22 फरवरी को होगा आवास विकास में विशाल हिन्दू सम्मेलन -पालिकाध्यक्ष ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। 22 फरवरी को आवास विकास स्थित डाॅ हेडगेवार पार्क में हिन्दू सम्मेलन होगा। पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने नगर व क्षेत्रवासियों से इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक बंटी छाबड़ा, सह-संयोजक प्रमोद नेगी, सह-संयोजिका पूनम कोशिक, सभासद सचिन गुप्ता, दर्शन सिंह नेगी, पंकज कांडपाल, गुलशन आनंद, नवीन सुखीजा, मंजू गुम्बर, आकाश कोचर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।






