक्षा को 500 लाख, बेशिक शिक्षा को 498 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 335 लाख, कृषि को 205 लाख, उद्यान को 239.25 लाख, सिंचाई को 547 लाख, लघु सिंचाई को 300 लाख, नलकूप को 225 लाख, सामुदायिक विकास को 334.14 लाख, पशुपालन को 195 लाख, जल संस्थान को 390 लाख, पेयजल निगम को 315 लाख, लोक निर्माण को 615 लाख, पंचायतीराज को 500 लाख अनुमोदित किये गये। उन्होने कहा कि प्रभारी मंत्री जी द्वारा जो दिशा-निर्देश दिये गये है उनका अनुपालन किया जायेगा। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, ब्लांक प्रमुख चन्द्र प्रभा, ज्योति ग्रोवर, अनूप कौर, रीना गौतम, सांसद प्रतिनिधि कमल किशोर, प्रीत ग्रोवर, विधायक बाजपुर प्रतिनिधि डीके जोशी, जिला योजना समिति सदस्य अमित नारंग, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्भल, सुरज नारायण, जिला योजना समिति सदस्य सचिव एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, पीडी हिमांशु जोशी, संयुक्त सचिव एवं अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 वीकेएस यादव, डीएफओ यूसी तिवारी, एमएनए शिप्रा जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 के0के0 अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशुतोष जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी भानू प्रताप, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।
 

स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जाय -महाजन नर्सिंग होम में निरीक्षण के दौरान सभी चीजें दुरुस्त पाई गईं

गदरपुर (सू.वि.)। शासन के निर्देशों के क्रम में गदरपुर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों का तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत केंद्रों पर रखे जाने वाले दस्तावेजों और अन्य अनिवार्य व्यवस्थाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना था। इस औचक निरीक्षण अभियान में मुख्य रूप से तहसीलदार गदरपुर श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह, जिला समन्वयक श्री प्रदीप मेहर और अधिशासी सहायक श्री गोपाल आर्य मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने प्रत्येक केंद्र पर जाकर तकनीकी कक्षों से लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर तक का बारीकी से अवलोकन किया। तराई एवं महाजन हॉस्पिटलरू टीम ने सबसे पहले तराई हॉस्पिटल और उसके उपरांत महाजन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इन दोनों चिकित्सालयों में निरीक्षण के दौरान सभी चीजें दुरुस्त पाई गईं। टीम ने यहाँ के एएनसी रजिस्टर, लॉग बुक और फॉर्म-एफ के रख-रखाव को देखा, जो पूरी तरह मानकों के अनुरूप पाए गए। इसके पश्चात टीम द्वारा अल्फा हॉस्पिटल का रुख किया गया। यहाँ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त जांच के दौरान कुछ प्रक्रियात्मक त्रुटियां सामने आईं। टीम ने पाया कि यहाँ के आधिकारिक रिकॉर्ड्स में कुछ स्थानों पर ओवर-राइटिंग और कटिंग की गई थी। इसके साथ ही, एएनसी रजिस्टर में मरीजों का पूरा पता दर्ज नहीं पाया गया था। निरीक्षण के दौरान पाई गई इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए टीम के अधिकारियों ने अल्फा हॉस्पिटल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड में मिली इन खामियों के स्पष्टीकरण हेतु केंद्र को विभाग की ओर से एक औपचारिक नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति न हो। तहसीलदार श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि अल्ट्रासाउंड संबंधी सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों में पारदर्शिता बरतें और मरीजों की पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की एक नियमित प्रक्रिया है।
 

जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अनेकों युवाओ ने भारत माता की जय के नारों के साथ स्वर्ण पदक विजेता जू-जित्सु खिलाड़ी क्षितिज सिंह को किया सम्मानित

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ सहित अनेकों युवाओ ने भारत माता की जय के नारों के साथ स्वर्ण पदक विजेता जू-जित्सु खिलाड़ी क्षितिज सिंह को किया सम्मानित। दक्षिण एशियाई जू-जित्सु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर दी बधाई। साउथ एशियन जु-जित्सू फैडरेशन के तत्वावधान में 9-12 अप्रैल तक श्रीलंका के डिंगाना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित दक्षिण एशियाई जू-जित्सु चैंपियनशिप- 2026 में भारतीय जु-जित्सू टीम में शामिल होकर जनपद के होनहार खिलाडी क्षितिज सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर भारत देश के लिए स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश व जनपद का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, महासचिव ऋषि पाल भारती, उद्योगपति महेश ठाकुर, एशियाई खिलाड़ी कृष्ण साना सहित अनेकों युवा लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वर्ण पदक विजेता क्षितिज सिंह को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर व ट्रैक सूट देकर, तमाम लोगों ने ष्भारत माता की जयष् के नारों के साथ उन्हें सम्मानित किया।जिला जु-जित्सू संघ के अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि यह हमारे जनपद व शहर के लिए गर्व की बात है, क्षेत्र के खिलाड़ी क्षितिज सिंह ने दक्षिण एशियाई जू-जित्सु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। साथ ही उक्त प्रतियोगिता में अपने आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर पहले भारतीय जु-जित्सू खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया। ओर आगे अध्यक्ष भारत भूषण ने क्षितिज सिंह के कोच ऋषि पाल भारती की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनको बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2018 से कोच ऋषि पाल भारती ने जिले में जु-जित्सू खेल की एक अलख जगाई है, जिसका परिणाम है कि जनपद के खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर मान बढ़ा रहे है। एवं उन्होंने क्षितिज को आगामी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखंड सरकार से हर संभव आर्थिक मदद दिलवाने का भी आश्वासन दिया। जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मीडिया पब्लिसिटी कमिशन के चेयरमैन व क्षितिज सिंह के मुख्य कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि भारतीय जु-जित्सू टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हुए क्षितिज सिंह ने एडल्ट्स आयुवर्ग की (दृ85 किग्रा ) भारवर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में अपने फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाड़ी को मात देते हुए स्वर्ण पदक जीता, एवं अपने दूसरे टीम इवेंट डूओ शो मिक्सड इवेंट्स में हल्द्वानी शहर की श्रीपर्णा जोशी के साथ शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीते। क्षितिज सिंह पिछले 10 वर्षों से जू-जित्सु खेल का गहन प्रशिक्षण ले रहे है। पिछले वर्ष उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक, जॉर्डन में आयोजित नौवीं एशियाई जू-जित्सु प्रतियोगिता में भारत देश के लिए कांस्य पदक जीत चुके है। इस अवसर पर नगर महामंत्री अमित गौड़, पूरन पाण्डेय, पूर्व जिला प्रचारक सोमनाथ जायसवाल, सागर साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रजत दीक्षित, मोनू ठाकुर, जूदृजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी, महासचिव अमित अरोरा, टीम कोच एम.आर. शाहिद, जवान सिंह, उपनिदेशक खेल श्रीमती रसिका सिद्दीकी, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डी.के सिंह, जिला डीएसओ श्रीमती जानकी कार्की, चेतन धीर, हीराम तिग्गा, किशोर सिंह, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, कृष्ण साना, मुकेश यादव, सतविंदर सिंह, विजेंद्र चैधरी, शंकर सिंह बसेरा, सुखदेव सिंह, वसीम खान, अभिषेक राजपूत, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, कमल सक्सेना, गुलशन कुमार, शेखर सक्सेना,  मिनकू ठाकुर,  सहित अनेको अभिभावकों सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
 

Most Viewed